येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे...गोंडवाना गीत

ग्राम-ढढ़ीया, ब्लाक-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से महेश्वरी पोया एक गोंडवाना गीत सुना रहें हैं:
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार माँ चीरईया बोली रे-
धरती प्रथि चाँद सूरज रचेते नभ में तरिया हाय चीरईया बोली रे-
सात समुन्द्र सोल धराये पियन गन नदिया हाय चीरईया बोली रे-
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे-
सात समुन्द्र सोल धराये पियन गन नदिया हाय चीरईया बोली रे-
येरे चिरईया बोली रे सजा के ड़ार में चीरईया बोली रे...

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MAHESHWARI POYA SONG VICTIMS REGISTER

जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी...गोंडवाना गीत

ग्राम-मोहली, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामलाल आयाम और रामपत मरावी एक गोंडवाना गीत सुना रहे हैं:
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी-
ये धरती में पांच तत्व के माता पिता भगवान हैं-
भ से भूमि ग से गगन व से वायु कहाये रे-
अमन आगी नमन नीर रग-रग में समाये हैं-
ये धरती में पांच तत्व के माता पिता भगवान हैं-
जन्म से लेके अंतिम मरन तक सेवा-सेवा महान रे साथी...

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: RAMLAL AAYAM RAMPAT MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi: 16th June 2018 -

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कलेक्टर परिसर में बुधवार की सुबह बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, बुजुर्गों के लिए बनाई गई प्रदेश की पहली बापू की कुटिया की छत बुधवार को गिर गई-
रायपुर क्राइम ब्रांच की टीम ने महिलाओं को ब्लैकमेल कर रुपए उगाही करने वाले नाइजीरियन गिरोह के 4 सदस्यों को दिल्ली से गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों से पुलिस ने 10 लैपटॉप और 20 मोबाइल फोन बरामद किया गया है.-
बिलासपुर हाईकोर्ट ने डिजास्टर मैनेजमेंट एक्ट 2005 के प्रावधानों के तहत प्रदेश भर के जिला अस्पतालों,स्कूलों और अन्य सार्वजनिक भवनों में आग से बचाओ के पुख्ता इंतेजाम करने दिशा निर्देश केंद्र और राज्य शासन सहित स्थानीय प्रशासन को दिए है-
गरियाबंद जिले के सुपेबेड़ा में किडनी मरीजों की मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है.-

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS UTTAM ATALA NEWS

हमारे गाँव में पक्की रोड नहीं, बरसात में दिक्कत होती है शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...

ग्राम-गुमुड, ब्लॉक-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़ ) से मन्नूराम दुग्गा गोंडी भाषा में बता रहे है कि उनके गाँव में सीसी रोड की बहुत समस्या है , पंचायत के माध्यम से तीन सौ मीटर रोड बननी थी, वह अभी तक नहीं बना है. उन्होंने जिला कलेक्टर को भी आवेदन दिए पर कलेक्टर ग्रामीणों के आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं कर रहे हैं| ग्रामीणों की मांग हैं कि सीसी रोड पुनः बनवा दी जाए बरसात के समय में ग्रामीणों को बहुत दिक्कत होती है इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से अपील कर रहे हैं इन नम्बरों में अधिकारीयों से बात करके रोड बनवाने में मदद करें: C.E.O@9953924884.अधिक जानकारी के लिए संपर्क@9424295701

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MANNURAM DUGGA GONDI

तील जाड्य तिलवारी जाड्य...लोकगीत

ग्राम पंचायत-उसाड़, विकासखंड-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से मंगलदास एक लोकगीत सुना रहे है:
तील जाड्य तिलवारी जाड्य-
जलय बन के खाता-
पहाड़ ऊपर तीतुर बोलय-
चौकत आवय राजा रे तितुर बोली-
डोंगरी के आड़ मा तितुर बोली...

Posted on: Jun 16, 2018. Tags: MANGAL DAS SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »