जैसे नक्षत्रों में सूरज वैसे देश में देश...देशभक्ति गीत -

ग्राम-गदापाल, पोस्ट-गदापाल, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से राजूराम मरकाम एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
जैसे नक्षत्रों में सूरज वैसे देश में देश-
मेरा देश, मेरा देश, मेरा देश-
गरे सा सा सा सा नि नि नि नि-
सा नि दा दा दा दा पा दा नि रे सा-
कोई पंजाबी कोई गुजराती कोई मराठी-
जैसे नक्षत्रों में सूरज वैसे देश में देश...

Posted on: Oct 23, 2017. Tags: RAJURAM MARKAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

कच्ची कोमल कली बेटियां, लगती कितनी भली बेटियां...बेटियों पर कविता

ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनुपपुर (म.प्र.) से मन्दाकिनी मिश्रा बेटियों पर एक कविता सुना रही है:
कच्ची कोमल कली बेटियां, लगती कितनी भली बेटियां-
मत बांधो पैरो पे घुंघरु आरक्षित को चली बेटियां-
कितने भी लह्लाओ बेटो को लेकिन बढ़ जाती है बेटियां-
साहब मिनिस्टर प्रिंसिपल आज बनकर दिखाती है बेटियां-
मुरझाकर फेक दिए जाते है बगियो में-
फिर भी डाली डाली लगी बेटियां-
मत बांधो पैरो पे बंधन आरक्षित को चली बेटियां...

Posted on: Oct 23, 2017. Tags: MANDAKINI MISHRA SONG VICTIMS REGISTER

गाँव का आंगनवाड़ी रोड किनारे है और बाउंड्री वाल नहीं है, दो बच्चों का एक्सीडेंट होते-होते बचा है...

ग्राम-गामावाडा, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से मीना भास्कर बता रही है कि उनके गाँव का आंगनवाडी रोड के किनारे में है और बाउंड्री नहीं है कारण दो बच्चो का एक्सीडेंट होते-होते बच गए है जिसमे एक बच्चे को चोट भी आया है और बाउंड्री नहीं होने के कारण दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती हैऔर इनको कहीं मीटिंग में जाना रहता है तो भी नहीं जा पाती है क्योंकि यहाँ पर कोई सहयिका भी नहीं है कि बच्चो को देख सके | इसके लिए इन्होने पंचायत में आवेदन भी दिए थे तो हाँ बना देंगे बोलते है लेकिन अभी तक नहीं बना है | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि आंगनवाडी में बाउंड्री बन सके: कलेक्टर@9179530000.मीना भास्कर@7587079050.

Posted on: Oct 23, 2017. Tags: MEENA BHASKAR DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

देश में स्वच्छता की बातचीत तो बहुत है पर वृन्दावन जैसे धार्मिक स्थल में भी गन्दगी का आलम है...

ग्राम-सुनेहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़, जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी वृन्दावन की यात्रा में हैं और वहां से बता रहे हैं कि देश में स्वच्छ्ता की बहुत बात हो रही है पर वृन्दावन में दूर-दूर से लोग आते है और मंदिरों के दर्शन करते है लेकिन यहां पर बहुत गन्दगी है और अच्छे से साफ सफाई नही कराई जा रही है इस बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों को भी है तो इनकी मांग है कि यहाँ पर साफ सफाई हो | इसलिए साथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नम्बर पर बात कर दबाव बनाये जिससे इस जगह कि साफ सफाई हो सके जिससे लोग अच्छे से धार्मिक स्थान का आनंद ले सके | कलेक्टर@05652471152, 9454417512. लोधी@9919176792

Posted on: Oct 23, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER

आपका स्वास्थ्य आपके मोबाइल में: आग से बचने के उपाय...

ग्राम पंचायत-गामावाड़ा, जिला-दतेवाडा (छतीसगढ़) से रामलाल आग से होने वाले दुर्घटना से बचाव के उपाय बता रहे हैं. हमारे देश में हर साल करोडो की संपत्ति आग के कारण नष्ट हो जाती है चाहे वो खेत घर, मकान, सिनेमा या आद्योगिक स्थान हो, आग जलने के लिए चार चीजो का होना आवश्यक है इंधन, आक्सीजन, ताप, रासायनिक क्रिया इसमें कोई भी कम हो तो आग नही लग सकती हर साल लगभग 1 से 2 लाख लोग इस दुर्धटना से मारे जाते हैं देश में 30 लाख से भी ज़्यादा छोटी बड़ी दुर्घटना होती है इसके चार मुख्य कारण है लापरवाही, नासमझी, आकस्मिक दुर्घटना, रखरखाव। इन बातो का ध्यान रखा जाए तो कुछ हद तक ऐसी दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है |रामलाल वास्कर@9407728842 .

Posted on: Oct 23, 2017. Tags: RAMLAL WASKAR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »