जय हो गवाठनिन जय हो तोर...लुक्कड़ नाटक गीत -

ग्राम-माझीपदर, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सरला श्रीवास लुक्कड़ नाटक में गया जाने वाला एक एक गीत सुना रही हैं :
जय हो गवाठनिन जय हो तोर – ना होओं लबरा लफंगा चोर
पोक्खा पोक्खा सेमी टोर आधा ला मोर खाय बर जोर जय गंगा –
तहीं गवाठनिन तहीं सियान साधू संत के कहना ला मान – दुहाटी बैला देवे दान, बेटवा जोड़ा देहि भगवान – जय गंगा...

Posted on: Nov 07, 2017. Tags: SARLA SHRIVAS SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव के तुड़पा जाति के लोग दंतेश्वरी माँ का भोग बनाते थे इसलिए गाँव का नाम भोगाम पड़ा...

ग्राम-टेकनार, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से श्यामलाल ग्राम भोगाम जिला-दन्तेवाड़ा के निवासी रेनू नाग के साथ में इस गाँव का नाम भोगाम कैसे पड़ा इस विषय पर चर्चा कर रहे हैं वे बता रही हैं कि दन्तेवाडा शहर से 6 किलोमीटर दूर एक गाँव है भोगाम इस गाँव में वे रहती हैं, इनके गाँव में पहले तुडपा जाति के लोग रहते थे ये लोग माता दन्तेश्वरी का भोग (प्रसाद) बनाया करते थे इस भोग को बोना भात भी कहते हैं. माता का पहला भोग तुडपा लोग ही दिया करते हैं इसी भोग के बाद ही आगे का कार्य पूजा पाठ किया जाता है इसी भोग के नाम से ही इस गाँव का नाम भोगाम पड़ा, इस प्रकार गाँव का नाम यहां की एक प्राचीन एक परंपरा से जुड़ा हुआ है | श्यामलाल@8889513307

Posted on: Nov 07, 2017. Tags: SHYAMLAL DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

स्वागत है पहुना मन के, स्वागत है पहुना मन के...बुल्टू रेडियो स्वागत गीत

आदिवासी बहुल क्षेत्र भोरमदेव वनांचल ग्राम-रौचंद, विकासखंड-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक सीजीनेट बुल्टू रेडियो स्वागत गीत सुना रहे हैं :
स्वागत है पहुना मन के, स्वागत है पहुना मन के – होवत है स्वागत सबो जनता बुल्टू रेडियो सुनईया मन के – गाँव गली सब लोगन के होवत है तरक्की – सब जघा बुल्टू रेडियो आ गए रे भैया मोर विकास के गंगा मोहागे – दिन बहुर गए सबो झन के खुशी छा गए बुल्टू रेडियो के – जागो गा हरम भाग जागथे भैया जागथे हमर भाग जागथे ना...

Posted on: Nov 06, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER

हमारे पूर्वजों ने जंगल काटकर खेत बनाया, उस पर ही आज भी हम खेती कर जीवनयापन कर रहे हैं ...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ग्राम पंचायत-दुगेली, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में पहुँची है वहां से रूपलाल मरावी गाँव के साथी विजय कुमार कर्मा के सांथ चर्चा कर रहे हैं ये बता रहे हैं कि इस जगह पर कई वर्ष पूर्व हमारे पूर्वज आये, पेड़ो को काटा और रहने और खेती के लिए जगह बनाया जिस पर आज भी वे खेती कर रहे हैं और कमा कर खा रहे हैं. यहाँ सागौन के पेंड़ थे तब से इस जगह पर ये काम कर अपना जीवन यापन करते हैं, अभी भी आसपास घना जंगल है यहां पर आदिवासी जाति मुख्यतः निवास करते हैं सभी मिल जुल कर किसी भी विशेष काम को करने के लिए समय तय करते हैं जैसे कि कब देवी देवता का पूजन करना सांथ ही और अपने रीति परंपराओं को मानते हुए ये अपना जीवन जीते हैं |

Posted on: Nov 06, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

पानी की समस्या लेकिन अधिकारी कहते हैं नक्सली हमला हुआ इसलिए यहाँ कोई काम नहीं होगा...

ग्राम-श्यामगिरी, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से लकमाराम कुर्राम, मोदाराम कुर्राम, हरीश कुमार नेताम मंगलराम कुर्राम बता रहे हैं हमारे गाँव में पानी की समस्या है गर्मी के समय में ये ढोल (जिसे बजाते है) में पीने के पानी को रखते हैं, इस संबंध इन्होने ग्राम सभा, जनपद में अपनी बात को रखा, जब यहां काम नहीं हुआ तब इन्होने जिले में आवेदन किया लेकिन कलेक्टर द्वारा जवाब मिला कि नक्सली हमला हुआ है इसलिए यहां कोई भी काम नहीं किया जायेगा तब से आज तक इस पर कोई काम नही हुआ है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों में बात कर समस्या का निराकरण करने में मदद करें: सरपंच@9684628590,उपसरपंच@7587459295, PHE@9425592550.

Posted on: Nov 06, 2017. Tags: DHANSAY MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »