मेरे गाँव के बरगद पेड़ की कहानी (गोंडी भाषा में)
रमेश कुंजाम से आज तहसील-भगवतीनगर आठनेर, जिला-बैतूल (मध्यप्रदेश) से बुजुर्ग सी आर उइके की मुलाक़ात हुई है जो उन्हें गोंडी भाषा में उनके गाँव की एक कहानी सुना रहे है, वे बता रहे हैं कि उनके गाँव के पास एक गुब्बडकोदरी नाम का स्थान है वहां पर बहुत बड़ा बरगद का पेड़ है उस बरगद पेड़ का बहुत बड़ा चमत्कारिक रूप है, एक तरफ बराड़ रूप है उसमे 6 जड़ निकले है और दूसरी तरफ महादेव रूप है उसमे 7 जड़ निकले है और वो जड़े बरगद के पेड़ के ऊपर से नीचे उतरकर सिर झुकाते है उस तरह मिलकर 6 और 7 जड़ एक साथ मिले हुए है | वो बहुत बड़ा दर्शनीय स्थान है वहां पर बहुत दूर-दूर से लोग देखने आते है, वे सीजीनेट सुनने वाले सभी साथियों से उनके गाँव आकर इस बरगद के दर्शन करने का आग्रह कर रहे हैं |
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: C R UIKEY GONDI SONG VICTIMS REGISTER
प्रधान कहता है अल्पसंख्यक को शौचालय का लाभ नही मिलेगा, पूछने पर मारने की धमकी देता है...
ग्राम पंचायत-चक्की, ब्लॉक-बभनी, तहसील-दुद्धि, जिला-सोनभद्र (उत्तरप्रदेश) से
मजीद खान अपने गाँव के अल्पसंख्यक के यहाँ शौचालय नही बनाने का आरोप ग्राम पंचायत प्रधान पर लगा रहे है. ग्राम प्रधान बोलता है तुम लोगो के लिए योजना नहीं है तथा मारने, पीटने की धमकी दी जाती है| इसकी शिकायत कलेक्टर के यहाँ की गई है परन्तु कुछ कार्यवाही नही हो रही. क्या अल्पसंख्यकों को योजना का लाभ लेने का अधिकार है या नही. सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनरोध है, कृपया अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव बनाए और पूछें: DM@9454417769, मुख्य विकास अधिकारी@9454465131, B.D.O@9935750725. मजीद खान@9559591246.
Posted on: Apr 07, 2018. Tags: MAZID KHAN SONG VICTIMS REGISTER
रेना-रेना रे रे रेना रे रेना रे रे रेना...गोंडी गीत
ग्राम-गोविन्दपुर, पोस्ट-कोटोडाबुदरू, तालुका-कोरपना, जिला-चंद्रपुर (महाराष्ट्र) से श्यामराव उइके एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रेना-रेना रे रे रेना रे रेना रे रे रेना-
निगाना तिर्यनता नुंगतुरंता संगो तुरन्ता-
पूस महिना सन वाता दिवे निरुसा जंगो बाई न-
इत्मेने नुंग मनता लाठी मरुन्गमा-
साहिबा लाठी मरुन्गमा-
तुमरी मेने निवा आंता दिवे निरुसा जंगो बाई न...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: SHYAMRAO UIKEY SONG VICTIMS REGISTER
गर्व से कहो हम आदिवासी है, इस देश के मूल निवासी है...संघर्ष गीत
ग्राम-चंद्रेली, पोस्ट-मसगा, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शोहरसिंह पुषाम एक सन्देश के रूप में कविता सुना रहे है:
गुरु ग्रंथ बिना, सारा गोंडवाना भटक गया-
वर्ना हम तो राजा थे, और आज भी राजा होते-
गर्व से कहों हम आदिवासी है, इस देश के मूल निवासी है-
जागों गोंडवाना के वीर जवानों, संघर्ष कर अब दूर नही-
अब सत्ता की कमान लेकर, आये है जवान-
यही एक देश है, जहा का मालिक मजदूर है-
अब की साहस सभय, पर आदिवासी कंगाल बनकर मजबूर है...
Posted on: Apr 06, 2018. Tags: SHOHAR SINGH SONG VICTIMS REGISTER
मनरेगा में नहर निर्माण में काम किये दो साल हो गये, पैसा अब भी बाकी है, बोलते हैं नहीं मिलेगा...
ग्राम पंचायत-पोल्मी, ब्लॉक-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से चतुर राम साहू बता रहे रहे है वर्ष 2016 जनवरी में मनरेगा के तहत पोल्मी पुटपुटा नहर योजना के 5 सप्ताह काम किया था. जिसका 2 सप्ताह का पैसा भुगतान कर दिया था परन्तु बाकि पैसे का चेक दिया था, उसका भुगतान अभी तक नही हुआ है| इस बाबद पोस्ट ऑफिस कई बार गया लेकिन काम नही हुआ, ग्राम सुराज अभियान, नहर वाले विभाग में भी आवेदन दिया, लेकिन पैसा नही मिला है. इसीलिए सीजीनेट के साथियों से आग्रह कर रहे है, अधिकारियों को फ़ोन कर दबाव डाले. इस नम्बर पर फ़ोन करे: पंडरिया S.D.M सुनील चंद्रवंशी@7587202092. नरेश बुनकर@8720822286.

