पति की मौत के २ साल हो गए, घर में कोई कमाने वाला नही, अगर पेंशन मिल जाये तो मदद होगी...
ग्राम पंचायत-सौतार, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लीलावती
जो कि एक विधवा महिला है बता रही है कि उनको विधवा पेंशन नही मिल रहा है, बार बार सरपंच सचिव को बोला है, कागज़ भी जमा कर दिए सचिव को लेकिन अभी तक पेंशन नहीं मिला है, पति की मौत के २ साल हो गए, घर में कोई कमाने वाला नही है, अगर विधवा पेंशन मिल जाये तो, गुजर बसर करने में सहयोग मिलेगा, सीजीनेट के श्रोताओं से अनुरोध है कि, कृपया सम्बंधित अधिकारियो को फ़ोन लगाकर अवगत कराये ताकि गरीब विधवा को पेंशन का लाभ मिल सके. C.E.O@9977707988, सचिव@7692876138, सरपंच@9977707988. ग्रामीण संपर्क@8435180976.
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
मात गेहे मात गेहे मात गेहे गा, छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर मात गेहे गा...सरगुजिया गीत
ग्राम-सिलौटा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवसागर सिंह पोया गीत सुना रहे है, गीत के माध्यम से समाज चेतना और बदलाव की समाज के लोगो से अपील कर रहे है:
मात गेहे मात गेहे, मात गेहे गा-
छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर, मात गेहे गा-
दाई मोरे माथे है, बहिनी मोरे माथे है-
दाऊ दादा रे घालो, मात गेहे गा-
अरे छत्तीसगढ़ सरगुजा हमर, मात गेहे गा-
कब ले आ रे हमर, राज गोंडवाना-
घर दुराकर हमर, नही है ठिकाना-
टूट गए राजपाट छुट गए, राजधानी-
हक़ और अधिकार हमर, हो गए बैमानी-
कब ले आ रे हमर, राज गोंडवाना...
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: SHIVSAGAR SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER
सड़क किनारे स्कूल, बाउंड्रीवाल नहीं, सड़क दुर्घटना व जंगली जानवरों का भय हमेशा बना रहता है...
ग्राम-नवाधक्की, पंचायत-पहाड़करवा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बता रहे है कि गाँव के प्राथमिक पाठशाला में बाउंड्रीवाल नहीं है, सड़क किनारे स्कूल होने के कारण दुर्घटना का भय बना रहता है, जंगल वाला क्षेत्र होने के कारण स्कूल में जंगली जानवरों के भी घुस जाने का डर बना रहता है, बाउंड्रीवाल बनाने की मांग कई बार कर चुके है परन्तु अभी तक नही बना है, ग्राम सभा में भी आवेदन दिया गया है इस हेतु पर कोई सुनवाई नहीं हो रही है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है बाउंड्रीवाल बनाने में मदद करे, दिए गए नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाएं: सरपंच@8224803976, सचिव@7909496955, C.E.O@9165689001, कलेक्टर@9826443312. राजेन्द्र प्रसाद@7247456377
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
जग गई नारियां सावधान, चल पड़ है क्रांति का विधान...महिला सशक्तीकरण गीत
ग्राम-रिवारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद्य महिला सशक्तीकरण को लेकर एक गीत सुना रहे हैं :
जग गई नारियां सावधान, चल पड़ है क्रांति का विधान-
मुक्ति हमें दिलाए, समाज को कुरुतियों से-
बोलिया नही होंगी, अबे हमारे लाल की-
होलिया नही जलेगी, अबे पराये माल की-
दहेज़ के भिकारियों सावधान, फ़ासी से से अबे बहु टले न खाउंगी-
लाड़ली बहु तो, अबे जलाई ना जायेगी-
अबे बहु है बेटिया सावधान, धाव तंत्र राज तंत्र को दिशा दिखाएगी...
Posted on: Mar 31, 2018. Tags: LALJI VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER
एक दिन जंगल में राजा रास्ता भटक गया, जब छोटे से बालक ने रास्ता दिखाया...कहानी
एक दिन राजा जंगल में शिकार करने जा रहा था जाते जाते बहुत दूर निकल गया, उसे एक भी शिकार नही मिला, एक छोटा सुंदर सा खरगोश मिला उसी खरगोश को मार कर ला रहा था, राजा रास्ता भटक गया. वही पास में एक झोपड़ी था वही झोपड़ी में एक बालक कबूतरों को खाना खिला रहा था, राजा ने उसी बालक से रास्ता पूछा बालक बोला मुझे दो रस्ते मालूम है, राजा बोला मुझे एक ही रस्ते से जाना है फिर बालक बोला मेरे पास दो रास्ते है, अंत: राजा बोला ठीक है बताओ। बालक बोला पहला रास्ता स्वर्ग दूसरा नर्क, जो तुम खरगोश मार कर ला रहे हो वह नर्क और मै कबूतरों को खाना खिला रहा हूँ वह स्वर्ग, अब तुम्हे कौन से रास्ते पर जाना है तुम खुद ही चुन लो.
