तोर गोंडे कर पईरी ला धीच...सरगुजिहा डोमकच विवाह गीत

ग्राम-सोनगरा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से मोहरमनिया, हिरामनी, सरस्वती सरगुजिहा भाषा में एक डोमकच विवाह गीत सुना रहे है:
तोर गोंडे कर पईरी ला धीच-
देबे बड़ी सुंदर ये तोर गोड़ेक पईरी ला-
हायरे बड़ी सुंदर काला से जुडुंवा-
माय का जानों सोना काले से जुडुवा-
तोर गोड़ेके पईरी ला रास कदम बन्दों नार-
ये तोर गोंडे कर पईरी ला-
रस कदम बन्दों नार रसे-
नहीं पावे बियहुआ दगा देहे...

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: MOHARMNIYA HIRAMANI SARASWATI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: अनाज गोदाम बनाकर सही समय में बेचना चाहिए तब सही दाम मिल सकेगा...

इंदिरा गाँधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर(छत्तीसगढ़) से धमेंद्र कुमार धुर्वे बता रहे है आज सरकार जो किसानों को समर्थन मूल्य दे रही है, वह लागत से बहुत कम है इसीलिए किसानों को अपनी फसल का सही दाम नही मिल रहा है. एक तरफ सरकार कहती है हम किसानों की आय दुगना करेंगे पर कहने और करने में अंतर होता है, अपने सुझाव देते हुए बता रहे है हम को आज ग्रामीण अनाज और बीज गोदाम बनाना चाहिएं जिससे सभी किसानों का माल एकत्रित करना चाहिए जिससे फायदा यह होगा कि किसान अपनी ज़रुरत के अनुसार जब दाम अधिक हो तब माल बेच पायेगा तभी समर्थन मूल्य किसानों को मिलेगा.

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: DHARMENDRA KUMAR DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

चार साल पहले हमारे गाँव में पानी का पाईप लाइन बिछ गया, पर अब तक चालू नहीं हुआ है...

आवास पारा, पंचायत-कुकदुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से कृष्ण कुमार सोनवानी बता रहे है कि उनके पारा में एक हैण्डपम्प है और वो बहुत दूर है उसके कारण पानी लाने में बहुत दिक्कत होती है और तीन चार साल से पूरा गाँव और मोहल्ले में पानी का पाइप बिछा है| लेकिन अभी उसको चालू नहीं किया जा रहा है और न ही सरपंच उसमे ध्यान देते है और न ही किसी को कनेक्शन दिया गया है| सिर्फ मोहल्ले-मोहल्ले में पाइप लाइन बिछा दिया गया है : विधायक@9522898888, 9424108817, सरपंच@9630019712, सचिव@9589888588. अधिक जानकारी के लिए संपर्क@8889983869.

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: KRISHNA KUMAR SONVANI SONG VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: जैविक खाद से जमीन को जिंदा रख सकते है, लम्बे समय में फसल भी अधिक...

ग्राम-बंसीपुर, ब्लॉक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से ग्राम सरपंच राजाराम सिंह खेती में हो रहे बदलाव और उसके असर के बारे में बता रहे है. वे कह रहे हैं कि रासायनिक खाद जमीन में डालने से 2-5 वर्षो में जमीन की उपजाऊ मिट्टी ठोस बनती जाती है, पत्थर के जैसे उससे निकलने वाले अन्न का स्वाद से भी मीठापन धीरे धीरे गायब होता जाता है. गोबर के खाद जमीन में डालने से जो फसल आती है जैसे धान, मक्का, सब्जी उसमे मीठा स्वाद व पौष्टिकता भी रहता है| रासायनिक खाद से जमीन की उर्वरक क्षमता धीरे धीरे कम होती जाती है. गोबर खाद डालने से बीमारी भी नहीं होती पर रासायनिक खाद से दवा डालना पड़ता है

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: BHAN SHAU SONG VICTIMS REGISTER

छेना ते छेना डंगूड छेना निवा तक़दीर ते...गोंडी विवाह गीत

जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिवप्रसाद धुर्वे एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
छेना ते छेना डंगूड छेना निवा तक़दीर ते-
मतोल बुडाल सेनाल-
छेना ते छेना डंगूड निवा
किस्मत ते मतोल बुडाल सेनाल-
छेना ते छेना डंगूड छेना निवा तक़दीर ते...

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SHIVPRASAD DHURWE GONDI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »