आदिवासी उत्सव से ढोल मांजरी की धुन-
ग्राम-कडनार, जिला-गढ़चिरोली (महाराष्ट्र) से उत्तम अटला बता रहे है कि कडनार गाँव के पास एक देव स्थल है वहां पर 3-4 जिले के आदिवासी लोग एकत्रित हुए है ग्राम सभाओ के बारे में सम्मलेन करने के लिए और ढोल मांजरी की धुन भी सुना रहे है:
Posted on: Apr 13, 2018. Tags: SONG UTTAM ATALA VICTIMS REGISTER
मेरा राशन कार्ड नही है, मुझे चावल और सरकार की योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है...
कड़चोला पारा, पंचायत-धूमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर,(छत्तीसगढ़ ) से कलावती टेकाम बता रहे हैं कि उनके राशन कार्ड नही है जिससे उन्हें चावल और सरकार के योजनाओं का लाभ नही मिल पाता है बच्चों को उनके स्कूल में राशन कार्ड की मांग की जाती है तो न होने के वजह से बच्चे स्कूल जाने से मना करते है इसके लिए उन्होंने सरपंच सचिव को आवेदन देते अब तक लगभग 3 साल हो रहे हैं अब तक कोई सुनवाई नही की जा रही है तो ये साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपेक्षा करते हुए मदद की मांग कर रहे हैं की दिए गये सम्बंधित अधिकारीयों के नम्बर पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच @ 8959459879. सचिव@9617217431. C.E.O @9165689001. कलेक्टर @9826443377. कलावती टेकाम@9285364260.
Posted on: Apr 13, 2018. Tags: KALAVATI TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : पथरी का घरेलू उपचार-
वैद्य एच.डी. गांधी, रायपुर (छत्तीसगढ़) से पथरी रोग का एक घरेलू उपचार बता रहे हैं, पत्थरचून जिसे पत्थर चट्टा, जख्मे हयात, परमवीज, हिमसागर के नाम से जाना जाता है, उसकी पत्ती मोटी होती है और घर में गमले के लगाया जा सकता है यह नमी मिट्टी में रखे रहने पर अपने सभी कोने से पौधे निकलती है, स्वाद में खट्टी होती है, उसके 100 ग्राम पत्ती को पीसकर, सुबह खाली पेट पानी के सांथ ले, 21 दिन तक लगातार सेवन करने से पथरी रोग में आराम मिलता है, सुबह खाली पेट एक गिलास दूध पी सकते हैं, शाम को कुल्थी की दाल को 100 ग्राम एक लीटर पानी में उबाल ले जब एक पाव बच जाए तो गुन-गुना कर शाम को सोने के समय पीना चाहिए, बैगन, टमाटर, तेल, खटाई, गरिष्ट भोजन, नशा का प्रयोग ना करें| गांधी@9111061399
Posted on: Apr 13, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
तू जपले राम का नाम, ये है तेरा काम, पसंद श्रीराम करेंगे, अपने परिवार में शामिल तेरा नाम करेंगे...भक्त
जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से दीपान्शी पाण्डे एक भक्ति गीत सुना रही है:
तू जपले राम का नाम, ये है तेरा काम, पसंद श्रीराम करेंगे-
अपने परिवार में शामिल तेरा नाम करेंगे, भला तेरा नाम करेंगे-
तू जपले राम का नाम, ये है तेरा काम, भला तेरा नाम करेंगे-
बन जा राम परिवार का हिस्सा, खतम तो होगा होगा किस्सा-
करुणा की बरसात तुझपे रघुनाथ, पसंद श्रीराम करेंगे-
राम को अपना प्रीत बना ले, सरल जीत को गीत बना लो-
राम को अपना मीत बना ले, सरल गीत को अपना मीत बना लो...
Posted on: Apr 13, 2018. Tags: DIPANSHI PANDYE SONG VICTIMS REGISTER
रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो...गोंडी गीत
जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से शांति उसेंडी और राजकुमारी गोटा एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो-
अल्ले दीदी केलयो अल्ले दीदी ले-
बारी इन्जोम केंजोम दीदी ले-
बारी इत्ती केंजोम अल्ले दीदी ले-
माकून पाटा वायो अल्ले दीदी ले-
रे रे रेलयो रे रेला रेला रे लोयो...
