Impact: Our village school handpump got repaired after report on CGnet...
ग्राम-बैगापारा, पंचायत-भेड़ागढ़, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) में मिथिलेश माणिकपुरी स्कूल के अध्यापक बुद्धुराम कुरचाम से बात कर रहे हैं जो उनको बता रहे है कि पिछले दिनों मार्च की 10 तारीख को सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड कराया था बैगा पारा की स्कूल के सामने नलकूप ख़राब होने के संबंध में. पानी की समस्या 2 महीने से हो रही थी जिसकी शिकायत की थी परन्तु समस्या हल नहीं हो रही थी फिर इसके बाद सीजीनेट नेट स्वर में सन्देश रिकॉर्ड कराया, जिसके बाद नलकूप ठीक करा दिया गया है इसलिए स्कूल के स्टाफ़ की ओर से अधिकारियों को एवं क्षेत्र के विधायक एवं सीजीनेट स्वर को धन्यवाद दे रहे है जिनके प्रयास से पानी की समस्या का हल हुआ. मिथिलेश@8964973228
Posted on: Apr 13, 2018. Tags: EDUCATION HANDPUMP MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER WATER
कबड्डी-कबड्डी इन्दाकट कबड्डी गरसकाट...गोंडी खेल गीत
ग्राम-चाहचड़, विकासखंड-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमेश एक गोंडी खेल गीत सुना रहे हैं :
कबड्डी-कबड्डी इन्दाकट कबड्डी गरसकाट-
देशे ता सेवा कीया मुने वायकट-
खो-खो इन्दाकट खो गरसकाट-
दुनिया ते पोरोय तुन कमय कीयाकट-
लेपराइट इन्दाकट ड्रेस कर्रीकट-
स्काउट गाइड ते पोरोय तकिकाट-
स्टम्प बोल्ड कीयाकट क्रिकेट गरसकाट-
देशे विदेश ते दौरा कीयाकट...
Posted on: Apr 13, 2018. Tags: RAMESH DUGGA GONDI SONG VICTIMS REGISTER
तोला बंदो ओ दाई तोला बंदो ओ...गीत
ग्राम-रामपुर, पोस्ट-रेवटी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजकुमार मुरुम एक गीत सुना रहे हैं :
तोला बंदो ओ दाई तोला बंदो ओ-
सरा सुर कर महामाई तोला बंदो ओ-
पान फूल ध्वजा माई तोला मैं चढाओं-
दर्शन ला दे दा दाई शीश ला झुकाओं-
प्रतापपुर कर महामाई तोला बंदो ओ-
शिवपुर कर महामाई तोला बंदो ओ...
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: RAJKUMAR MURUM SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our village solar waterpump got repaired, now we get good water...
ग्राम-सिंघपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से ग्रामवासी सुकलीबाई, मनीषा, दुर्गा मरकाम और हेमसिंह मरकाम बता रहे हैं कि उनके गाँव का सौर ऊर्जा का मशीन काफी समय से खराब हो गया था, जिससे पानी निकालने में दिक्कत होती थी, जब अधिकारी नहीं सुने तो अपनी समस्या को उन्होंने एक महीने पूर्व सीजीनेट में रिकार्ड कराया था, जो अब हल हो गया है, लेकिन कर्मचारी प्लास्टिक का नल कुप्पी लगाकर गए जिससे वह टूट गया और फिर से वही समस्या हो गया, उसके बाद सभी ने मिलकर पैसा इक्कठा कर लोहे का नल कुप्पी लगावाया और अब समस्या का निराकरण हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो को धन्यवाद दे रहे हैं, जिन्होंने उनकी समस्या को हल करने की पहल की| मिथलेश@7879905013.
Posted on: Apr 11, 2018. Tags: MITHLESH KUMAR MARAVI SONG VICTIMS REGISTER WATER
आरती हो रही रे बुढादेव...बुढादेव आरती गीत
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से होल्साय गट्टे आदिवासियों के देवता बुढादेव की आरती गीत सुना रहे है:
आरती हो रही रे बुढादेव-
सतरंगी ध्वजा लहराये-
कौन मडा तोरो ठाना रे-
कौन पूजन हारे-
कौन उतारे तोरी आरती-
कौन करें गुनगान-
साज मडा तोरो ठाना रे-
कोया पूजन हार-
लिंगो उतारे तोरी आरती-
कोयतोर करें गुनगान...


