इंकलाब का परचम खोल आज बना ले अपना गोल...किसानी गीत
ग्राम-रीवाणी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद्य एक किसानी गीत सुना रहे हैं :
इंकलाब का परचम खोल, आज बना ले अपना गोल-
अपनों ने ले तेरी जान, तू अपनी ताकत पहचान-
जय-जवान और जय-किसान यह नारा मिलकर बोल-
मत सह चुप रह कर अन्याय, समझना अपने को निर उपाय-
तोड़ दे बेबस की जंजीर, तू ही है देश की है तकदीर-
अपना खून पसीना तौल, मेहनत का ले पूरा मोल-
अनुदानों का लेकर नाम, घूसखोरों ने लूटा सरेआम...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: LALJI VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER
कर के प्राण न्योछावर पाए, वीरो ने आज़ादी को पाए...देशभक्ति गीत
ग्राम-बटाई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देशभक्ति गीत सुना रहे है:
तिरंगा हिमालय पर लहराए, बापूजी जब गोली खाएं-
वीर जवाहर उम्र गवाए, अंग्रेजो को बाहर भगाए-
कर के प्राण न्योछावर पाए, वीरो ने आज़ादी को पाए-
भारत माँता पुकार रही है, फ़िर सिंहो को बुला रही है-
अब मत भूलों मेरे भाइयो, अंग्रेजो को मार भगावो-
तिरंगा हिमालय पर लहराए, तिरंगा हिमालय पर लहराए...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में सोसाइटी भवन खोला जाए जिससे ग्रामीणों को सुविधा होगी, पर कोई नहीं सुनता...
पुड़बे पारा, ग्राम-कटरा, पंचायत-धुमाडाड, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर
(छत्तीसगढ़) से राजकुमार सिंह, नन्दलाल नेटी, रामावतार आदि गाँव के लोग उनके पारा में सोसाइटी भवन बनाने की मांग कर रहे है. उनकी मांग है कि आबादी के हिसाब से गाँव में ही भवन बनाया जाये, कई बार सरपंच के माध्यम से जनपद में आवेदन दे चुके है परन्तु कोई निराकरण नहीं हो रहा है. ग्रामीण जनों की मांग है कि पुड़बेपारा में सोसाइटी भवन बनाया जाये ताकि लोगो को राशन लेने में सुविधा हो | इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए: कलेक्टर@9826443577, सचिव@9617217431, सरपंच@8959459879. नन्दलाल नेटी@9009529498.
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: DHANSAY MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
जय सेवा जोहार, सुमिरन करू बड़ा देव, सेवा ज़ोहार करू...गोंडवाना गीत
ग्राम-अब्दुल्लापुर, जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहतराम कुराम एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
नवरात्री ज्वारा बोवाई रहे, अमरकंटक जाबो-
गोंडवाना जन सगा समाज का, मेला लगे हवे ना-
कछारगढ की कंकाली देवी, आजा आजा, झारा झारा न्योता जुहार है-
जय सेवा जोहार, सुमिरन करू बड़ा देव-
सेवा ज़ोहार करू, बावनगढ़ के देवी देवता ला-
आजा आजा देवी देवता, सेवा जोहार है...
Posted on: Apr 02, 2018. Tags: SAHATRAM KURAM SONG VICTIMS REGISTER
मेरा मुल्क मेरा देश, मेरा ऐ वतन, शान्ति का उन्नति का प्यारा चमन...देशभक्ति गीत
ग्राम-बटई, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक देश भक्ति गीत सुना रहे हैं:
मेरा मुल्क मेरा देश, मेरा ऐ वतन-
शान्ति का उन्नति का, प्यारा चमन-
इसके वास्ते निसार है, मेरा तन मेरा मन-
ऐ वतन ऐ वतन ऐ वतन, जाने मन-
अपने इस चमन को, स्वर्ग हम बनायेंगे-
कोना-कोना अपने देश को सजायेंगे...
