मेरा राशनकार्ड नही बना हैं बोलने पर भी ध्यान नही दे रहे हैं, कृपया मदद करें...

ग्राम- बोसेड़ा, पंचायत-छोटे किलेपाल, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बुधराम बता रहे हैं उनका राशनकार्ड नही बना है, सरपंच को बोलने से बोलते हैं अलग से नही बनेगा| पिता जी का राशनकार्ड में नाम जुड़ेगा बोले हैं| लेकिन अभी तक राशन कार्ड में नाम नही जुड़ा हैं, इसलिए सीजीनेट के साथियों को से मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर राशनकार्ड में नाम जुड़वाने में मदद करें: सम्पर्क नंबर@9770919460, सीईओ@9406016762.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: BASTANAR BUDHRAM CG PROBLEM RATION CARD

हमारे क्षेत्र में धान और कोसरा सबसे ज्यादा लगाते है, उसी से हम लोग जीवन यापन करते है...

ग्राम-बुल्लीपारा, कोड़ेनार-3 ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी के साथ गाँव के साथी सोमारू है जो बता रहे है कि वे खेती का काम करते है और वे सबसे ज्यादा धान और कोसरा लगाते है | उनके क्षेत्र में इमली और आम बहुत है उनके यहाँ जंगल में पुटू बाजी और जड़ी बूटी भी मिलता है | वे गर्मी का फसल नहीं लगा पाते है क्योंकि उनके यहाँ पानी का साधन नहीं है | वे चाहते है कि टूयूबेल लगा देते तो किसानो को पानी की सुविधा होती है | ऐसा वे बोल रहे है | संपर्क नम्बर@7647007914.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: BASTANAR BASTAR CG SOMARU STORY

हमारे गांव में आंगनबाड़ी भवन नही बना हैं, बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा है, कृपया मदद की अपील-

ग्राम पंचायत-मूतनपाल 02, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मांझीराम मुचाकी बता रहे हैं, उनके गांव के कोटवार पारा में आंगनबाड़ी भवन नही है, 157 बच्चों का जनसंख्या है, बच्चों को शिक्षा नही मिल पा रहा है, इसके लिए उन्होनें ग्राम पंचायत में आवेदन किये हैं लेकिन अभी तक नही बना हैं, इसलिए वे सीजीनेट श्रोताओं से निवेदन कर रहे हैं कि दिये नंबर पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@8815962152, कलेक्टर@8458956694, CEO@9406016762.

Posted on: Dec 19, 2021. Tags: AANGANBADI BHAVAN BASTANAR CG MANJHIRAM MUCHAKI PROBLEM

Impact :सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड करने पश्चात् हैंडपंप बन गया...

ग्राम पंचायत-तीर्थगढ़, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सुषमा ठाकुर बता रहे हैं उनके पारा में पानी की बहुत समस्या हो रही थी गाँव में एक ही हैण्डपंप होने के बजह से बहुत समस्या का सामना करना पड़ रहा था| उनको अधिकतर गर्मी के दिनों में बहुत ही समस्या होती थी | फिर सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किये कुछ दिन के बाद हैण्डपंप बन गया| जिससें सीजीनेट सुनने वाले साथियों की मदद से समस्या से संबधित अधिकारीयों बात पर हैंडपंप बनवाने में मदद किये इसलिए सभी पद अधिकारी एंव सीजीनेट सुननें वाले साथियों को धन्यवाद दे रहें हैं| संपर्क नंबर@62612006901.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA IMPACT STORY SUSHAMA THAKUR TIRTHGADH

गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-नेटानार, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मोहरा नाग बता रहे हैं कि गांव में पानी की समस्या है लोग नाले से पानी उपयोग करते हैं| गर्मी के दिनों में लोगों को पर्याप्त पानी नहं मिल पाता है| सरपंच के पास आवेदन करते हैं लेकिन वह ध्यान नहीं देते हैं| वहां 20 घर कि बस्ती है| इसलिये वे सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: संपर्क नंबर@7745970586, सरपंच@9458956694.

Posted on: Dec 18, 2021. Tags: BASTAR CG DARBHA MOHARA NAG NETANAR PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »