फलों के राजा आम के मौसम में आम के बागान की सैर: यहां के कई आम साल में दो बार फलते हैं...
ब्लॉक-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता बोल रहे है अभी जो समय चल रहा है वो आम का है, बता रहे है कि ऋतुराज बसंत है तो फलों का राजा आम है, वे आज हमें एक आम के बागान ले चल रहे हैं तमनार ब्लॉक के कोचाईलिटी में 21 प्रजाति के आम पाए जाते है स्वर्गीय केसवानन्द के बागान में वहां जो फ़िलहाल देख रेख करने वाले बैसाखू है उनसे वे बात कर रहे हैं वो बता रहे है कि यहाँ के आम बहुत ही प्रसिद्ध है यहाँ का आम साल में दो बार फल देता है, 21 प्रकार की देसी किस्मों के आम है और नई प्रजाति में दसहरी, लंगड़ा बाम्बे ग्रीन, हिमसागर, नीलम आदि किस्मे भी है, देसी प्रजातियां अब धीरे धीरे विलुप्त हो रही है | राजेन्द्र गुप्ता@9993891275
Posted on: May 28, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
किसान स्वर : भीषण गर्मी से इस बार टमाटर की फसल बेहाल, खर्च भी नहीं निकाल पाएंगे किसान...
जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से प्रकाश गुप्ता गर्मी के मार और शासन के नकारात्मक रवैये से टमाटर के किसानो को होने वाले नुकसान की आशंका के बारे में बता रहे हैं कि अथक परिश्रम और लागत के बाद भी किसानो को अक्सर नुकसान ही प्राप्त होता है. गर्मी में टमाटर की खेती होती है इस फसल के उत्पादन के लिए 42 डिग्री से कम तापमान की आवश्यकता होती है लेकिन तापमान इस बार उससे अधिक होने से उत्पादन अच्छा नहीं होगा ऐसा लग रहा है और फसल का सही दाम न मिलने से किसानो को आर्थिक हानि भी होगी ऐसा लग रहा है. वे सरकार से अपील कर रहे हैं कि ऐसी योजना बनाये जिससे कि किसानो को हो रहे नुकसान से बचाया जा सके | प्रकाश गुप्ता@9584513018
Posted on: May 27, 2017. Tags: PRAKASH GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
मत काट इन वृक्षों को इन्ही में तो ईमान बाकी है...पेड़ो पर कविता -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से गोपाल प्रसाद गुप्ता पेड़ों पर एक कविता सुना रहे हैं :
मत काट इन वृक्षों को इन्ही में तो ईमान बाकि है-
हम जिन्दा हैं अब तक इन्ही से तो हमारी शान बाकि है-
जो देता है उसे ही मिटाते हैं-
परोपकारी है उसे ही जलाते हैं-
करता है जो जग की भलाई उसे ही काट रहे हो-
सच्चाई और भलाई का मिटने में-
ए बेईमान इंसानों में आज भी बाकि है-
पत्थर खाकर भी फल हमें खिलाते है-
कटकर भी हमारा आशियाना बनाते हैं-
श्रष्टि को चलाने का भार हैं इन पर-
अपना कर्तब्य ये बखूबी निभाते हैं-
ये हमारे जन्मों-जन्मों के साथी हैं-
हम काट रहे अपने सासों को-
भविष्य को अन्धकार कर रहे-
अपने आने वाले बच्चो के मौत-
का इंतजाम हम कर रहे-
हसी-ठिठोली और बुराई में पल गुजार रहे हो-
मान जा हमसे हो रही गलती क्योकि-
तख्ता-ताराज के लिए तूफ़ान आज भी बाकी है...
Posted on: May 21, 2017. Tags: GOPAL PRASAD GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
श्रद्धा और विश्वास भूख और प्यास तन-मन...छत्तीसगढ़ी रचना -
ग्राम-तमनार, जिला-रायगढ़ (छत्तीसगढ़) से राजेन्द्र गुप्ता रायगढ़ के बारे में बता रहे हैं कि पुरातत्व के लोगो के आधार पर यहाँ पर जो भूस्थलीय धरोहर जैसे नगाड़ा किला शैलचित्र है वो हजारों वर्ष पुरानी है उनके ऊपर आधरित के रचना सुना रहे है :
श्रद्धा और विश्वास भूख और प्यास तन-मन-
जीवन और मरन, जस और अपजस दिन और रात-
जय जवान-जय किसान हर क्षण है ख़ास-
हर जगह है आस न कोई ख़ास-
रंग और रूप के हर जगह के होए मिलाप-
और कलि है हर छड पास-
द्वापर-त्रेता कुछु रहे बिसाहत-
लबरा के कहती ताकड़ो निय विश्वास-
जेन ला देख आपन ला नोत्री करेला विश्वास...
Posted on: May 20, 2017. Tags: RAJENDRA GUPTA SONG VICTIMS REGISTER
दृष्टिबाधित लोगों को भी सड़क पार दूर पानी लेने जाना पड़ता है, पानी की बहुत अधिक दिक्कत है...
ग्राम-गढ़, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से दृष्टिबाधित अर्जुन गुप्ता बता रहे हैं उनके गाँव में पानी की बड़ी समस्या है. यहाँ की आबादी 250-300 है और ये सभी ग्रामीण दूर पानी लेने जाते हैं यहाँ पर एक सड़क है जिसमे दूसरी ओर पाइप लाइन है जिससे पानी लेने जाने में और दिक्कते होती है खासतौर पर दृष्टिबाधित ल्प्गों को क्योकि ये हाईवे सड़क है इसलिए इसके लिए सरपंच तथा जिलाधिकारी को आवेदन भी दिया गया लेकिन आज तक कोई भी कारवाई नहीं हुयी है पी.एच.ई. विभाग वाले अधिकारी के सामने हाँ-हाँ कहते हैं और फिर देखने तक नहीं आते है इसलिए सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है. सरपंच@9644536699, जिलाधिकारी@9425903973. अर्जुन गुप्ता@9479427964.
