स्वास्थ्य स्वर: बदहजमी का घरेलू उपचार...

रेहटगाँव, जिला-हरदा (मध्यप्रदेश) से शिव प्रसाद धुर्वे बदहजमी का घरेलू उपचार बता रहे है: 10-11 तुलसी के पत्तों में मिर्च की 5-6 कली मिलाकर कूटकर खाने से बदहजमी दूर होती है, छाच (मट्ठा) में पीसी हिंग डालकर खाना खाने से पहले पीने से भी बदहजमी से छुटकारा मिलता है.ब दहजमीके साथ यदि पेट में दर्द है तो तुलसी और अदरक का रस सेवन करे इसी तरह अदरक के रस के साथ शहद मिलाकर गुनगुने पानी के साथ लेने से दर्द में लाभ मिलता है| अपच में काले नमक को थोड़ी थोड़ी देर में चाटने से लाभ होता है. कभी कभी आम ज्यादा खाने से पेट फूला लगता है ऐसे में जामुन खाने से राहत मिलती है. शिव प्रसाद धुर्वे@9098610725

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SHIV PRSHAD DHURVE SONG VICTIMS REGISTER

मूर्ख सेठ और उसके सिक्कों में सीलन की कहानी...

बहुत पहले की बात है, एक गाँव में एक सेठ रहता था वह बहुत कंजूस था साथ ही मूर्ख भी था उसे अपने जमा किए हुए सिक्को की गिनती तक नहीं की थी, अपने अनगिनत सिक्के के ढेर को देखकर वह बहुत खुश रहता था| बरसात का मौसम जब आया तो कई दिनों तक वर्षा होती रही, सेठ को बस इतनी सी बात पता थी कि बरसात के कारण सिक्को में सीलन लग जाती है. सेठ को चिंता सताने लगी उसके पास कई बोरे सिक्के भरे थे उसने सोचा मेरे सिक्को को सीलन ना लग जाए तो जैसे बरसात रुकी सेठ ने अपने मुनीम की चौकसी में छत पर डलवा दिए दूसरे दिन उसका वजन लिया पहले जितना था उतना ही वजन निकला सेठ ने सोचा अभी सीलन निकली नही है, मुनीम को निर्देश देकर फिर धूप में फैला दिए, अब तो रोज़ का काम ना वजन कम होता था ना सेठ धूप दिखाना छोड़ता था, मुनीम परेशान हो गया एक दिन तंग आकर मुनीम ने अपने अधीन कर्मचारी को बोला क्यों न एक-एक पोटली सिक्के अपने घर ले जाए कर्मचारी मान गया और अपने घर दोनों ले गयें दूसरे दिन सिक्के फिर तुलवाए अब वजन कम था सेठ खुश होकर बोला अब सीलन निकल गई, बोला अब इन्हें बोरे में भरकर कोठरी में रख दो.

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SONG USHA SINGH VICTIMS REGISTER

मेरी बिगड़ी बना दे मैया खड़ा हूँ तेरे द्वार...देवी गीत

ग्राम-टेमनी, पोस्ट-गिरजापुर, ब्लाक-बैकुंठपुर, जिला-कोरिया, (छत्तीसगढ़) से विमला नायक के साथ उमेश कुर्रे एक देवी गीत सुना रहे हैं:
मेरी बिगड़ी बना दे मैया खड़ा हूँ तेरे द्वार-
आन खड़ा हूँ द्वार तेरी दर्शन दे दो आज-
लाख कहानी तेरी तो सबने जानी है-
ऐ द्रष्टि बनादे मैया तब तो दुनिया जानी है...

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SONG UMESH KURRE VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव में हाथी आते हैं, अधिकारी लिख कर ले जाते हैं पर अक्सर मुआवजा नहीं मिलता...

ग्राम-बोझा, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से सूरजलाल सिंह आयाम बता रहे हैं कि उनके गाँव के पास के सोनगरा और चंद्रपुर जंगल से उनके गाँव तक हाथियों का आवागमन लगा रहता है जिससे सभी ग्रामीण बहुत अधिक परेशान हैं गाँव के खेत में लगे फसल, घरों को आतंक फैलाते हुए हाथी एक जंगल से दूसरे जंगल में जाते हैं जंगल से जैसे वे गाँव में प्रवेश होते हैं सिपाही लाउड स्पीकर से बोलकर बता देते हैं कि घर से बाहर कोई न निकलें, लिखकर ले जाते हैं पर फसलों का नुकसान का मुआवजा भी सरकार नही देती है जिससे उन्हें अपने आर्थिक स्थिति से बहुत परेशानी होती है.सूरजलाल आयम@9165442591.

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: SONG SURAJLAL AYAM VICTIMS REGISTER

किसान स्वर: आग लगने से एक माह पहले मेरी फसल जल गयी, अभी तक कोई मदद नहीं...

ग्राम-गुनगुच, तहसील-धनोरा, जिला-सिवनी (मध्यप्रदेश) से भजन भलावी के साथ
कृषक शोभाराम बता रहे है अज्ञात कारणों से फ़सल जल गया है एक महीना हो गया है, राजस्व विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही हुआ है पटवारी इसका सर्वे कर विवरण ले गयें है, लेकिन अभी तक उसका कोई निराकरण नही हुआ है तहसील में जाकर पूछते है तो कहते है पटवारी ने कोई जानकारी नही दी है मांग है की जो फ़सल जली है उसका नुकसान का सर्वे कर नुकसान का आकलन करे. इन नम्बरों पर फोन लगाए: तहसीलदार@7869818580, पटवारी@7566825788. संपर्क-भलावी@9165416750.

Posted on: Apr 23, 2018. Tags: BHAJAN BHALAVI SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »