मोहल्ले का एकमात्र हैंडपंप कई महीने से खराब है, बहुत दिक्कत हो रही, कृपया मदद करें...
नवापारा, ग्राम-पोल्मी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम, (छत्तीसगढ़) से विद्या नायक और आशा रानी बता रही है मोहल्ले में एक ही हैण्डपंप है जो गाँव के शिवकुमार के घर के पास है वह दो तीन माह से ख़राब है, उसका पानी बहुत नीचे चला गया है. उसको बहुत खींचना पड़ता है तब जाकर थोड़ा पानी आता है, इसमें सबसे ज्यादा समस्या महिलाओं को होती है| इसकी शिकायत सरपंच को कई बार कर चुके है पर ध्यान नहीं दे रहे है. अभी गर्मी का समय चल रहा है इन दिनों अधिक परेशानी होती है कृपया हैंडपंप ठीक करवाने में फोन लगाकर मदद करे: P.H.E पंडरिया@9893883154, 9893458404. नरेश बुनकर@8720822286.
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: NARESH BUNKAR SONG VICTIMS REGISTER
बहना मिलकर समूह बनाना, जिंदगानी का कौन ठिकाना...महिला समूह गीत
ग्राम- सारंगपुर, जिला- बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से रूबी गुप्ता एक समूह गीत प्रस्तुत कर रही हैं:
बहना मिलकर समूह बनाना, जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगानी है माटी का ढेला, बूँद पड़े गल जाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगानी है फूलों की कलियाँ, धुप लगे मुरझाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
ये जिंदगानी है चन्दन की लकड़ी, आग लगे जल जाना-
जिंदगानी का कौन ठिकाना-
बहना मिलकर समूह बनाना, जिंदगानी का कौन ठिकाना...
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: RUBI GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: Work on road to our village started after Swara report, many thanks...
Connecting road of 3 km to our village was in bad condition and villagers had to face difficulties but no one was listening says Indrajit from Alana village and panchayat, Baihar block, Balaghat district in Madhya Pradesh to Shatali. This issue was raised on Swara and it was followed up by CGNet listeners and now officials have responded to the appeal. The work of road construction for 3 km has begun now. He thanks listeners and wishes for speedy completion of the work. Indrajit@9926493755
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: ROAD SHATALI SHEDMAKE SONG VICTIMS REGISTER
हमार बात हमार गीत हमार सरोकार...सामुदायिक रेडियो पर गीत
ग्राम-धनगांव, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से सुनील कुमार सावन रेडियो पर आधारित एक गीत प्रस्तुत कर रहे हैं:
हमार बात हमार गीत हमार सरोकार-
सामुदायिक रेडियो पर हर बार-
सावन रेडियो सामुदायिक रेडियो-
हमार सरोकार-
संस्कृति बचावा, परंपरा बचावा-
संरक्षण का माध्यम है-
सावन रेडियो सामुदायिक रेडियो-
हमार सरोकार-
सुन तो गोइया रे सावन रेडियो-
बलरामपुर के खबर पइबू-
गीत के सुनबू खबर के पइबू-
मोबाइल के मिस कॉल से...
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: SONG SUNIL KUMAR VICTIMS REGISTER
कोयनार बगइचा में रुदबुदू के ना साग कोयनार बगइचा में....सरगुजिया गीत
ग्राम-बरदर, जिला-बलरामपुर, छत्तीसगढ़ से बाबूलाल राम एक सरगुजिया गीत प्रस्तुत कर रहे हैं. गीत का सन्दर्भ यह है कि एक लड़की जो शहर से गाँव आयी है और गाँव के ही एक किसान के खेत में साग तोड़ने के लिए जाती है जहाँ किसान की बेटी से उसकी बहस होती है:
कोयनार बगइचा में रुदबुदू के ना साग कोयनार बगइचा में-
रुदबुदू के ना साग प्यार से तोड़ब जुरमान लागि जातौ-
चार से तोड़बे जुर्माना लागि जातौ-
जे होतौ देखल जातौ चाहे लगे जुर्माना-
जाबौ साग तोड़े रे हम जाबौ साग तोड़े...

