हमारे गाँव में बिजली की समस्या है,रात के समय दिक्कत होती है, शिकायत करने पर भी कोई सुनते नहीं है...

ग्राम पंचायत-आमलड़ा, जिला-मुरैना (मध्यप्रदेश) से मनमोहन सिंह बता रहे हैं कि उनके गांव में बिजली की बहुत समस्या है, वहाँ के लोगों अंधेरे में रह रहे हैं, इसके लिए उन्होंने बिजली ऑफिस में शिकायत किये हैं लेकिन अभी तक कोई कार्यवाही नही हो रही है, इसलिए वे सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित अधिकारियों से बात करके बिजली की समस्या का समाधान करने में मदद करें : संपर्क@9589016568. J.A.E.@9406915037.

Posted on: May 13, 2022. Tags: ELECTRICITY PROBLEM MANMOHAN SINGH MP MURENA

सड़क नहीं होने से बारिश में समस्या बढ़ जाती है...

ग्राम पंचायत-नेगानार, ब्लाक-लोहांडीगुडा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से सीताराम मांडवी बता रहे हैं उनके गांव के कोसापारा में मंदिर है, वहाँ तक जाने के लिए रोड नहीं बना है, लोगों को आने-जाने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| सड़क नहीं होने से आने जाने में दिक्कत होती है, बारिश के दिनों में दिक्कत बढ़ जाती है| निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर संपर्क कर सड़क बनवाने में मदद करें: संपर्क नंबर@8839768368.

Posted on: May 12, 2022. Tags: BASTAR CG LOHANDIGUDA PROBLEM ROAD

मध्यानभोजन का ठीक से पालन नहीं हो रहा

ग्राम-बरचेपाल 3 (लोहारपारा ),ब्लाक-बस्तानार,जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से भीमे जी बता रहे है कि इनके गाँव में प्राथमिक शाला है और मध्यान भोजन में काफी अनियमितता है|इस स्कूल में बच्चों को रोज खाने में दाल भात व पपीते की सब्जी ही दिया जाता है|इस तरह के खाने से बच्चे का मन ऊब गया है और स्कूल में आने का मन नहीं करता है|इस स्कूल में दो ही टीचर है और इनमें से एक टीचर रोज आती है एवं एक टीचर काभी कभी आता है|इन्होंने खाने को लेकर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं|कृपया इन बच्चों की स्वास्थ्य को देखते हुए संपर्क नंबर पर बात कर अधिक जानकारी ले सकते हैं|संपर्क नंबरपीड़ित@8319895184, जिला कलेक्टर@845895664, बस्तानार सीईओ @9406016762.

Posted on: May 12, 2022. Tags: BASTANAR BASTAR BHIME BARCHEPAL BHOJAN CG MADHYAN PROBLEM

हमारे गाँव में तीन साल पहले बिजली का खम्बा ट्रांसफार्मर सब लगा है, लेकिन बिजली सप्लाई नहीं होती...

ग्राम-बिछिहर, पंचायत-घूमन, ब्लाक-जवा, जिला-रीवा मध्यप्रदेश से जगतपाल सिंह बता रहे है कि बिछिहर गाँव में तीन साल पहले बिजली का खम्बा ट्रांसफार्मर सब लगा दिया गया है | लेकिन गाँव में आज तक बिजली सप्लाई नहीं की गई | पुरे गाँव के लोग कई बार मांग कर चुके है और सीएम् हेल्पलाइन नम्बर में भी बात किये है उसका नम्बर 10305059, और कई विभाग को शिकायत कर चुके है | बिजली विभाग के JE का कहना है कि वनविभाग के द्वारा यह काम रोक दिया गया है | जो ठेकेदार ने बिजली काम करवाने का ठेका लिया था उन्होंने बिजली और ट्रांसफार्मर सब लगवा दिया है | लेकिन बिजली विभाग के द्वारा आज तक बिजली का कनेक्शन नहीं दिया गया है | इस कारण गाँव के किसान लोग बिजली से वंचित है | उन लोगो की मांग है कि बिजली जल्दी चालू करवाई जाए | इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि सम्बंधित नम्बरों में बात करके बिजली दिलवाने का प्रयास करें : J.E@9584224303, संपर्क नम्बर@9699886991.

Posted on: May 12, 2022. Tags: ELECTRICITY MP PROBLEM REWA

हमारे गाँव में रोड नहीं बना है, बताने पर भी ध्यान नहीं दे रहे हैं,कृपया मदद करे-

ग्राम-कुमापारा, पंचायत-पकनार 2, ब्लॉक-दरभा, जिला-बस्तर (छत्तीसगढ़) से मंगलू मंडावी बता रहे हैं कि लच्छू के घर से लेकर मैंन रोड तक रोड नहीं बना है वहां के लोगों को आने-जाने के लिए बहुत दिक्कत होता है| और हॉस्पिटल जाने के लिए मरीज को हॉस्पिटल तक जाने के लिए पैदल चलना पड़ता है| वैसे ही कई दिक्कतों का सामना करना पड़ता है| इसके लिए सरपंच व सचिव को आवेदन कियें हैं परन्तु कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले श्रोताओ से अपील कर रहे कि दियें गयें नंबरों से बात कर उनकी समस्या का समाधान करने कि मदद करे|सरपंच@6260458974, सचिव@7587258699, CEO@9406166884,संपर्क नंबर@9343743122.

Posted on: May 12, 2022. Tags: BASTAR CG DARBHA PROBLEM ROAD

« View Newer Reports

View Older Reports »