स्वास्थ्य स्वर : थायराइड बीमारी का घरेलू उपचार-

प्रयाग विहार, मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच डी गांधी थायराइड बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं| इसे हाइपो थायराइड के नाम से भी जाना जाता है| अस्वगंधा 150 ग्राम, ब्राम्ही 150 ग्राम, मुलेठी 150 ग्राम लेकर सभी को साफ कर लें| उसके बाद कूट-पीस कर चूर्ण बना लें| सीसी में भरकर सुरक्षित रख लें| एक-एक चम्मच चूर्ण भोजन के बाद गुनगुने पानी के साथ दिन में दो बार सेवन करें| लगातार 3 माह तक सेवन कर सकते हैं| खाने में मिर्च, तेल, मसाला, खटाई का प्रयोग कम करे| नशा न करें| दवा का सेवन करने से पहले थायराइड का चेकअप करा लें | अधिक जानकारी के लिये दिये गये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : एच डी गांधी@9111061399.

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: CG HD GANDHI HEALTH RAIPUR SONG VICTIMS REGISTER

जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार...भजन-

ग्राम-कडिया, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से हिरमन पोया एक भजन गीत सुना रही हैं :
जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार-
बसे हो दाई मोरे ऊँचे पहाड़ उपरे-
जय हो कुदरगढी माँ, सुन ले तै मोरे पुकार-
दूरा मा आये हों दाई तोरे, सुन ले तै मोरे पुकार-

Posted on: Mar 20, 2019. Tags: BALRAMPUR CG HIRMAN POYA SONG VICTIMS REGISTER

नार माग नार, रही कन भेडा नार...कविता-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक कविता सुना रहे हैं :
नार माग नार, रही कन भेडा नार-
जिंदल के आये मा, हो गईस नार खार-
हॉट रही धान कूढा-कूढा-
ले डूब मरिस कोती जिंदल बूढा-
अब नहीं चले ओमा नागर हल-
वह होगिस अब दलदल...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI POEM RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

पुदनावा तोहरे की पीसब चटनिया…झूमर गीत-

ग्राम-दुबियाडीह, पंचायत-इंजामी, तहसील-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुघरी बाई और मंदों एक झूमर गीत सुना रहे हैं :
पुदनावा तोहरे की पीसब चटनिय-
सासन की देबै ससुर जी की देबय-
ननदिया तोहरे की तोड़ हिसा देबय-
पुदनावा तोहरे की पीसब चटनिया…

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG ODGI SONG SUGHARI BAI SURAJPUR VICTIMS REGISTER

क्या रंगों मै होली के रंग में लाला...रचना-

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पड़ियारी एक स्वरचित रचना सुना रहे हैं :
क्या रंगों मै होली के रंग में लाला-
सुने हवों, निखार इनका भी, मीरा कोयला कला-
कुदत हवों गांव-गांव घर उजर जाही-
आने कोती ले कूकुर कसन-
हुदा-हुदा मन के आंही...

Posted on: Mar 19, 2019. Tags: CG KANHAIYALAL PADIYARI RACHANA RAIGARH SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »