वनांचल स्वर: इमली का लाटा बनाने की घरेलू विधि...
इमली के लाटा धूप, गर्मी के दिनों लिए बहुत लाभदायक होता है, बुखार में अक्क्सर मुंह का स्वाद बदल जाता है तो इमली का लाटा खाने से फ़ायदा होता है. इसे घर में आसानी से बनाया जा सकता है: लाटा बनाने की सामग्री-सूखा इमली, गुड़, नमक सूखा मिर्च, खड़ा धनिया, हरी मिर्च एवं लाटा में लगाने के लिए एक पतला बास की लकड़ी. विधि- इमली को सील पत्थर (सील बत्ते) पर कुचलकर दाने अलग निकाल दे. फिर थोड़ा और कुचले, अब सूखा मिर्च के टुकड़े कर इमली में मिश्रण करे उसके बाद थोड़ा और कुचले अब स्वाद अनुसार खड़ा धनिया, हरी मिर्च, नमक, गुड़ बनाए हुए मिश्रण में डालकर अच्छा मिश्रण कर कुचल ले अब कूटे हुए लाटा मिश्रण के गोले को बास की लकड़ी लगा दे, अब लाटा बनकर पूरी तरह तैयार है| आप स्वाद ले सकते है.
Posted on: Apr 08, 2018. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
फ़ैली है तेरी ही तेरी ख़ुशबू, माई सबसे बड़ी है तू...भक्ति गीत
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दीपान्शी पाण्डे एक भक्ति गीत सुना रही है:
माँ तेरा जाप, भवंर से निकाल देता है-
जो भी गिरते है, उनको सम्भाल लेता है-
ये लोग रहते है मेरे साथ, मेरी माँ की दुआ-
मै डूबती हू तो, समुन्दर उछाल देती है-
तेरा जलवा चारों ओर दिखाई देता है-
तेरा नाम जो दिल से ले ले, सहाई देता है-
तू ही भरती सभी के माँ भंडारे, हमरे जीवन कर दे माँ उजियारे-
तेरी दरबार क्या, सारे दुनिया में माँ-
फ़ैली है तेरी ही तेरी ख़ुशबू, माई सबसे बड़ी है तू...
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: DEEPANASHI PANDEY SONG VICTIMS REGISTER
2015 में बिजली आई लेकिन मात्र 3 महीने चली अब तक चालू नही हुई, मिट्टी तेल भी नही मिलता...
ग्राम-धुरसी, पंचायत-कांदावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से हपरित राम बता रहे है वर्ष 2013-2014 में गाँव में विद्युतीकरण का काम शुरु हुआ. 2015 में बिजली आई लेकिन मात्र 3 महीने चली जो अब तक चालू नही हुई, अभी अँधेरे में रहते है| पहले मिट्टी तेल मिलता था, लेकिन अभी वह भी नही मिल रहा है| बिजली चालू करवाने के लिए कुकदूर बिजली ऑफिस में आवेदन दिया| रात में बड़ी समस्या होती है. साँप, बिच्छु का डर बना रहता है. बच्चों की पढाई पर भी असर होता है. इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, कृपया बिजली चालू करवाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फ़ोन लगाए: सरपंच@7587175936, सचिव@9406066611. मिथिलेश मानिकपुरी@8964973228.
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: MITHILESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
कलम के पुजारी अगर सो गये तो...गीत
ग्राम -बन्दोला, पोस्ट -कुटमू ,जिला -पलामो (झारखण्ड) से नीलम देवी एक गीत सुना रहे है :
कलम के पुजारी अगर सो गये तो – वतन के मंदारि वतन बेच देंगे – सीमा के सिपाही अगर सो गये तो – वतन के मंदारि वतन बेच देंगे – मंदिर के पंडित मस्जिद के मौलवी – मंदिर के पुजारी अगर सो गये तो – मंदिर के पुजारी मंदिर बेच देंगे – मस्जिद बेच देंगे मंदिर बेच देंगे – अमन बेच देंगे चमन बेच देंगे – मौका मिलेगा तो ये शर्म बेच देंगे
कलम के सिपाही अगर सो गये तो – वतन के मंदारी वतन बेच देंगे-
जागों-जागों भारत की नारियां रे नारी – शिक्षा के पुजारी अगर सो गये तो – शिक्षा के व्यपारी शिक्षा को बेच देंगे – कलम के पुजारी अगर सो गये तो – वतन के मंदारि वतन बेच देंगे...
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: NEELAM DEVI SONG VICTIMS REGISTER
बेटी रानी शिवकुमारी जान से भी लाडी हो...विवाह गीत
ग्राम-गडवय, थाना-पनवार, तहसील-जवा, जिला-रीवा (म.प्र.) से रीता देवी साकेत एक विवाह गीत सुना रही है :
बेटी रानी शिवकुमारी जान से भी लाडी हो-
होती जान से भी लारी हो कैसी-
नितिला पति के नारी हो-
कि सीता प्यारी बार दे हो-
सास संग्रह राहू बेटी माया काजी सारी होती-
स्वामी जी के सेवा केन हो-
बन के आजा कारी हो कि-
बेटी रानी शिवकुमारी जानत...


