तिदला में जोड़ रखे गुईया मोर...छत्तीसगढ़ी गीत-
ग्राम-कोटराही, पोस्ट-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मी नारायण कुशवाहा एक गीत सुना रहे हैं :
तिदला में जोड़ रखे गुईया मोर-
जिंदगी के रस्ता ला तोड़ रहे गुईया मोर-
कहे दिल तोड़ राखे गुईयां मोर-
कहे मन मोड़ रखे गुईयां मोर-
मोहनी डार देबे, मोला तै प्यार करे-
मोला देखाए कहे इंतजार करे...
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: LAKSHMI NARAYAN KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER
हम लोग वृद्धावस्था पेंशन के लिए एक साल से आवेदन दे रहे हैं, पर अधिकारी ध्यान नहीं देते...
ग्राम-लामकन्हार, पंचायत-बड़े तोपाल, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से केनहारो बाई, दसरी बाई और सूरज सतलाम बता रहे हैं कि उन्हें एक साल से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल पा रहा है, उनकी उम्र 70 है, उन्होंने कई बार पंचायत में आवेदन दिया, संबंधित अधिकारियो के पास आवेदन दिया, पर आज तक काम नहीं हुआ, अधिकारी काम हो जाऐगा बोलकर गुमराह कर रहे हैं, इसलिए वे सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर निवेदन करें जिससे उन्हें वृद्धावस्था पेंशन मिल सके : सरपंच@9691078996, CEO@9953924884. अंकित पड़वार@9993697650.
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
करिहा ना धोखा भईया, हमरा जमीन पे हमहूं लिखौले बानी अपने अमीन पे...भजन गीत
ग्राम-कोटराही, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से लक्ष्मीनारायण कुशवाहा एक भजन सुना रहे हैं :
करिहा ना धोखा भईया-
हमरा जमीन पे हमहूं लिखौले बानी अपने अमीन पे-
कर विश्वास हमरे बतिया पे आ के-
होई नाही कुशल जब तोहरा के पाखे-
घर को ध्यान राखा हमारो जे बतिया-
कर कुछ लाई नाही छूती नोही खतिया...
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: LAKSHMI NARAYAN KUSWAHA SONG VICTIMS REGISTER
हमारा गाँव विधायक आदर्श ग्राम लेकिन हमारे मोहल्ले में हैण्डपंप नही, कुंएं से पीनी पीते हैं...
ग्राम-धुमाडांड, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, ब्लाक-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिंह श्यामले बता रहे हैं कि उनका गांव विधायक आदर्श ग्राम है, गाँव के वार्ड क्रमांक 16 में पानी के लिए कुआं है, लेकिन उसमे पत्ते कचड़े आदि गिर जाते हैं, और सड़ जाते हैं जिससे पानी गंदा हो जाता है, और गंदा पानी पीने से लोग बीमार पडते हैं, वार्ड में लगभग 50 घर है.समस्या के निराकरण के लिए उन्होंने हैण्डपंप के लिए आवेदन किया, लेकिन इस पर कोई काम नही हुआ, कृपया फोन करें: सरपंच@8959459879, PHE@9826132225, कलेक्टर@9826443377. शिवबालक सिंह श्यामले@7909492361.
Posted on: Jun 11, 2018. Tags: SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VICTIMS REGISTER
छोटेकन रहो तोरे गोदी खेलों नारे दादा...बेटा बेटी गीत-
ग्राम-बरपटीया, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से धनसाय मरावी एक गीत के माध्यम से बेटा और बेटी के बीच अंतर को बता रहे हैं :
छोटेकन रहो तोरे गोदी खेलों नारे दादा-
बड़े होके बैरी भयों तोर-
हो नारे भईया बड़े होके बैरी भयों तोर-
तोरे अंगनवा में खेलों अउ कूदों नारे दादा-
पढ़े लिखें भयों हुसियार, हा नारे दादा-
मोला तै भेजे परदेश...
