स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का...सीजीनेट स्वागत गीत -
बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू एक गीत सुना रहे है:
स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का-
बुल्टू रेडियो सीजीनेट के सुनैया-
मनला जय जोहार गा-
राशन पानी आवास मजदूरी-
पेंशन के लम्बी जानकारी ले भैया-
गाँव-गाँव तक सन्देश भेजैया-
अधिकारी मन के स्वागत है अभिनन्दन-
स्वागत है अभिनन्दन है जय जोहार का...
Posted on: Nov 08, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
अमरई-अमरई वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना...गोंडी गीत -
ग्राम-पाठई, पोस्ट-कौड़िया, तहसील-पांदुर्ना, जिला-छिन्दवाड़ा (मध्यप्रदेश ) से सपना वट्टी एक गोंडी गीत सुना रही है, इस गीत को जब साला अपने जीजा के यहाँ मेहमान जाता है तब गाया जाता है:
अमरई-अमरई वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना-
सीजीनेट स्वर तल वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना-
बुल्टू रेडियो तल वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना-
आदिवासी स्वर तल वातोना जीजा निवा खबर अना वातोना...
Posted on: Nov 08, 2017. Tags: SAPNA WATTI SONG VICTIMS REGISTER
हार्टअटैक और लकवा की बीमारी से ग्रसित था स्थानीय वैद्य से दवा लेकर पूरी तरह स्वस्थ हो गया हूँ...
ग्राम भोगाम जिला-दन्तेवाड़ा के अनूप सिंह बता रहे हैं कि वे हार्टअटैक और लकवा की बीमारी से ग्रसित थे उन्हें हार्टअटैक हुवा था और चल नहीं पाते थे तब उन्हें विशाखापटनम ले जाया गया वहां पर इलाज किया स्वास्थ्य में कुछ सुधार आने के बाद उन्हें फिर से ऑपरेशन के लिए आने को कहा गया पर उन्होने अपने इलाके में बचेली के एक वैद्य लकरा जी से दवा लेना प्रारंभ किया जिसे एक महीने शहद के सांथ खाना था इसके लगातार उपयोग करने के बाद जब इन्होने अपना चेकअप फिर से विशाखापट्नम में कराया तो बताया गया ऑपरेशन की ज़रुरत नहीं है और ये अभी पूरी तरह स्वस्थ हैं और कह रहे है यदि किसी को इस तरह की समस्या है तो वैद्य जी से बात कर लाभ ले सकते हैं | लकरा जी @9424277714. अनूप सिंह@9165941986.
Posted on: Nov 08, 2017. Tags: BABULAL NETI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
ई नानो या नानो अले नानो केला यो नानो ली वया...गोंडी गीत -
ग्राम-पाढ़ापुर, जिला-दंतेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से छोटू कुंजाम एक गोंडी गीत सुना रहे है:
ई नानो या नानो अले नानो केला यो नानो ली वया-
नानो ली वेया नानो ली वेया अले नानो वेया-
ई दादा या दादा अले दादा केला यो दादा ली वेया-
दादा ले वया ले दादा वया ली दादा ले वया...
Posted on: Nov 08, 2017. Tags: CHHOTU KUNJAM SONG VICTIMS REGISTER
3 साल से रेल कंपनी द्वारा ज़मीन का मुआवजा नहीं दिया गया, शिकायत करने पर कोई सुनते नहीं...
जीत कुमार बहरा ग्राम-खमरिया, जिला-रायगढ़ के रहने वाले है, वे बता रहे है कि उनके क्षेत्र में कोयले के निकासी के लिए रेल का काम बहुत तेज़ी से चल रहा है| इसके लिए मुआवजा गाँव के लोगो को दिया गया है लेकिन उनको नहीं दिया गया और उनका मुआवजा लगभग 24 लाख रूपये है बाकि सब लोगो का पेमेंट तीन साल पहले हो चुका है. इसके लिए उन्होंने S.D.O. एवं कलेक्टर के पास शिकायत किये तो कहते है ऊपर से आदेश आएगा तब हम कुछ करेंगे इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर मुआवजा दिलवाने की मदद करें: तहसीलदार@9425584600, कलेक्टर ऑफिस@07762222103. राजेंद्र गुप्ता@9993891275.



