वनांचल स्वर : खून की कमी दूर करने का घरेलू इलाज-
मोतीनगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) से वैद्य एच.डी. गांधी आज हम सभी को खून की कमी को दूर करने का घरेलु उपचार बता रहे हैं, इस समस्या से जूझ रहे व्यक्ति अंजीर का फल तीन नग लेकर उसे बीच से दो तुकडे कर ले और और तीन चम्मच शहद, दोनों को एक गिलास दूध या पानी में डालकर रात को रख दे और सुबह सेवन करें, इसके अलावा तीन चम्मच शहद दूध या पानी में मिलाकर पीयें, उसके बाद एक घंटे तक कुछ ना खाएं, 21 दिन तक सुबह-शाम सेवन करने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है खाने में तेल, खटाई, मिर्च, मसाला, गरिष्ठ भोजन का प्रयोग ना करे, नशा ना करे, संतुलित भोजन का सेवन करें | वैद्य एच.डी. गांधी @9111061399.
Posted on: Apr 08, 2018. Tags: HD GANDHI SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
कभी राम बनके कभी श्याम बनके चले आना, प्रभु जी चले आना...भक्ति गीत
आमा पारा, ग्राम-सेमरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से गायत्री यादव एक गीत सुना रहे हैं:
कभी राम बनके कभी, श्याम बनके चले आना-
प्रभु चले आना-
तुम राम रूप में आना सीता साथ लेके धनुष हाथ लेके-
चले आना प्रभु जी चले आना-
तुम श्याम रूप में आना मीरा साथ लेके मुरली हाथ लेके-
चले आना प्रभु जी चले आना-
तुम शिव रूप में आना गौरी साथ लेके त्रिशूल हाथ लेके-
चले आना प्रभु जी चले आना...
Posted on: Apr 08, 2018. Tags: GAYATRI YADAV SONG VICTIMS REGISTER
हम लोगों ने दो साल पहले बाँध निर्माण में तीन महीने काम किया था, पैसा अभी तक नहीं दिया है...
ग्राम पंचायत-मदनेश्वरपुर, विकासखंड-रामानुजनगर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जयसिंह यादव तिजिया बाई, फुलेश्वरी, पार्वती, बिसकुंवर और राजाराम से बात कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि गाँव में चतरा बाँध में दो साल पहले तीन महीने मजदूरी किया था, अब तक उसका भुगतान नही हुआ है. कई बार सरपंच, सचिव, एस.डी.एम. जनपद, जनदर्शन जिला मुख्यालय में आवेदन किया पर आज तक कोई सुनवाई नही इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अपेक्षा करते हुए मदद की मांग कर रहे हैं कृपया इन सम्बंधित अधिकारियों के नम्बरों पर अधिक बात कर इस समस्या का समाधान करने में मदद करें: सरपंच@9111580808, सचिव@9669256995, CEO@9469255459. जय सिंह यादव@9575704420.
Posted on: Apr 08, 2018. Tags: JAY SINGH YADAV SONG VICTIMS REGISTER
पिछले साल सरकारी मंडी में मैंने 103 बोरी धान बेचा, पैसा अब तक नही दिया, कृपया मदद करे...
ग्राम-चन्द्रेली, पोस्ट-मसगा, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सुखनन्दन शाण्डिल बता रहे है, मै किसान हूँ, मैंने प्रतापपुर मंडी में 21-12-2017 को 103 बोरी धान बेचा. सप्ताह भर में पैसा खाते में डाल दिया जाता है. परन्तु मेरे खाते में अभी तक पैसा नहीं डाला है. पर्ची क्रमांक-47798, पंजीयन क्रमांक-1123, बैंक खाता-104001198717.कृपया सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है मेरा पैसा दिलाने में मदद करे. कृपया इन नम्बरों पर फ़ोन करे: बैंक कैशियर@8103333920,मंडी समिति अध्यक्ष@9575487077, तहसीलदार@9424249131,S.D.M@91654932 खाद्यान्न विभाग@9617076813, DM@9826443377.सुखनंदन@7354462863.
Posted on: Apr 08, 2018. Tags: SONG SUKHNANDAN VICTIMS REGISTER
प्राथमिक शाला में बाउंड्रीवाल नही बना है, बच्चे बाहर निकल जाते हैं, दुर्घटना का भय बना रहता है...
ग्राम-टुट्टीझरिया, ग्राम पंचायत-पकनी, पोस्ट-जजावल, विकासखण्ड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से ग्रामीण बालनसाय, रामविलास, सिन्धु बता रहे है गाँव की स्कूल में बाउंड्रीवाल नही होने की समस्या बता रहे है. सड़क किनारे स्कूल है बच्चे खेल कूद करते है, दौड़ते भागते वक्त डर बना रहता है दुर्घटना का, इस हेतु पंचायत में आवेदन किया है सरपंच को बोला भी गया है. लेकिन अभी काम चालू नहीं हुआ है. इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, ज्यादा से ज्यादा फोन कर दबाव बनाए ताकि बाउंड्रीवाल का निर्माण हो सके. इन नम्बरों पर फ़ोन करे: शिक्षा विभाग@ 9906278336, कलेक्टर@9826443377, C.E.O@ 9165689001. ग्रामीण शिवचरण@ 8516970286.
