Today's news from newspapers in Gondi : 22nd June 2018 -
1. छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी बी वी आर सुब्रह्मण्यम को बुधवार बी बी व्यास की जगह जम्मू कश्मीर का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया. आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार , व्यास को पिछले महीने एक वर्ष का सेवा विस्तार दिया गया था और अब उन्हें राज्यपाल एन एन वोहरा का सलाहकार नियुक्त किया गया.
2. छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सुरक्षा बलों ने एक नक्सल संगठन के जनमिलिशिया सदस्य को गिरफ्तार करने का दावा किया है. सुरक्षा बलों का दावा कि गिरफ्तार किया गया सदस्य पिछले तीन सालों से नक्सल संगठन के लिए सक्रियता से काम कर रहा था.
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: GONDI NEWS NEWS UTTAM ATALA
हमारें गांव में हैंडपंप नहीं है, हम लोग नदी का गन्दा पानी पीते है, गर्मी में वो भी सूख जाता है...
ग्राम -नागाडबरा, पंचायत-माटपुर, तहसील-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से जमनीबाई, बुधवरिया, लक्ष्मी और बैगिनबाई बता रहे है कि उनके गांव में 6-7 साल से पानी की बहुत समस्या है 1 किलोमीटर दूर नदी से झिरिया का पानी लाके पीते है. गर्मी में नदी भी सूख जाता है और जब बरसात के दिनों में बाढ़ आ जाता है तो गंदा पानी को छान के पीते है जिससे तबियत खराब भी हो जाता है 10 घर की बस्ती है| इसलिए सीजीनेट के श्रोताओं से मदद की अपील कर रहे है कि इन नम्बरों में बात करके हैण्डपम्प लगवाने में मदद करें: सरपंच@7898628506, सचिव@8349359323, P.H.E.@9893883154.
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: JAMNI BAI BUDHVARIYA LAXMI BAIGIN BAI KABIRDHAM SONG VICTIMS REGISTER
ये गोरी आ जाबे नदिया किनारे, अकेले जीवरा भावे नही...छत्तीसगढ़ी गीत
परसापारा, ग्राम-ओदारी, पोस्ट-कालाबरती, तहसील-वाड्रफनगर, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चन्द्रसाय एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे है:
ये गोरी आ जाबे नदिया किनारे, अकेले जीवरा भावे नही-
पहिले-पहिले मेहर लिखों बाती मया के बाती लगाये लेबे छाती-
तिलक बिजड़ा माँ बन के चीरईया गोरी तय अब डेरा डाले-
प्रेम के भाषा तय मोला पढाये मया के जिन्दगी बहार रानी आये-
कबे एक दिन तोला में घर ले आहू, रखी लहू साझ भिन सारे-
ये गोरी आ जाबे नदिया किनारे, अकेले जीवरा भावे नही...
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: CHANDRASAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
सूरजपुर में महान नदी के तट पर शिवरात्रि का मेला लगता है, जहां दूर दूर से लोग आते हैं...
महान नदी की पावन भूमि सरो सरोहर जो पंचायत चन्द्रमेडा, ब्लाक ओड़गी, जिला सूरजपुर (छत्तीसगढ़) में है वहां से गाँव के रामलाल सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा के साथी बाबूलाल नेटी को बता रहें है कि महाशिवरात्रि में इस स्थल पर मेला लगता है जिसमे लोग काफी दूर-दूर से दर्शन करने आते हैं| यहां पर भगवान राम मंदिर, शंकर भोले मंदिर, माँ दुर्गा मंदिर, हनुमान जी की मंदिर और सतलोकी देवी का भी मंदिर है| ये चारो तरफ पहाड़ों से घिरा हुआ एक अत्यंत सुन्दर दर्शनीय स्थल है जिसमें सभी जाति धर्म से सम्बंधित लोग अपनी-अपनी मनोकामनाएँ लेकर आते है| बाबूलाल नेटी@9399532575.
Posted on: Jun 22, 2018. Tags: RAMLAL SURAJPUR SONG VICTIMS REGISTER
गुरतुर है तोर बोली गा मोबाईल रेडियो...छत्तीसगढ़ी सीजीनेट गीत-
ग्राम-ताराडांड, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से बाबूलाल नेटी एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहें हैं:
गुरतुर है तोर बोली गा मोबाईल रेडियो-
मन के मोर गोठ रथे नोनी बाबु सबो कैथ-
दलाल के पोल खुल गे गा मोबाईल रेडियो-
दादा हर दाई ला कइथे मेडन माँ बेठे बेठे-
सबो मोबाईल रेडियों आथे गा केसे केसे-
गुरतुर है तोर बोली गा मोबाईल रेडियो...

