Anuppur Bultoo (Bluetooth) Radio in Hindi and Chhattisgarhi : 8th Nov 17...

Today Rakesh Kumar and Babulal Neti are presenting Bultoo Radio program in Hindi and Chhattisgarhi languages in this latest edition of Bultoo radio with stories from Anuppur district of MP. Villagers use their mobile phones to record these songs and reports. They call 08050068000 to record. Now this program can be downloaded by people from their Gram Panchayat office if it has Broadband or from a download center nearby. They can also get it from someone nearby with smartphone and internet and then via Bluetooth.

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: ANUPPUR RAKESH BABULAL SONG VICTIMS REGISTER

ग्रामीण महिलाएं श्वेत प्रदर की बीमारी को अक्सर छुपाती हैं पर छुपाने से तो बीमारी दूर नहीं होगी...

ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से राजकुमारी बता रही हैं वो मितानिन है और 2005 से जुडकर मितानिन का काम कर रही हैं प्रारंभ में इनको काम करने में दिक्कत होती थी लेकिन जब काम समझ में आ गया तो अच्छा लगने लगा और अभी 2017 में भी कार्य कर रही हैं संकुल बैठक और पारा बैठक कर के लोगो को जागरूक करती हैं महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देती हैं कि महिलाएं अपनी किसी भी बीमारी को छुपायें नही, चिकित्सक को बताएं, जैसे जिन महिलाओं को श्वेत प्रदर की बीमारी होती है वो अक्सर उसको छुपाती हैं पर छुपाने से तो बीमारी दूर नहीं होगी सांथ ही जड़ी बूटी से दवा भी देती हैं और जडी बूटी ना होने पर हास्पिटल में इलाज कराने की सलाह देती हैं | राजकुमारी@7240946362

Posted on: Nov 08, 2017. Tags: RAJKUMARI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

चलेंगे साथ मिलकर हम चाहे हो अनेको गम...एकता गीत -

ग्राम-अंजनी, विकासखंड-मवई, जिला-मंडला (छत्तीसगढ़) से सग्गन शाह मरकाम एक गीत सुना रहे है:
चलेंगे साथ मिलकर हम चाहे हो अनेको गम-
दिलो हिल मिल साथ रहे अच्छे सच्चे कर्म करें-
बजेंगे साथ मिलकर हम चाहे हो अनेको गम-
मान सम्मान जन-जन का दिल यह संकल्प भरे-
ह्रदय का धागा जोड़े हम चलेंगे साथ मिलकर हम...

Posted on: Nov 07, 2017. Tags: SAGGAN SHAH MARKAM SONG VICTIMS REGISTER

हमारे गाँव का आंगनवाडी भवन 3 साल से अधूरा पड़ा है शिकायत करने पर कोई ध्यान नहीं देते है...

मरकानारपारा, ग्राम-डेगलरास, पंचायत-तुडपरास, जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से विश्वनाथ, महेंद्र नाग, लक्ष्मण नाग, भुवनेश्वरी, जयंती बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 8 में आंगनवाडी है लेकिन वो 3 साल से अधूरा पड़ा है और बन नहीं रहा है| अधिकारियो के पास शिकायत कर-करके थक गए है और कोई सुन नहीं रहे हैं उसके लिए ग्रामसभा और शिविर में भी आवेदन दिए थे फिर भी कोई सुनवाई नहीं हो रहा है इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर इस समस्या का समाधान करने के लिए निवेदन करे : महिला बालविकास विभाग@9424270774, जिला C.E.O.@9669577888. विश्वनाथ नाग संपर्क@7646984080.

Posted on: Nov 07, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

हम खेती में अधिकतर गोबर खाद का उपयोग करते हैं, इससे ज़मीन की उर्वरा शक्ति बची रहती है...

सीजीनेट जन पत्रकारिता यात्रा आज ब्लाक-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा, दक्षिण बस्तर (छत्तीसगढ़) के साप्ताहिक हाट में पहुँची है वहां रूपलाल मरावी बाजार में सब्जी व्यापारी हेमेन्द्र कुमार ठाकुर, विजय कुमार ठाकुर और श्याम सिंह ठाकुर से चर्चा कर रहे हैं जो बता रहे हैं कि वे लोग सब्जी उगाने के लिए सबसे अधिक गोबर खाद का ही उपयोग करते हैं DAP यूरिया, सुपर फास्फेट आदि रासायनिक खाद का बहुत कम उपयोग करते है ये सब्जी बेचने के लिए गीदम, दन्तेवाडा, बीजापुर के बाजार में जाते हैं और ये सभी किसान भाईयों को संदेश दे रहे हैं कि खेती में गोबर खाद का ही उपयोग करना चाहिए जिससे भूमि कि उपजाऊ क्षमता बनी रहे यदि जरूरत हो तो कम मात्रा में रासायनिक खाद का उपयोग करें |

Posted on: Nov 07, 2017. Tags: ROOPLAL MARAVI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »