वनांचल स्वर : चेहरे में होने वाले कील मुंहासे का घरेलू उपचार-

संजीवनी आयुर्वेदिक औषधि केंद्र भोपाल (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय लड़के-लड़कियों के चहेरे पर होने वाले कील मुंहासे का एक घरेलू उपचार बता रहे है, इस परेशानी के बाद युवा बहुत सी दवाओं का उपयोग करते हैं जिससे त्वचा भी खराब होती है और खूब सारे पैसे भी. उनका सुझाव है कि सेमल के पेड़ के तने के कांटे को पीसकर गाय के कच्चे दूध के सांथ मिलकर चंदन जैसा लेप करना है, इसे 20-25 मिनट तक लगा कर रखना है, इसके बाद पानी से धोना है, इससे चेहरे में होने वाली किसी भी प्रकार के कील-मुंहासे ठीक हो सकते है, इससे कोई दुष्परिणाम भी नहीं होते। अधिक जानकारी के लिए दिए गए नंबर पर संपर्क कर सकते हैं |संपर्क नंबर@9424759941.

Posted on: Jul 26, 2018. Tags: HEALTH RAGHWENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : जामुन के औषधीय गुण-

जिला-टीकमगढ़, बुंदेलखंड (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को जामुन के आयुर्वेद गुणों के बारे में बता रहे हैं, जामुन हमारे आस-पास पाई जाने वाली एक औषधीय वृक्ष है, इसके फल गहरे काले रंग के होते हैं, गर्मियों के दिन में फलते और पकते हैं, फल रसदार, मीठे होते है, पके हुए जामुन खाने से स्टोन (पथरी), मुंह में छाले, पेट में कीड़े, जैसी बीमारी के लिए अच्छा ईलाज है, जामुन के गुठली का चूर्ण बनाकर डायविटीज, शुगर के रोगियों को आधा-आधा चम्मच सुबह-शाम को पानी के सांथ खिलाने से लाभ मिल सकता है, यह हमे आसानी से मिल जाता है, जिसका हमारी आर्थिक जीवन में कोई फर्क नही पड़ता : राघवेन्द्र सिंह@9424759941.

Posted on: Jul 24, 2018. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

Impact: Our broken handpumps got repaired after story on CGnet Swara...

ग्राम-अंजनी, पंचायत-गोरगी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण हरिवंश राय आयम, कोरिन राम,शंकर राम और गोविन्द्र यादव धन साय मरावी को बता रहे है कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 15 के तीन हैंडपंप लगभग तीन महीने से खराब थे, इसकी शिकायत कई बार सम्बंधित अधिकारीयों को दिया गया था पर वो कोई ध्यान नही दे रहे थे, तो साथी सीजीनेट में अपना संदेश रिकॉर्ड किया था और रिकॉर्ड करने के दो सप्ताह बाद उनका हैंडपंप अब बन गया जिससे वहां के ग्रामीण बहुत खुश होते हुए सीजीनेट और अपने जिला अधिकारीयों को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाकर उनकी मदद की| धनसाय मरावी @7354620356 .

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: HANDPUMP HARIVANSHRAI AYAM IMPACT KORINRAM SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER WATER

स्वास्थय स्वर : औषधियों का विनाश विहीन विदोहन कर हम प्राकृतिक सम्पदा को बचा सकते हैं-

जिला-टीकमगढ़ (मध्यप्रदेश) से वैद्य राघवेंद सिंह राय संदेश दे रहे हैं कि हमें प्रकृति से प्राप्त औषधियों का ऐसा उपयोग करना चाहिए, जिससे कि औषधीय का मूल भी बचा रहे, और आगे आने वाली पीढ़ी उसका उपयोग कर सके, इसके लिए हमें किसी भी पेड़ पर लगे फलो को पूरा न तोड़के उसमे कुछ फल छोड़ देना चाहिए, जैसे 100 लगे है तो 60 उपयोग करे और 40 छोड़ दें, दूसरा कारण ये है कि जिस तरह इंसान बीमार पड़ते है वैसे ही जानवर भी बीमार पड़ते है, तब हम अपने पालतू पशुओ का ईलाज कर लेते है, लेकिन वन्य जीव जो जंगल में रहते हैं उनके लिए ये बचे फल ही काम आते है, और जिनका उपयोग नही हो पाता वे पौधे बनते जाते हैं, इस तरह से हम विलुप्त होते औषधियों को भी बचा सकते है |

Posted on: Jul 22, 2018. Tags: RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर : चेहरे पर पिम्पल्स, दाने या कालेपन के घरेलू उपचार-

भोपाल (मध्यप्रदेश) से राघवेन्द्र सिंह राय आज हम लोगो को जो नये उम्र के बच्चो को चेहरे पर पिम्पल्स या दाने हो जाते है या कालापन आ जाता है उसके घरेलू उपचार बता रहे है | गाय का कच्चा दूध लीजियेगा उसमे चने की दाल को मिला दीजियेगा और सुबह से शाम तक दाल को दूध में रहने दीजियेगा | शाम को दूध को हटा दीजियेगा | उसके बाद उस दाल को पीस ले और उसमे थोडा सा हल्दी मिला ले आधा नीबू का रस मिला लीजियेगा उसके बाद 5 मिनट के लिए छोड़ दे | फिर चेहरे पर लेप करना है और 15 से 20 मिनट तक लेप करना है| चेहरे पर निखार भी आ जायेगा और चेहरे पर जो दाने, पिम्पल्स है वो भी हट जायेंगे. राघवेन्द्र सिंह राय@9424759941.

Posted on: May 31, 2018. Tags: HEALTH RAGHVENDRA SINGH RAI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »