Today's news from newspapers in Gondi: 12th June 2018 -
नई दिल्ली : ग्रामीण इलाकों में मौजूद 2.9 लाख कॉमन सर्विस सेंटर पर बैंकिंग काउंटर खोले जाएंगे – दैनिक भास्कर –
छत्तीसगढ़ : मुआवजा व पुनर्वास के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर उद्योग प्रभावित -नईदुनिया –
छत्तीसगढ़ : विकास से कोसों दूर, अस्पतालों में डॉक्टर तो स्कूलों में शिक्षकों की कमी -नईदुनिया –
छत्तीसगढ़ : शान्ति प्रक्रिया में आदिवासियों की होगी मुख्य भूमिका -पत्रिका -
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS
दुओ रे दुओ साडहु मछरी बझाये आओं...नागपुरी गीत
ग्राम-ओदारी परसापारा, थाना-चलगली, पोस्ट-कलाबरती, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय नागपुरी भाषा में एक गाना सुना रहे हैं:
दुओ रे दुओ साडहु मछरी बझाये आओं-
मछरी बझाते सांप बेंग मछरी तोर सांप बझी गयल-
में तो भला डराइओ गयेन ड़ाग भला कहा हेरा गयल-
कब छोटकी के मसला पिसे आसरा देखथे-
बडकी के चूल्हा देखि डहर देखथे-
दुओ रे दुओ साडहु मछरी बझाये आओं...
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: CHANDRASAY BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
तेंदू ज्यादा फलने पर बारिश कम, ज़्यादा पत्ते और कम फल होने पर बारिश अधिक होती है...
ग्राम-खोहिर, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोहन यादव के साथ एक साथी मरावी जी है | उनके गाँव में टीवी और रेडियो नहीं है वे मौसम में होने वाले बदलाव को प्रकृति से कैसे जानते है उनके बारे में बता रहे है. वे बता रहे हैं कि इस साल बारिश कम होने वाली है या ज्यादा वो लोग कैसे अनुमान लगाते है. पशु पक्षी और पेड़ पौधो को देखकर भी गाँव के लोग अनुमान लगा लेते है जैसे तेंदू का फल जंगल में ज्यादा लगता है तो बारिश कम होने की आशंका होती है और अकाल पड़ने की आशंका होती है और ज्यादा बारिश होने की संभावना तब होती है जब पेड़ो में पत्तियां ज्यादा लगती है और फल कम लगते है| मोहन यादव@8224946705.
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Our Handpump got repaired after report on CGnet Swara, many thanks...
बनखेता पारा, पंचायत-चंद्रैली, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर,(छत्तीसगढ़) से सुनील कुमार धुर्वे बता रहे हैं कि उनके गाँव के लगभग 400-500 लोगों को पीने का पानी हैण्डपम्प ख़राब हो जाने से बहुत अधिक दिक्कत हो रही थी, दूर से पानी लाना पड रहा था| उसके लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिए थे पर कोई लाभ नही हुआ तो उन्होंने सीजीनेट में 20 मार्च को सन्देश रिकॉर्ड किया और 3 अप्रैल को हैण्डपम्प बन गया अब सभी ग्रामवासियों को पीने का पानी मिल रहा हैं और वे लोग खुश है| इसलिए सीजीनेट के सभी साथियों को और सम्बंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं | सुनील कुमार धुर्वे@8435007432.
Posted on: Jun 12, 2018. Tags: HANDPUMP SONG SUNIL KUMAR DHURWEY VICTIMS REGISTER WATER
हमारे गाँव के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो डॉक्टर उपलब्ध रहते है न अच्छी दवाई मिलती है...
ग्राम-लांजित, विकासखंड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से देवप्रसाद सिंह बता रहे है कि उनके ग्राम लान्जित के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में न तो डॉक्टर रहते है न तो अच्छी तरह से दवाई गोली ही मिलती है, जब सरकार ने अस्पताल दिया है तो उसका उपयोग होना चाहिए | उनका अनुरोध है कि यहाँ पर अच्छी दवाईयाँ हो और डॉक्टर उपलब्ध हो इसलिए वे साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि दिए हुए नम्बरों में बात कर ग्रामीणों की समस्या का समाधान करने में मदद करें: डॉक्टर का नम्बर@8120153932, कलेक्टर@9826443377. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@7770931457.
