बिंद्रा के आगे तिहा, झाड़ जंगल मा चार तेंदू है, फलेंगे लता लता, मोर संगी हो...छत्तीसगढ़ी गीत
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ीयारी छत्तीसगढ़ी में एक गीत सुना रहे है:
बिंद्रा के आगे तिहा, झाड़ जंगल मा चार तेंदू है-
फलेंगे लता लता, मोर संगी हो-
मन मनावत है, होली दिवाली कसा तिहा-
हुदा हुदा, झुण्ड झुण्ड मा, डाल में बैठे है-
मेढकी के आरोपा के, अपन बात राखी सुणत है-
कोनो ला हो मन नहीं जरे, उकर हावे भी हड़बढ भी-
एको जनला मुसीबत आथे तो, जम्मो मिलकर करे फाड़ चिर...
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIHARI SONG VICTIMS REGISTER
राशनकार्ड नही होने से मुझे सरकारी चावल नहीं मिल पा रहा और सरकारी योजनाओं का लाभ भी...
ग्राम पंचायत-बढ़वार, नवापारा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से विनोद कुमार बता रहे है कि उनका राशनकार्ड नहीं है, राशनकार्ड बनवाने के लिए कई बार सरपंच सचिव को बोल चुके है लेकिन वह टालते रहते है. बोलते है बन जायेगा लेकिन अभी तक नहीं बनाया। राशनकार्ड नही होने से सरकारी योजनाओं का लाभ नही मिल रहा| राशन का चावल भी नही मिलता है, जबकि पहले नाम सम्मिलित था लेकिन शादी के बाद से अभी राशनकार्ड में नाम नहीं है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध कर रहे है कि राशनकार्ड बनवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फोन का दबाव बनाए:सरपंच@7773837136, सचिव@9754812947, सी.ई.ओं@9165689001, एस.डी.एम@9165493212. कुमार@7617351070.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: SONG VICTIMS REGISTER VINOD KUMAR
तोहरी सुरतिया पे, होऊँ बलिहारी, राम लखन के, दीदार नही मिली हैं...भजन गीत
ग्राम-तलया, थाना-पनवार, तहसील-जवा, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से रंजीत कुमार एक भजन गीत सुना रहे हैं:
सपना सजावा, जियरया में इतना-
बगिया में अईसन, बहार नाही मिली हैं-
लाख जतन होई, जगतियो में इतना-
राम लखन के, दीदार नही मिली हैं-
होई के मगन मस्त, बगिया में घूमएं-
जनकपुर के धरती, चरणवा के चूमएं-
तोहरी सुरतिया पे, हाऊँ बलिहारी-
राम लखन के, दीदार नही मिली हैं...
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: RANJEET KUMAR SONG VICTIMS REGISTER
डेढ़ साल पहले वन विभाग में काम किया, अभी तक पैसा नहीं दे रहे है, कृपया फोन करके मदद करें...
ग्राम-दुल्लापुर, विकासखण्ड-पोड़ी उपरोड़ा,जिला-कोरबा (छत्तीसगढ़) से सहथराम कोराम बता रहे है कि वन विभाग के लिए ग्राम पाली में दिसम्बर 2016 काम किया था, रुंधानी गिरावट, एवं गड्डा खोदने का कार्य किया था| जिसका की भुगतान नही हुआ है. रुंधानी कार्य का राशि 14,640, रूपयें है. गड्डा खोदने के काम का राशि 5,000, है| इस तरह कुल राशि 19,640, रूपयें है जो कि अभी तक खाते में नहीं आया है. डेढ़ साल होने के है अभी तक पैसा नहीं मिला है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कार्य का पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: अध्यक्ष@8720823178, डिप्टी रेंजर@9926888707, MMDO@7697890334. कोराम@9644250621.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: SAHATH RAM SONG VICTIMS REGISTER
सज धज, सज धज, स्कूल मा जाबो, तीन रंग के झंडा भारत माता के फहराबो...शिक्षा गीत
कटरा पारा, पंचायत-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सुरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामबाई कोर्चो एक गीत सुना रहे हैं:
सज धज, सज धज, स्कूल मा जाबो-
तीन रंग के झंडा भारत माता के फहराबो-
जगमग करे चारो ओर-
शिक्षा के जोत सब जग मा जगाबो-
जेकर अचार मा बिराजे कहूँ भैया...
