जया-जया-जया फरसापेन मावा...गोंडी आरती गीत

ग्राम-रामपुर, मंडल-गादीगुडा, जिला-आदिलाबाद (तेलंगाना) से नागोराव चंदू आतरम चांदेकर फरसा देव का एक आरती गीत गोंडी में सुना रहे है:
जया-जया-जया फरसापेन मावा-
इतल भाव मनता निवा-
भारत रोपा मनता जिवा-
नालुंग कुम्भ कुने निगा निवा-
बेटी भलाई आई इनता जीवा-
जया-जया-जया फरसापेन मावा...

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: NAGORAO ATRAM CHANDEKAR GONDI SONG VICTIMS REGISTER

हम 22 लोग कुंआ निर्माण में 3 साल से काम कर रहे हैं, अधिकारी मजदूरी का पूरा पैसा नही देते हैं...

ग्राम-धुरसी, ग्राम पंचायत-कान्दावानी, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
से भुग सिंह बता रहे है कि वर्ष 2014 में पंचायत द्वारा कुआ निर्माण का कार्य शुरू किया गया था जिसका काम का मजदूरी भुगतान अब तक नही हुआ है. लगातार तीन साल तक 22 लोगो ने 3-3 सप्ताह काम किया जिसका 2 वर्षो का पैसा अभी तक नही दिया गया है| इसकी शिकायत अधिकारियों से कई बार की गई है लेकिन कोई नही सुन रहा है. सीजीनेट सुनने वाले साथियों से निवेदन है कृपया रुका हुआ पैसा दिलाने में मदद करे. इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव डाले: सरपंच@7587175936, सचिव@9406066611. अधिक जानकारी के लिए मिथिलेश माणकपुरी@8964973228.

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: MITHILESH KUMAR MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

Impact: Was not getting ration card from 5 years, got after CGnet report...

ग्राम-सजनखार, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से तिहरो बाई बता रही हैं, पिछले 5 साल से उनका राशन कार्ड नही बना था, उन्होंने अधिकारियों के पास कई बार आवेदन किया लेकिन कोई कारवाही नही हो रही थी, वे बहुत परेशान थी क्योंकि उनको सब खाने का सामान अधिक दाम में बाजार से खरीदना पड़ता था और कोई अधिकारी मदद नहीं करता था तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकार्ड कराया, जिसके बाद उनका राशन कार्ड अब बन गया है तो वे बहुत खुश हैं और सीजीनेट के सभी श्रोताओं को धन्यवाद दे रहे हैं जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर दबाव डाला जिनकी मदद से उनका राशन कार्ड बन गया| संपर्क नंबर@7647852574.

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: FOOD MITHLESH MANIKPURI RATION CARD SONG VICTIMS REGISTER

छत्तीसगढ़ की हल्दी घाटी, माटी सोना खान की...छत्तीसगढी देशभक्ति गीत

जिला-बलरामपुर, (छत्तीसगढ़) से पूजा मेहता एक छत्तीसगढी देशभक्ति गीत सुना रही है:
छत्तीसगढ़ की हल्दी घाटी, माटी सोना खान की-
भारत के बंधे है, तीरथ माटी सोना खान की-
अन्याय दमन से लड़ीस ईहा, नारायण छाती तान के-
अंग्रेजन से लोहा लेइस, दहर चलिस बलिदान की-
कथा लहू से लिखित सुराजी, अऊ स्वदेश अभियान के-
हसत हसत फाँसी में चढ़ गये, प्रिय हो गये भगवान के-
शहीद की जन्म भूमि ये, माटी सोना खान की-
छत्तीसगढ़ की हल्दी घाटी, माटी सोना खान की...

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: PUJA MEHTA SONG VICTIMS REGISTER

सुमिरन करो दिन रात, नहीं तो मन रोयेगा...भक्ति गीत

ग्राम-नरौला, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चाँदमुनी एक भक्ति गीत सुना रही है:
सुमिरन करो दिन रात, नहीं तो मन रोयेगा-
नहीं तो मन कल्पेगा, सुमिरन करो दिन रात-
धन दौलत और मान बढ़ाये, अंत समय कोई काम न आये-
छूटेगा घर बार, नहीं तो मन रोयेगा-
प्रभु के चरणों में ध्यान लगा ले, जीते जी मुक्ति पा ले-
भजले पावन नाम, नहीं तो मन रोयेगा-
सुमिरन करो दिन रात, नहीं तो मन रोयेगा...

Posted on: Apr 07, 2018. Tags: CHANDMUNI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »