लानी बानी एड़िया पियर परदनिया...सोहाग गीत
ग्राम पंचायत-मोहली, ब्लाक-ओड़गी, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजमती और श्रीमती एक गीत सुना रही हैं :
लानी बानी एड़िया पियर परदनिया-
पियाजी देबय चढ़ाय रानी के सोहागवा-
बाबा होड़ करी रोवय रुमाल आंस पोछय-
बइठे होड़ कर रोवय नीर धार-
अरे बड़की होड़ तरी रोवय नीर धार-
लाली बानी एड़िया में पियर परदनिया पियर परदनिया...
Posted on: Jun 10, 2018. Tags: SARALA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
दो साल पहले डायरिया हुआ था, मीडिया वाले आये थे पर अब भी कोई हैंडपंप नहीं लगा है...
मदनपुर, पंचायत-गुरमुटी, जनपद-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से देवबली नेताम बता रहें है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 10-11-12 में हैण्डपम्प नहीं हैं, बरसात के दिनों में पानी पीने के लिए बहुत दिक्कत होती हैं, अभी वे लोग कुएं और नदी से पानी लाकर पी रहे है. 2016 में डायरिया हुआ था| मीडिया वाले भी आये थे| लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ हैं| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात कर हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: S.D.O.@9826603461, कलेक्टर@9425253580, S.D.M.@7746873930. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9575141973.
Posted on: Jun 10, 2018. Tags: DEVBALI NETAM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our PDS salesman was changed after CGnet report, Now getting rice...
ग्राम पंचायत-दुगेली, पोस्ट-बचेली, जिला-दंतेवाडा, (छत्तीसगढ़) से महेश कर्मा बता रहे हैं उनके गाँव के सेल्समेन के द्वारा 6 महीनो से राशन का चावल वितरण सही ढंग से न होने से ग्रामीण लोग बहुत परेशान थे उसकी शिकायत उन्होंने कई बार सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को दिया गया पर कोई सुनवाई नही हो रहा था तो वे साथी सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड किये, रिकॉर्ड करने के बाद वहां दूसरे सेल्समेन कि नियुक्ति कर दी गई और चावल सबको अच्छे से मिल रहा है जिससे जनता संतुष्ट है वे अब बहुत खुश है इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों और समबन्धित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं:महेश कर्मा@9479246760.
Posted on: Jun 10, 2018. Tags: MAHESH KARMA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे पारे में एक भी हैण्डपम्प नहीं है, हम 2 किलोमीटर दूर नदी का पानी लाकर पी रहे है...
ग्राम पंचायत-बड़ेतोपाल, ब्लॉक-अंतागढ़, जिला उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़ )से रामचरण कुमरा अपनी गोंडी भाषा में पानी की समस्या के बारे में बता रहे हैं कि जहाँ पर वे निवासरत है वहां पर सात घर के परिवार रहते हैं, वे तीन महीने से 2 किलोमीटर दूर नदी के किनारे में झरिया बनाकर पानी लाकर पी रहे है तो गाँव वालो का कहना है कि उनके पारा में एक बोरिंग देते तो लोगो को पानी की सुविधा होती | इसलिए साथी सीजीनेट के श्रोताओं से मदद मांग रहे हैं कि इन अधिकारीयों से बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: जिला C.E.O.@9953924884, अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7587477588.
Posted on: Jun 09, 2018. Tags: RAMCHARAN KUMRA GONDI
मै आरती तेरी गाऊं हे केशव कुंज बिहारी...भजन गीत
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से परी एक भजन गीत सुना रही है :
मै आरती तेरी गाऊं हे केशव कुंज बिहारी-
मै नित, नित शीश नवाऊं मोहन कृष्ण मुरारी-
है तेरी छवि अनोखी दूजी न ऐसी देखी-
तुझसा न सुन्दर कोई ओ मोर मुकुट धारी-
मै नित, नित शीश नवाऊं ओ केशव कुंज बिहारी-
मै आरती तेरी गाऊं केशव कुंज बिहारी...


