भुरु पानी गाँव हमर, बड़ा सुंदर गाँव हे रे, बड़ा सुंदर गाँव...गीत

ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, थाना-चंदोरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया अपने गाँव के बारे में गीत के माध्यम से बता रहे है:
भुरु पानी गाँव हमर बड़ा सुंदर गाँव हे रे, बड़ा सुंदर गाँव-
आदिवासी जन हवे, भय्या हो, आदिवासी जन हवे-
चले फिरे बढ़ रास्ता कठिन है, पानी नल कुआं के भी परेशानी है-
भय्या हो पानी पिये बर परेशानी है, दादा हो आये जाए बर परेशानी है-
लेकिन भुरु पानी गाँव हमर, बड़ा सुंदर गाँव हे रे, बड़ा सुंदर गाँव-
यहाँ कोया आदिवासी जन हवे...

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: JAGDEV POYA SONG VICTIMS REGISTER

उड़िया कसन टगत हे जोन, हर बनते हमर सरकार...छत्तीसगढ़ी कविता -

ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से कन्हैयालाल पडियारी एक छत्तीसगढ़ी कविता सुना रहे है:
उड़िया कसन टग हे-
जोन हर बनते हमर सरकार-
निकता-निकता ला ओमन खाते-
कमइया के जिन्दगी बेकार-
बैला कमाये घोड़वा खाए-
बैला के जीना हवे बेकार-
दिनभर नहना तोड़े बैला हर-
पावे रुका सुखा पहेरा खाए भर-
घोडा खाए दाना चबेना-
खड़े-खड़े मंजा ले पोगराय-
वैसन हमर देश में हवे-
टगवा निकता-निकता ला खाए...

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: KANHAIYALAL PADIYARI SONG VICTIMS REGISTER

जोश ना ठण्डा होने पाए, क़दम मिलाकर चल, मंजिल तेरी पग चूमेंगी, आज नही तो कल...गीत

ग्राम-रिवारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी बैध भारतीय किसान यूनियन से जुड़े है, एक गीत सुना रहे है:
जोश ना ठण्डा होने पाए, क़दम मिलाकर चल-
मंजिल तेरी पग चूमेंगी, आज नही तो कल-
सबकी हिम्मत सबकी ताकत, सबकी मेहनत एक ही-
सबकी इज़ाजत, सबकी दौलत, सबकी किस्मत एक ही-
बलिदानों का ढेर लगा, इतिहास बदलता चल-
सबका मंदिर सबकी मस्जिद, गिरजा घर गुरुद्वारा-
हिन्दू मुस्लिम सिख इसाई, भारत सबको प्यारा...

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: LALJI VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Illegal construction on Govt land stopped after report on CGnet...

ग्राम-कृष्णानगर, धमनी, विकासखंड-रामचंद्रपुर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से वीरेंद्र गुप्ता बता रहे हैं, उनके गांव में गांव के ही कुछ लोग शासकीय भूमि पर अवैध निर्माण कार्य कर रहे थे, जिसके लिए उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन किया लेकिन कोई कार्यवाही नही हो रही थी और अवैध निर्माण कार्य धड़ल्ले से जारी था, तब उन्होंने परेशान होकर अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया और अब लगभग एक महीने पूर्व उनकी समस्या का समाधान हो चुका है, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सांथियो जिन्होंने अधिकारियों पर फोन लगाकर दबाव बनाया और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनकी मदद से अवैध निर्माण कार्य रुक गया| वीरेन्द्र@8435320746.

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: LAND SONG VICTIMS REGISTER VIRENDRA GUPTA

धर्म ला बचाई देहि रे, भाषा मोर लिखाई दे बिना...गोंडवाना गीत

ग्राम-नरौला, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गोविन्द मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे है:
गोंडवाना के बीरा, दादा ये मरकाम ना-
धर्म ला बचाई देहि रे, भाषा मोर लिखाई दे बिना-
मन में शोषितों के दिल में विचारे, दादा हिरा ये मरकाम-
पटीया बनाई देहगा, कोया ला जगाई धरगा-
गाँव गाँव जाई के सगा ला जगाई के, जाति पाती भेद ला बताये-
जय सेवा बुलवाई देना, मुट्ठी ला बंधवाई देना-
गोंडवाना देश के सभी नर नारी, दादा के वचन सुनले आत है-
कोया ला जगाई धरगा, देवा ला जगाई देहना-
ज्योति ला जलाई देहना, देवा ला जगाई देहना-
शिक्षा ला चलाई देना, संस्कृति ला जगाई देहना...

Posted on: Apr 05, 2018. Tags: GOVIND MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »