हमारे गाँव का स्कूल भवन जर्जर है, पानी टपकता है पर शिकायत करने पर अधिकारी सुनते नहीं है...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा से ग्राम-मोलसनार, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट के साथ में गाँव के शिक्षक लालुराम लेकाम है जो बता रहे है कि इनके गाँव में स्कूल भवन बहुत पुराना होने के कारण पूरा जर्जर हो चुका है और बरसात के दिनों में बहुत पानी टपकता है जिसके कारण बच्चो को पढ़ाने में बहुत दिक्कत हो रहा है | इस स्कूल 20 से 30 बच्चे पढ़ते है| नया स्कूल बनवाने के लिए इन्होने ग्राम पंचायत में आवेदन किया है तो कहते आज बनेगा कल बनेगा लेकिन आज तक नहीं बना है| उनका अनुरोध है कि नया स्कूल बने| इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो को फोन कर दबाव बनाये ताकि नया स्कूल बन सके| संकुल प्रभारी@7587337060.
Posted on: Oct 24, 2017. Tags: LALURAM LETAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
चिड़िया रानी आवो न, अपना गीत सुनाव न...आंगनवाड़ी गीत-
ग्राम पंचायत व पोस्ट-गामावाड़ा, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सुख सागर सिंह पावले यहाँ के आंगनवाड़ी कार्यकर्ता इंदिरा शर्मा और चमेली बघेल के सांथ गीत सुनने के सांथ उनके आंगनवाड़ी के विषय में चर्चा कर रहे हैं ये बता रही है कि इनके यहाँ 16 बच्चे है खाने में रोटी सब्जी और दाल, चावल, रेडी टू ईट, गुड़, चना मिलता है प्रतिदिन अलग- अलग नाश्ता रहता है खेलने के लिए परियोजना द्वारा आये खिलौने है, साथ ही ये बच्चो को कविता, गीत भी सिखाते हैं इनके द्वारा सुनाई गई कविता :
चिड़िया रानी आवो न, अपना गीत सुनाव न-
हम तो खाते हलुवा पूड़ी, तुम भी आकार खाओ न...
Posted on: Oct 24, 2017. Tags: DANTEWADA SUKHSAGAR SINGH PAVLE SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our school got new handpump now, were drinking red iron water...
अब हमारे गाँव के स्कूल में एक नया नलकूप खुद गया है और साफ़ पानी आ रहा है और सभी बच्चे तथा शिक्षक बहुत खुश हैं बता रहे हैं ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया। वे बता रहे है कि 8 वां 9 वां महीना में ग्राम देवरी स्कूल के नलकूप में बहुत आयरन पानी लाल आ रहा था तो इन्होने सीजीनेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड किया था उसके बाद सीजीनेट सुनने वाले साथियों ने अधिकारियो के ऊपर दबाव बनाये तो उसको सुधार दिया गया है और अब साफ़ पानी आ रहा है | इसलिए सीजीनेट के साथियों के साथ साथ उन अधिकारियो को भी धन्यवाद दे रहे है जिन्होंने इन गरीब और आदिवासी बच्चों की मदद की है | कैलाश सिंह पोया@9753553881
Posted on: Oct 24, 2017. Tags: EDUCATION HANDPUMP KAILASH SINGH POYA SONG VICTIMS REGISTER WATER
पवित्र आत्मा, पवित्र आत्मा...ईशु मसीह गीत
जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से ज्योति नागेश एक मसीह गीत सुना रहे है:
पवित्र आत्मा, पवित्र आत्मा-
मुझे ले जाओ ईशु के चरणों में-
घुटने टिकाकर सिर झुकाकर-
करते है तुझसे प्रार्थना-
सिर्फ तेरे लिए ईशु तेरे लिए-
मैं हाथ उठाती हूँ-
पवित्र आत्मा, पवित्र आत्मा...
Posted on: Oct 24, 2017. Tags: JYOTI NAGESH DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर: मैंने रासायनिक खाद डाला, फसल बढ़ी पर ज़मीन कड़ी हो गयी फिर कभी नहीं डाला...
ग्राम पंचायत-गदापाल, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल केवट गाँव के पूर्व सरपंच लिंगाराम मंडावी के साथ में हैं ये बता रहे हैं कि ये 15 साल से सरपंची कर रहे है अभी इनकी पत्नी सरपंच हैं इसके साथ ही ये 17 एकड़ की भूमि में खेती का काम भी करते हैं जिसमे पूरे परिवार का जीवन यापन होता हैं इनके पास 80 बकरे हैं इसके गोबर और गाय के गोबर को मिलाकर खाद के लिए उपयोग करते हैं इनका कहना है कि ये बाजार में आने वाले रासायनिक खाद का उपयोग नहीं करते क्योंकि इससे फसल तेजी से तो बढ़ती है लेकिन बाद में भूमि कड़ी हो जाती है जिससे फसल अच्छे से नहीं होता और तरह तरह की बीमारी भी होती है इसलिए प्राकृतिक खाद से खेती करना ही बेहतर समझते हैं. केवट@8225027272



