स्वास्थ्य स्वर: अमरबेल से खुजली का उपचार -
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य अमित साहू आज हम लोगो को शरीर मेंखुजली की समस्या का एक घरेलू उपचार बता रहे है, सामग्री : अमरबेल, आमतौर पर कहीं भी पाई जाती है जो पेड़ के ऊपर बेल की तरह छाई रहती है, पीले रंग की होती है कही भी मिल जाती है, उसको पत्थर से बारीक़ पीस ले, उसके बाद जहा पर खुजली होती है उस स्थान पर लेप करे, तीन दिनों तक लगातार लेप करने से पुराने से पुराना खुजली से आराम मिलता है. परहेज साबुन, तेल, का इस्तेमाल न करे, तथा गर्म भोजन का प्रयोग ना करे. अधिक जानकारी के लिए संपर्क करे. अमित साहू@8964931287.
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
हमारा तालाब सूख गया है, उसको गहरा कर देते तो मनुष्य और पशुओं दोनों को मदद होती...
ग्राम-कौडोखसगांव, पंचायत-गुलावंड, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसग़ढ) से अजीत कुमार गावड़े बता रहे है उनके गांव में 64 घर है गांव में एक तालाब है,जो सूख चुका है उसी से लोग अपने नहाने, मवेशियों को पानी पिलाने जैसी जरूरतों को पूरा करते हैं, लोगो को गर्मी के दिनों में विशेष दिक्कत होती है, इसलिए वे तालाब का गहरीकरण चाहते हैं, इसके लिए उन्होंने पंचायत, कलेक्टर कार्यालय में आवेदन दिया लेकिन उस पर कोई काम नहीं हो पा रहा है इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करे: CEO@9953924884.आशीष@7647918259.
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: ANKIT PADWAR SONG VICTIMS REGISTER
राम चलें आगे लछमन चलें पाछें...भजन गीत
ग्राम-कोटेया, थाना-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहे हैं:
राम चलें आगे लछमन चलें पाछें-
बिचें मैं चलें सीता मैया जंगल के तिरे-तिरे मैं ना-
मझीने चलें सीता मैया जंगल के तिरे-तिरे मैं ना-
कोंन बनें आमा कोने बनें जाम कोंन बन मैं भुलागे-
लखन सिया राम कोंन बन मैं भुलागें लखन सिया राम-
राम बनें आमा लखन बनें जाम बिंद्रा बन मैं भुलागें...
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
हमारे अनुरोध करने पर नया हैंडपंप आया पर जहां ज़रुरत है उसे छोड़ दूसरी जगह लगा दिए...
ग्राम-प्रेमनगर, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से श्याम बिहारी यादव बता रहे हैं उनके गांव के वार्ड क्रमांक 8 में पानी की समस्या है, वे अभी 500 मीटर दूर कुआ से पानी लाते हैं,इसलिए वे हैण्डपंप लगवाना चाहते हैं, उन्होंने इसके लिए संबंधित अधिकारियो के पास आवेदन किया, हैण्डपंप आया भी लेकिन उसे दूसरे जगह लगा दिया जाता है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकारियो से बात कर हैण्डपंप की समस्या का निराकरण करने मदद करे: कलेक्टर@9425253580, PHE@9826603461.
संपर्क नंबर@7089717218.
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
गाँव के गली-गली कोर-कोर नवान्जोर...गीत
तिल्दा, जिला-रायपुर (छत्तीसगढ़) से गोल्डी जोर्ज गाँव- देहात में काम करते समय गाया जाने वाला गीत सुना रहे है:
गाँव के गली-गली कोर-कोर नवान्जोर-
बगरा बोरे संगी मोर नवान्जोर-
नवान्जोर के लाल किरण सब जगह बगरीही-
आंखे सबके खुल जाई अंधियारी रात टरही-
नवान्जोर के लाल किरण सब जगह बगरीही...

