Impact: Got hand pump installed in our village after report on CGnet, thanks...

ग्राम-सिलफिली, पोस्ट-करसी, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से हरिशंकर रज्जक बता रहे है कि उनके गाँव में पानी की बहुत समस्या थी गाँव के लोग परेशान थे पर कोई अधिकारी बार बार बोलने पर भी ध्यान नहीं दे रहे थे तब उस समस्या को 21 मार्च को सीजीनेट में सन्देश रिकॉर्ड कराया था. जिसका P.H.E विभाग की टीम द्वारा दिनांक 8 अप्रेल को जाँच कर ले गए एवं 12 अप्रेल को हैंडपंप खनन (बोरिंग) हो गया. समस्या का समाधान हो गया इसके लिए P.H.E की पूरी टीम एवं सीजीनेट की टीम को धन्यवाद दे रहे है. आप लोग ऐसे ही गरीबों की मदद करते रहिये आज हमारे गाँव के लोग बहुत खुश हैं | रज्जक@6261437631

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: HARISHANKAR RAJJAK SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ हमार बड़ा भारी....छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-बरपटिया, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, छत्तीसगढ़ से धनसाय मरावी एक छत्तीसगढ़ी गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हाय रे हाय रे इहां कर्जाहक़ जताना-
रे छत्तीसगढ़ हमार बड़ा भारी-
इहां के नर-नारी चला इके लाइन में-
गावें-गावें पूजा होथे ओला करा टाइम में-
झनि करा ये लाठुका गाड़ी-
छत्तीसगढ़ हमार बड़ा भारी...

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: DHANSAI MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

वनांचल स्वर: सराई के फूल से बीमारियों के उपचार...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-चिनरा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से बाबूलाल नेटी गाँव के कुछ वरिष्ठ जनों से बात कर रहे है जिसमें गाँव के रामभगत उनको बता रहे है कि यहाँ पर कई प्रकार के फ़ल, फूल एवं प्राकृतिक चीजें मिलती है जैसे सराई, साजा, ढेहल्वा, महुआ आदि. उनमे से सराई के बारे में जानकारी दे रहे है जिसको खाने से अनेक प्रकार की बीमारियों से छुटकारा मिलता है. सराई के फूल को उबालकर खाने से पेचिस की समस्या से पीड़ित व्यक्ति ठीक हो जाता है, या फिर कच्चे फूल को पीसकर पानी के साथ पीने से भी वह ठीक हो जाते है.

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER

रेलों यो रेला रेलों यो रेला...गोंडी जतरा गीत

ग्राम-चाचड़, विकासखंड-दुर्गकोंदल, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से रमेश दुग्गा के साथ एक साथी है जो एक करसाड़ जतरा गोंडी गीत सुना रहे है:
रेलों यो रेला रेलों यो रेला-
इपोर पारे दे पोपोर पारिन दीपू-
आया-आया रो बूबा रो-
यडिसातोड़ बेपो यडिसातोड़-
रेलों यो रेला रेलों यो रेला...

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: RAMESH DUGGA SONG VICTIMS REGISTER

ऐ मालिक तेरे बन्दे हम, ऐसे हों हमारे करम...प्रार्थना गीत

ग्राम-कुंड, पोस्ट-कुमराहा, थाना-दिनरा, तहसील-कनेरा, जिला-शिवपुरी (मध्यप्रदेश) से अकलेश कुमार पारस एक प्रार्थना गीत सुना रहे है:
ऐ मालिक तेरे बन्दे हम-
ऐसे हों हमारे करम-
नेकी पर चलें और बदी से टलें-
ताकि हंसते हुए निकले दम-
ये अँधेरा घना छा रहा-
तेरा इंसान घबरा रहा-
हो रहा बेखबर, कुछ न आता नज़र-
सुख का सूरज छुपा जा रहा है...

Posted on: Apr 14, 2018. Tags: AKLESH KUMAR PARAS SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »