हमारे गाँव का नाम डुमरकोट कैसे पड़ा: एक गाँव की कहानी

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के दौरान ग्राम-डूमरकोट, पंचायत-भैंसासुर, तहसील-अंतागढ़, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से गांव के निवासी प्रेम सिंह मंडावी, दिलीप कुमार बघेल और अनूप मंडावी अंकित पडवार को उनके गांव के नाम के पीछे क्या कहानी है, इसका नाम डूमरकोट कैसे पड़ा, बता रहे हैं उनका कहना है हमारे गांव में कई वर्ष पहले डुमर के बहुत सारे पेड़ थे, डुमर एक फल होता है जो मीठा होता है, उसे खाते है, पेज भी बना कर पीते हैं, ये 12 महीने लगता है, उसी को देखकर पूर्वजो ने गांव का नाम डुमरकोट रखा और आज भी उसी नाम से जाना जाता है| अंकित पडवार@9993697650.

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: PREM SINGH MANDAAVI DILIP KUMAR BAGHEL SONG VICTIMS REGISTER

मोरो छत्तीसगढ़ी भूमि सूरजपुर जिला गाँव...छत्तीसगढ़ी गीत

ग्राम-खड्गवाकला, गुंडरुडांड, थाना+तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से चमन सिंह मरकाम एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
मोरो छत्तीसगढ़ी भूमि सूरजपुर जिला गाँव-
चमेली फूल गोंदा फूल फूले मोरे गाँव-
मोरो छत्तीसगढ़ी भूमि सूरजपुर जिला गाँव-
चमेली फूल गोंदा फूल फूले मोरे गाँव...

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: CHAMAN SINGH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे मोहल्ले में एक भी हैण्डपम्प नहीं, शिकायत करने पर ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करें...

चिटकाबहरा, ग्राम-गोटगंवा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से संतलाल आयाम और परमेश्वर बता रहे है कि उनके गांव के वार्ड क्रमांक 15 में हैण्डपम्प नहीं है 15-20 घर है, 2-3 साल हो गया है 200 मीटर दूर से पानी लाते हैं उसके लिए उन्होंने ग्राम सुराज में शिकायत भी किये थे और जनपद पंचायत में भी किये तो बोलते है आयेगा-आयेगा, लेकिन साल बीत गया आभी तक कोई सुनवाई नही हुआ| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प बनवाने में मदद करें:सरपंच@9993811573, सचिव@9424258245, P.H.E.8120171919. संतलाल आयाम@8224072080.

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: SANTLAL AAYAM SONG VICTIMS REGISTER

मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू, तेरा सब कुछ मैं....देशभक्ति गीत

ग्राम-बटई, पोस्ट-रेवटी, विकासखंड-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से दुर्गेश कुमार एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू तेरा-
सब कुछ मैं मेरा सब कुछ तू-
हर करम अपना करेंगे ऐ वतन तेरे लिए-
दिल दिया है जान भी देंगे-
ऐ वतन तेरे लिए ओ-
मेरा कर्मा तू मेरा धर्मा तू तेरा...

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: DURGESH KUMAR SONG VICTIMS REGISTER

Scholarships for students and youth in Gondi language: 21st June 2018...

राष्ट्रीय स्तर-
बिग हेल्प नेशनल मैरिट स्कॉलरशिप 2018-
राष्ट्रीय स्तर-
कैपिटल फर्स्ट एमबीए स्कॉलरशिप्स 2018-
राष्ट्रीय स्तर-
समग्र शिक्षा लोगो डिजाइन कॉम्पिटीशन 2018-

Posted on: Jun 20, 2018. Tags: GONDI UTTAM ATALA GONDI

« View Newer Reports

View Older Reports »