वनांचल स्वर: आने वाले पीढ़ी को फल, फूल और शुद्ध हवा मिल सकेगी...

ग्राम-कन्हारपुरी, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से संजय कुमार सोरी बता रहे हैं कि ग्राम मोदे में जब उनका आना हुआ था, तो उस समय पूरा इलाका जंगल था। रोड, पुलिया और टावर जैसा कुछ नही बना था। पूरे गांव का एक ही स्कूल था। वहां रोड बहुत खराब था तो चलना भी बहुत मुश्किल होता था। वह 22 साल से इस गांव में रह रहे हैं। अभी गांवों में बहुत बदलाव आ चुका है और गांव के लोगों ने सोचा कि उनको जंगल की सुरक्षा करना चाहिए। बच्चों को हर पेड़ के बारे में बताते है ताकि आगे चल कर वह लोग भी अपने जंगल की सुरक्षा करें। गांव वाले बच्चों को बीज दिखाते हैं। हर साल बच्चों का ग्रुप बना कर वृक्षारोपण करते हैं और उत्सुकता एवं खुशी से पौधे लगाते हैं। ऐसा करने से उनके आने वाले पीढ़ी को फल, फूल और शुद्ध हवा मिल सकेगी। अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9407602369. (185730) GT

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: CG KANKER SANJAY SORI VANANCHAL SWARA

कोयल एक बोलय हो...गीत-

प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से मनीष कुमार एक सोहर गीत सुना रहे हैं:
रामा झूमयें नारंगिया के डाल-
कोयल एक बोलये हो-
रामा डाल कोयल एक बोलय हो-
रामा पहिला मंगाये सीता-
मंगाये मगन विधि पुरवाई हो-
रामा अजोध्या ससुराल मँगायें हो...(AR)

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: MANISH KUMAR PRAYAGRAJ SONG UP

सोई गये नगरिया के लोग...गीत-

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश) अजय प्रजापति एक भोजपुरी गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “सोई गये नगरिया के लोग” | अपने गीत संदेश को रिकॉर्ड करने के लिये 08050068000 पर मिस्ड कॉल कर सकते हैं| (AR)

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: AJAY PRAJAPATI PRAYAGRAJ SONG UP

मांगी मांगी फलवा के दौरा सजवनी...गीत-

ग्राम-परसौना, जिला-सोनभद्र, उत्तर प्रदेश से गुड्डू भारती एक गीत सुना रहे हैं, जिसके बोल हैं, “मांगी मांगी फलवा के दौरा सजवनी” |
मांगी मांगी फलवा के दौरा सजवनी-
दिहले बालक जुठीयाय-
अब कैसे करब माई तोहरो बरतिया-
माई हो कुछहू समझ नहीं आयी-
अब कैसे करब रउवा छठी हम पुजायी... (AR)

Posted on: Mar 05, 2021. Tags: GUDDU BHARATI SONBHADRA SONG UP

जगा हो जवान मोरे देश के किसनवा...गीत-

सीजीनेट श्रोता शमीर मुंबई, महाराष्ट्र से एक गीत सुना रहे हैं, “जगा हो जवान मोरे देश के किसनवा ”|
जगा हो जवान मोरे देश के किसनवा-
तू है इस देशवा में पानी हो-
तिरंगा मोरा रही रे तूफानी-
गाँधी सुभाष नेहरू धरती पे आये-
जानिया पे खेल के लजिया बचाये-
जूझ गयी झाँसी वाली रानी... (AR)

Posted on: Mar 04, 2021. Tags: MH MUMBAI SHAMIR SONG

« View Newer Reports

View Older Reports »