हमारे मोहल्ले में बिजली नहीं है, सिंचाई में भी दिक्कत होती है, सिर्फ झूठा आश्वासन ही मिलता है...
ग्राम पंचायत-पहाड़ करवा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि गाँव के वार्ड, ६, ५, ४ में में बिजली नहीं है, ग्रामीणों को अँधेरे में रहना पड़ता है, खेती में सिचाई नहीं हो पाती है बिजली नहीं होने से अनेको परेशानियों का सामना कर रहे है, इसको लेकर कई बार आवेदन दिया गया है, कलेक्टर के यहाँ जनदर्शन में गृह मंत्री से भी मिलकर ग्रामीणों द्वारा इस समस्या के समंध में आवेदन दे चुके है, लेकिन बिजली नही पहुची है, आश्वाशन ही मिलता है, सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है की इस समस्या के समाधान के लिए कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर मदद करे: विद्युत मण्डल@9575249339, गृह मंत्री राम सेवक पैकरा@9926955054, मुख्यमंत्री@07712331001, 0712443399.
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: RUPLAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Got worker in our Child development center after CGnet report...
ग्राम पंचायत-टीकरखुर्द, ब्लाक-पेंड्रा, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से जगतराम एतराम बता रहे हैं उनके गांव में एक आंगनवाडी भवन है, जिसमे कर्मचारी नही होने से बच्चो की पढाई और देखरेख ठीक से नही हो पा रही थी, जिसके निराकरण के लिए उन्होंने कई बार आवेदन किया था लेकिन कोई कारवाही नही हुई थी, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट यात्रा के दौरान सीजीनेट में रिकार्ड कराया, जिसके बाद उनकी समस्या का निराकरण हो गया, जिससे बच्चो की पढाई और देखरेख अभी अच्छे से हो रही है इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जो लोगो की मदद करते हैं| जगतराम एतराम@8959903256.
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: JAGATRAM EATRAM SONG VICTIMS REGISTER
एक दुलारा सीजीनेट हमारा, प्यारा स्वरा एप, दुनिया में बेजोड़, अनोखा है ये सीजीनेट...कविता
ग्राम-चन्द्रेली, पोस्ट-मसगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दीपक कुमार सीजीनेट स्वर पर एक कविता सुना रहे है:
एक दुलारा सीजीनेट, हमारा प्यारा स्वरा एप-
दुनिया में बजावे बेजोड़, अनोखा है ये सीजीनेट-
गूंजे गगन में महके पवन में, हर एक के मन में सीजीनेट-
मौसम की बाहे, दिशा की राहे, सब हमसे चाहे सीजीनेट-
घर की हिफाज़त, पड़ोसी की चाहत है, सीजीनेट, हो भय्या है सीजीनेट-
हर एक की चाहत, है सीजीनेट, हो भय्या है, सीजीनेट...
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: DEEPAK KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे गाँव में पानी की कमी है, तालाब गहरीकरण का काम पहले शुरू हुआ था पर पूरा नहीं हुआ है...
ग्राम पंचायत-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राम बता रहे है कि गाँव में तालाब में गाद भरी है, जिसके चलते गर्मियों के समय में पानी सूख जाता है, जिसके कारण मवेशियों को भी पानी नहीं मिल पाता है, पहले आसपास के २-३ अन्य गाँव के ग्रामीण भी इसी तालाब पर आश्रित थे, लेकिन अभी गाँव के लोगो को ही ५-६ किलोमीटर जाना पड़ता है, इस समंध में कई बार सरपंच सचिव को बोला है कि तालाब गहरीकरण पूर्ण किया जाये लेकिन हर बार सिर्फ आश्वाशन ही मिलता है, कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि इन नम्बरों पर फोन लगाए-सरपंच@9753518795, सचिव@7697533053, C.E.O@9165689001. राम @9753715525.
Posted on: Mar 30, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
हम एक सच्चा देश वासी हैं...कविता
ग्राम-मलकक्षा, पोस्ट-कोदवाबुडान, थाना-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला- कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से मानसिंह चेचाम एक कविता सुना रहे हैं:
हम एक सच्चा देशवासी हैं-
इस देश के आदिवासी हैं-
हम सदियों के रहवासी हैं-
हमारा धर्म, संस्कृति, प्रकृति वादी हैं-
हम कठोर परिश्रम करने वाले हैं-
देश के पालन पोषण करने वाले हैं-
भाई चारा भावना से सीख देने वाले हैं-
शांति का परिचय देने वाले हैं-
किसी से घमंड किसी से बैर नही रखने वाले हैं-
सबको सम्मान इज्जत देने वाले हैं...
