रे सत्संग के जीवन में करलो तो प्यारे...भजन

ग्राम-सारंगपुर, पोस्ट-तातापानी, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से नंदलान सिंह सीजी नेट के श्रोताओं को भजन सुना रहे हैं-
रे सत्संग के जीवन में करलो तो प्यारे-
दो दिन का मेला है जग में तुम्हारे – तनमन का होश न रहे तो सतनाम ही-
जिंदगी उभारे आज भी है तेरी – कल भी है तेरी दुनिया तुम्हारी-
तुम्हारी रहेगी...
संपर्क नंबर@7999161015.

Posted on: Feb 03, 2022. Tags: BALRAMPUR CG SONG

पीड़ितों का रजिस्टर: गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे, बिना कारण के निकाल दिया गया, कृपया मदद करें-

ग्राम पंचायत-सोनपुर (आवासपारा) ब्लाक-नारायणपुर, जिला-नारायणपुर (छत्तीसगढ़) से पिंकू राम पड़ियार बता रहे हैं वे नक्सल पीड़ित हैं और गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे| कुछ समय के बाद बिना किसी कारण के नोटिस देकर निकाल दिया गया| कारण भी नहीं बताया गया किन्तु वे 15 दिन नौकरी में अनुपस्थित था| नौकरी दुबारा पाने के लिए बहुत प्रयास किया पर नहीं मिली| इसके बाद गाँव में रहना मुश्किल हो गया क्यूंकि वे गोपनीय सैनिक के पद पर कार्यरत थे और नक्सलियों द्वारा मारे जाने का डर बना था| इनकी मांग है कि उनको नौकरों वापस मिल जाए| अधिक जानकारी के लिए संपर्क नंबर @9302108929.

Posted on: Feb 02, 2022. Tags: CG DISPLACED MAOIST VICTIM NARAYANPUR VICTIMS REGISTER

गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण बच्चों को पोषण व शिक्षा नहीं मिल पाता है, कृपया मदद करें-

ग्राम-कोलापारा (उंगापारा) पंचायत-कुम्हारसाडरा, ब्लाक-बास्तानार, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) हड़मुराम कवासी जी बता रहे हैं उनके गांव में आंगनबाड़ी भवन नहीं बना है| गांव में 30 बच्चें की जनसंख्या है| आंगनबाड़ी भवन नहीं होने के कारण बच्चों को जो पोषण व शिक्षा मिलना चाहिए वह नहीं मिल पाता है| इसके लिए गांव के ग्रामीणों ने शिकायत किये हैं परन्तु अभी तक नहीं बन पाया है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबर पर बात कर के गांव में आंगनबाड़ी भवन बनवाने में मदद करें| संपर्क नंबर@6265910136, सरपंच@7697581341, सचिव@9479033485.

Posted on: Feb 02, 2022. Tags: AANGANBADI BASTANAR BASTAR CG PROBLEM

रोड नहीं होने के कारण गांव के लोगों को आने जाने में बहुत परेशानी होती है, कृपया मदद करें-

(पुजारीपारा) ग्राम,पंचायत-काटाकांदा, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से प्रदीप वैको बता रहे हैं उनके गांव में रोड की बहुत समस्या है, रोड उबड़-खाबड़ हो गया है| गाँव में लगभग 40-45 घर की बस्ती है| प्रदीप वैको के घर से डोरा मुचाकी के घर तक रोड नहीं बना है| बरसात के दिनों में ज्यातर लोगों को आने-जाने में परेशानीयों का सामना करना पड़ता है|लगभग 400 या 500 मीटर है| इसके लिए उन्होंने ग्राम पंचायत में परस्ताव दिए हैं परन्तु अभी तक नहीं बना है| इसलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे हैं की दिए गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का समाधान कराने में मदद करें| सरपंच@6268628848, सचिव @9479020037,सीईओं@9406133884, संपर्क नंबर@9770824093.

Posted on: Feb 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

हमारे गांव में पानी की बहुत समस्या है, गांव के लोग झरना से पानी लाते है, कृपया मदद करें-

ग्राम-साईगुडा, पंचायत-डिलमिली 2, ब्लाक-दर्भा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से लखमुराम नाग जी बता रहे हैं कि गाँव में 12 घर है पानी की समस्या है| नाला झरना का पानी पीते हैं| इस समस्या के लिए अधिकारियों के पास आवेदन दिए लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है| इस समस्या को समाधान के लिए सीजीनेट श्रोताओं को मदद की अपील कर रहे हैं की दियें गयें नंबरों पर बात कर के समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| सरपंच@9993600308, सचीव@9406228766, ceo@कावेरी 9406166884, संपर्क@6263385063.

Posted on: Feb 02, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM WATER

« View Newer Reports

View Older Reports »