बता मेरे यार सुदामा रे...भजन-

जिला-सिरसा (हरियाणा) से प्रिंस एक भजन सुना रहे हैं:
बता मेरे यार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
बालक था रे जब आया करता, रोज खेल के जाया करता-
हुई कै तकरार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
मन्ने सुना दे कुटुंब कहानी, क्यों कर पड़ गयी ठोकर खानी-
टोटे की मार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया-
सब बच्चो का हाल सुना दे, मिसरानी की बात बता दे-
रे क्यों गया हार सुदामा रै, भाई घणे दिना में आया...(AR)

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER

सांचे को सांचा मिले सांचे में समाय...दोहा-

राजनांदगांव (छत्तीसगढ़) से विरेन्द्र गंधर्व कवीर दास जी का दोहा के माध्यम से बता रहे हैं कि जो व्यक्ति सच्चा है, उसको श्राप या दोष नहीं लग सकता क्यों कि उसे खुद पर भरोसा होता है| इसलिये आप सच्चे है तो किसी से डरने की जरुरत नहीं है|
सांचे को सांचा मिले सांचे में समाय... (AR)

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: DOHA SONG VICTIMS REGISTER

सहकार रेडियो : हवा की ताक़त की खोज की कहानी...

श्रोताओं सीजीनेट पर सहकार रेडियो के कार्यक्रम ज्ञान-विज्ञान की श्रृंखला में आज सुनिए हवा की ताक़त की खोज की कहानी | जिसे सुना रही हैं जयपुर, राजस्थान से सुनीता जी| लेख लिखा है अंशूमाला गुप्ता ने| इसे हमने लिया है ‘भारत ज्ञान विज्ञान समिति’ द्वारा प्रकाशित पुस्तक ‘खोजों की कहानी’ से| ध्वनि संपादन किया है शिल्पी ने| इस कार्यक्रम को https://www.sahkarradio.com/ से लिया गया है|

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: SAHKAR RADIO SONG VICTIMS REGISTER

माया ला तोर जान डारेव...छत्तीसगढ़ी गीत-

ग्राम-डोतमा, ब्लाक-जयजयपुर, जिला-जांजगीर चांपा (छत्तीसगढ़) से संपतलाल यादव एक गीत सुना रहे हैं, गीत के बोल है “माया ला तोर जान डारेव” | अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: CG SONG SONG VICTIMS REGISTER

पीडितो का रजिस्टर : चुनाव के समय वोट मांगने के लिए आते है, लेकिन कोई मदद मांगने से मदद नहीं करते है..

गावं-तोके, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से हड़मा समस्या बता रहे है| बता रहे है की हड़मा का घर परिवार है ,खेत है | एक दिन हड़मा को गावं से पुलिस वाले ने पकड़ कर जंगल ले गए और दो दिनों तक अपने साथ रखे और घुमा के छोड़ दिए इससे मवादियो को शक लगा की हड़मा दो दिन पुलिस के साथ रहा कर कहानी बताई है और जान से मारने की धमकी दी जा रही थी जिसके कारण गावं छोड़कर भाग आना पड़ा है |और अब वहा नारायणपुर में ही कुमार पारा में रहता है |उसे अपने गावं परिवार को छोड़ आने के लिए मजबूर होना पड़ा | हड़मा का कहना है की वह अगर गावं के लोग उन्हें लेने आने से वह घर जाना चाहता है |कुमार पारा में आने को तीन साल हो रहा है |यह उन्हें रहने कमाने खाने के लिए जगह नहीं है | मजदूरी कर किराया में रहना पड़ता है | सरकार से कोई मदद नहीं कर रहे है न हीं कोई मदद करने के लिए तैयार है | चुनाव के समय वोट मांगने के लिए पहले पहले आ जाते है अब कोई मदद करने के लिए नहीं आते | संपर्क@ 9407638988

Posted on: Feb 10, 2021. Tags: NARAYANPUR CG SONG VICTIMS REGISTER VICTIM REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »