माटी ला छोड़ि तै कहां जाबे रे संगी, माटी के कर्जा चुकाना...छत्तीसगढ़ी गीत
जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सरला श्रीवास छत्तीसगढ़ी भाषा में एक माटी का गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
माटी ला छोड़ि कहां जाना-
माटी ला छोड़ि तै कहां जाबे रे संगी, माटी के कर्जा चुकाना-
येही माटी माँ रे संगी खेले-कूदे है-
येही माटी मा मिल जाना-
माटी ला छोड़ि कहां जाना-
ये भूइयां के लालन बेटा, तै तो सिधवा नाम रे-
येही करम है येही धरम है येही गंगा धाम रे-
डोरी जिन टूटै रे संगी, बंधना जनि छूटै रे संगी-
भूइयां ले रिश्ता निभाना, हू लाला भूइयां रिश्ता निभाना-
माटी ला छोड़ि कहां जाना...
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: SARLA SHRIWAS SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में हैंडपंप और कुआं नहीं है, किलोमीटर दूर से पानी लाते हैं, कोई नहीं सुनता...
ग्राम-मानपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोतियों बाई बता रही है पानी के लिए अभी 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता है| गाँव के उनके वार्ड 11, में 10-12 परिवार है वहां एक कुआं भी नहीं है, ग्राम सभा में कई बार इस बारे में कहा गया है लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है| पीने का पानी तो जैसे तैसे ले आते है, परन्तु नहाने धोने के पानी की ज्यादा समस्या हो जाती है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, कृपया अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाए ताकि बोरिंग लग सके: P.H.E@9826132225, सरपंच@9165171924, सचिव@9754092126. जगदेव पोया@9516394202
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: JAGDEV PRASAD POYA SONG VICTIMS REGISTER
गाँव में बिजली नहीं है, मिट्टी तेल भी नहीं मिल रहा, बहुत दिक्कत होती है, कृपया मदद करे...
ग्राम-सेजाडीह, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चेतराम धुर्वे बता रहे है गाँव में बिजली नहीं है| बिजली नहीं होने के कारण कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. मिट्टी तेल भी नहीं मिल रहा है, रात एकदम अन्धकार रहती है.जिला कलेक्टर एवं सांसद महोदय को भी आवदेन दिया है लेकिन अभी तक कुछ भी नहीं हो रहा है| इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है कि ज्यादा से ज्यादा संबंधित अधिकारियों को फोन कर दबाव बनाए: J.E बिजली @9425241671,8435500266, S.D.M@758720209,
कलेक्टर@9424136900. उदय माणिकपुरी@9407958035.
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला रेला...गोंडी गीत
जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से नेमालाल कुमरा के साथ कंचन वड्डे एक गोंडी गीत सुना रही है:
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला रेला-
इदे मावा नार संगी इदे मावा जगह रो-
भूम बुढ्हल मावा तादों पंडरी पगा मावा पेन-
लिंगो मातल जंगो हलड मियाड सगा-
रे रे लोयो रेला रेला रे रे लोयो रेला रेला-
Posted on: Apr 14, 2018. Tags: NEMALAL KUMRA GONDI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: पेट के रोग के नुस्खे...
ग्राम-रहंगी, तहसील-लोरमी, जिला-मुंगेरी (छत्तीसगढ़) से वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा आज हम सभी को पेट से सम्बंधित रोगों को एवं कब्ज दूर करने का अत्यंत लाभकारी नुस्खा बता रहे है जिसे हम अपने आसपास पाए जाने वाले वनस्पतियों से स्वयं ही घर में बना सकते हैं . छोटी हरड़, पिपली, काला नमक, निसोथ, सोठ सबको 100-100 ग्राम मिलाकर कूटकर महीन बना कर सुरक्षित कांच की शीशी में भरकर रख दे. रात को सोते समय एक-एक चम्मच बनाया हुआ चूर्ण कुनकुने पानी के साथ ले. इससे पेट भी साफ़ रहेगा तथा पेट के रोग कब्ज जैसे रोग से भी राहत मिलेगी. वैद्य चन्द्रकान्त शर्मा@9893327457

