साईकिल का पैसा अभी तक नही मिला, जब सभी छात्राओं को दिया तो हमको क्यों नही दिया...
टीरोटोला, ग्राम-धवाडांड, पोस्ट-पाथुरिया, प्रखंड-जरीडीह, जिला-बोकारो (झारखण्ड) से पाथुरिया मध्य विद्यालय की कक्षा 8 वी छात्राएं साखी कुमारी, शीला कुमारी, आशा कुमारी बता रही है साईकिल और किट का पैसा अभी तक नही मिला है जबकि स्कूल के अन्य छात्राओं को मिल गया है, इसीलिए सीजीनेट के साथियों से अनुरोध है कि साईकिल और किट का पैसा दिलाने में मदद करे. अधिकारियों के इन नम्बरों पर फ़ोन कर दबाव बनाएं: जिला शिक्षा अधिकारी@9431440966, जिला शिक्षाअधीक्षक@9835130584, प्रखंड शिक्षा प्रसार अधिकारी@9431742315, प्रधान अध्यापक@8210447901. शिव नारायण@9939727689.
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: SHIV NARAYAN SONG VICTIMS REGISTER
प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत भवन निर्माण के लिए पूरा पैसा नहीं मिला है, मदद करें...
ग्राम-फूलज़ोर, तहसील-त्योंथर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से राकेश केशरवानी बता रहे है प्रधानमंत्री आवास के तहत 1 लाख 50 हजार रूपये मिलना था. लेकिन अभी तक 1 लाख 20 हजार ही मिला है| 6 और 9 फ़ुट फाउंडेशन बनाने पर 6 हजार रूपये मनरेगा के तहत दिया जाएगा ऐसा बोला था. लेकिन आज तक पैसा नहीं दिया. मकान भी बन चुका है, अभी पैसों की सख्त आवश्यकता है क्यूंकि अभी दरवाजे, प्लास्टर लगाना बाकी है| अभी तक आवास योजना के तहत मिलने वाली राशि से अधिक 50-60 हजार रूपये अपनी जेब से लगा चुके है, अब हम गरीब कहा से लाए पैसा.राकेश केशरवानी@7600499417.
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: RAKESH KESHRWANI SONG VICTIMS REGISTER
मैं बूढा, ग़रीब हूँ, निराश्रित पेंशन नही मिल रहा, अधिकारी बोलने पर मुर्गे की मांग करता है...कृपया मदद
आवास पारा, ग्राम-पुटपुटा, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से जट्टीराम बता रहे है, निराश्रित पेंशन नही मिल रहा है. बता रहे है मैं खेती मजदूरी, नागर भी नहीं चला सकता, बुढा हूँ, अगर सरकार सभी को दे रही है तो, मुझ गरीब को क्यों नही| सरपंच सचिव से बोलता हूँ तो, सचिव मुर्गे की मांग करता है, अगर यह पेंशन मिल जाये तो जीविका चलाने में जरुरी जरूरतों का चीज़े लेने में सहायता हो जायेगी, इसीलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से अनुरोध है, कृपया पेंशन दिलाने में मदद करे. दिए गए नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाए ताकि निराश्रित पेंशन मिल सके. पंचायत सचिव@9755927426. ग्रामीण@9174588863.
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: MITHILESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER
मेरा राशनकार्ड नहीं है, बच्चों के स्कूल में राशनकार्ड मांगते है, इसलिए वे स्कूल नहीं जाते हैं...
करचोला पारा, ग्राम-धुमाडाड, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से प्रबोध कुमार मरावी बता रहे है कि मेरा राशनकार्ड नही बना है ग्राम पंचायत में सरपंच सचिव को कई बार बोला है पर बोलते है बना देंगे, लेकिन अभी तक नहीं बनाया है, पढ़ाई करने वाले मेरे दो बच्चे है, स्कूल में शिक्षक राशनकार्ड मांगता है, जिसके कारण मेरे बच्चें स्कूल भी नहीं जाते है| मैंने अभी तक पांच बार आवेदन दे दिया है साथ ही आधारकार्ड एवं अन्य दस्तावेज के साथ परन्तु अभी तक राशनकार्ड नही बना है. कृपया मेरा राशनकार्ड बनवाने में मदद करे. ग्राम पंचायत के इन नम्बरों पर फोन कर दबाव बनाएं: सचिव-अनिल गुप्ता@9617217431. गीता@8717903358.
Posted on: Apr 21, 2018. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...भक्ति गीत
तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता एक भजन सुना रहे है:
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबाजी के जट उमे, गंगा की धारा है-
बाबाजी के गले में सर्प की माँला है-
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है-
बाबाजी के हाथों में, डमरू और त्रिशूल है-
भोले बाबा, भोले बाबा, बाबा तेरा ही सहारा है...

