Impact: Got due wages for Govt works after recording message on CGnet...
ग्राम-धीरी, पोस्ट-जैतपुरी, तहसील-बैहर, जिला-बालाघाट (मध्यप्रदेश) से जगदीश मरकाम बता रहे हैं उन्होंने जुलाई, अगस्त वर्ष 2017 में वृक्षारोपण के लिए गड्ढा खुदाई और सीसी रोड़ निर्माण कार्य में 12 दिन काम किया था जिसका 6 दिन का भुगतान नही हुआ था. इसके अलावा अप्रैल, मई 2017 में तालाब निर्माण में 6 दिन काम किया था, इस प्रकार से कुल 3 काम का पैसा उन्हें नही मिला था, आवेदन देने के बावजूद नही मिल पा रहा था, तब परेशान होकर सीजीनेट में संदेश रिकॉर्ड किया, जिसके दो महीने बाद उनका पैसा मिल गया है. इसलिए वे खुश हैं और सीजीनेट के साथियो को और सम्बन्धित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से उन्हें रुका हुआ पैसा मिल गया. जगदीश मरकाम@8717907631
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: JAGDISH KUMAR MARKAM SONG VICTIMS REGISTER
हमारे मोहल्ले में एक भी हैंडपंप नहीं है, अभी नदी का पानी पीते है, जिससे अक्सर बीमार हो जाते है...
ग्राम पंचायत-धुमाडाड, पोस्ट-गोविंदपुर, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण महिलाएं पानी की समस्या बता रहीं है| वार्ड 7 में 20 परिवार है. जो बहुत सालों से नदी से पानी लेकर पीते है, नदी का पानी पीने से अक्सर ग्रामीण बीमार हो जाते है. ग्रामीणों की मांग है, एक हैंडपंप लगाया जाए इस समस्या के निराकरण के लिए सरपंच सचिव को बोले है, लेकिन वो ध्यान नहीं दे रहे. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे है, कि गाँव में हैंडपंप लगवाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले: सरपंच@8957459879, सचिव@9617217431, P.H.E@8120171919. ग्रामीण बाबूलाल मरावी @7247071368.
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: KANHAIYALAL KEWAT SONG VICTIMS REGISTER
अरे छत्तीसगढ़ की माटी सुघर हो, एकर महिमा महान हे...छत्तीसगढ़ी गीत
ग्राम-पलढ़ा, पोस्ट-कोट्या, थाना+तहसील प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राकेश कुमार यादव एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
अरे छत्तीसगढ़ की माटी शुघर हो, एकर महिमा महान हे – सब कोनो कहत है संगी, धान का कटोरा-
सबका रे, जिन्दगी बसे दाई के तौरा-
सबका रे, जिन्दगी बसे, छत्तीसगढ़ कटोरा-
छत्तीसगढ़ के शुघर-शुघर माटी हो, एकर महिमा महान है-
महिमा महान, एकर महिमा महान है...
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: RAKESH KUMAR YADAV SONG VICTIMS REGISTER
दया माया ला, राखी रह्य्या, भय्या हो, दीदी हो, दादा हो...छत्तीसगढ़ी गीत
जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
दया माया ला, राखी रह्य्या, भय्या हो, दीदी हो, दादा हो-
माया जोड़े बर संगी, आया हू मै आरू तुमर गाँव-
माया जोड़े बर संगी, आया हू मै सूरजपुर मा-
देव बरोबर भय्या ईहा के, देवी बरोबर दीदी हो-
बुढ़ा देव बरोबर दादी ईहा के, धरती माँ जंगो दाई हो-
ट्रेनिग लेहे बर संगी, आत है सीजीनेट मा-
दया माया ला, राखी रह्य्या, नाना हो नानी हो...
Posted on: Apr 04, 2018. Tags: BABUAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर: अंग्रेजी चिकित्सा नही थी तब लोग प्रतिदिन सुबह प्राणायाम, योग कर स्वस्थ रहते थे...
तहसील-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से रामावतार आर्य बता रहे हैं कि पूर्व माध्यमिक शाला ग्राम-भरेली में 1 से 5 अप्रैल तक 5 दिवसीय निःशुल्क प्राणायाम शिविर का आयोजन किया गया था जिसमे बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए हैं और योग का लाभ ले रहे हैं, वे कह रहे हैं देश में जब अंग्रेजी चिकित्सा नही थी तब लोग प्रतिदिन सुबह प्राणायाम, योग कर स्वस्थ रहते थे ये उनकी दिनचर्या में शामिल था लेकिन समय के सांथ ये ज्ञान विलुप्त होता जा रहा है और आज बुजुर्ग ही नही बच्चे और जवान भी कम उम्र में रोग से ग्रसित हो जाते हैं, इसलिए योग कर खुद को निरोग रखिये, इस तरह के कार्यक्रम सभी तरफ किये जाने की ज़रुरत है| रामअवतार आर्य@8319367789.

