हमारे मोहल्ले का हैन्डपम्प खराब है, सिर्फ बरसात में चलता है, अभी कुँए का पानी पीते हैं...
ग्राम-मानपुर, पोस्ट-कोट्या, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) में जयमंती लकडा वार्ड क्रमांक 11 में रहती है. यहाँ पर 5-6 परिवार है, हैन्डपम्प है लेकिन पानी नहीं दे रहा है मेकेनिक ने बना कर भी देखा पर पानी नहीं निकला, पाईप का कमी होगा इसलिए पानी नहीं दे रहा है| अभी कुएं से पानी ला रहे है, बहुत दिक्कतें होती है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, अधिक फोन कर दबाव बनाए ताकि हमारे मोहल्ले में पानी उपलब्ध हो सके: P.H.E@7697747447, सरपंच@9165971924, सचिव@9754092126, S.D.M@9165493212. जयमंती लकड़ा@6260312437.
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: SONG SUKHSAGAR SINGH PAWALE VICTIMS REGISTER
धरती मय्या सोन चिरय्या, तौर माया हवे बड़ी भारी, महतारी मोला कोरा में ले ले ना...गीत
ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश पटेल एक गीत सुना रहे है:
धरती मय्या सोन चिरय्या, तौर माया हवे बड़ी भारी-
महातारी मोला कोरा में ले ले ना-
हरिहर हरिहर खेत क्यारि हो हो, तोरे माया की छावा हों-
महातारी मला कोरा में ले ले ना-
धरती मय्या सोन चिरय्या, तौर माया हवे बड़ी भारी-
महातारी मोला कोरा में ले ले ना...
Posted on: Apr 16, 2018. Tags: DURGESH PATEL SONG VICTIMS REGISTER
हमारे बैगा गाँव में पक्की सड़क बननी चाहिए, कलेक्टर सांसद को बोले पर कोई नहीं सुनता...
ग्राम-सेजाडीह, पंचायत-अमनिया, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से
नानुराम धुर्वे गाँव की सड़क की समस्या के बारे में बता रहे है| मांग कर रहे है भाकु से
उनके गाँव सेजाडीह तक प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत पक्का डामर वाला मार्ग बनना चाहिए. इस समस्या को लेकर कलेक्टर एवं सांसद को भी आवेदन दिया गया है, परन्तु कोई सुनवाई नहीं हो रही है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाएं : S.D.M@7587202092, P.W.D@9589785660, कलेक्टर@9424136900. उदय माणिकपुरी@ 9407958035.
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: SONG UDAY MANIKPURI VICTIMS REGISTER
इस जमाना में नारियों का झंडा, ऊँचा उठाना है, चाहे तुम शिक्षित हो...महिला सशक्तिकरण गीत
ग्राम-बुढाडाड, पोस्ट-करसी, थाना+प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से बिरंची बैख
महिला महिला सशक्तिकरण पर एक गीत सुना रहे है:
इस जमाना में नारियों का झंडा, ऊँचा उठाना है-
चाहे तुम गोरी हो, चाहे तुम काली हो, यदि तुम नारी हो हमारा साथ दो-
चाहे तुम शिक्षित हो, चाहे तुम अनपढ़ हो, यदि तुम नारी हो हमारा साथ दो-
इस जमाना में नारियों का झंडा, ऊँचा उठाना है-
चाहे तुम गोरी हो, चाहे तुम काली हो, यदि तुम नारी हो हमारा साथ दो...
Posted on: Apr 15, 2018. Tags: BIRANCHI BAIKH SONG VICTIMS REGISTER
बैगापारा में 65 परिवार के लिए हैंडपंप नहीं, डेढ़ किलोमीटर दूर कुएं से पानी लाकर पीते है...
ग्राम-कोट्या, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से वार्ड पञ्च रामगुलाम बता रहे है गाँव के वार्ड क्रमांक 10, बैगा पारा में पानी की भीषण समस्या है| अभी कुएं से डेढ़ किलोमीटर दूर से पानी लाकर पीते है. यहाँ 60-65 परिवार है, पानी की इस समस्या को लेकर पंचायत में कई बार बोला गया लेकिन कोई समाधान नही हो रहा है, इसलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है, ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए ताकि हैंडपंप लग जाए, हैंडपंप लगाने की कृपया मदद करे. इन नम्बरों पर फ़ोन करे: P.H.E@7697747447, सरपंच@9754656240, सचिव@7089857454. ग्रामीण@9131783718.



