हम मितानिन गर्भवती माताओं का चेक अप करते हैं, प्रसव के समय अस्पताल जाने में मदद करते हैं...
माझीपदर, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) में कन्हैयालाल केवट गजमती साहनी से बात कर रहे हैं वे उनको बता रही हैं कि वे एक मितानिन ट्रेनर हैं वो गर्भवती महिलाओं को अपना और उनके परिवार को गर्भवती महिला का ठीक से देखभाल करने की सलाह देती हैं और प्रसव के समय पर परिवार वालों को उनको हास्पिटल ले जाने की सलाह देती है और उन्हें हॉस्पिटल पहुँचाने में मदद का काम करती हैं हर माह उनका चेकअप कराती हैं बच्चे को साफ सफाई और गर्म कपड़े में रखने को कहती है बच्चे को छूने से पहले साबुन से हाथ धोने देती है. बच्चे की कुपोषण से बचाने के लिए माँ को खान पान में ध्यान देने की सलाह देती हैं और यदि बच्चा अधिक कुपोषित है तो पहला डोज़ देने के बाद उनको अस्पताल जाने की सलाह देती है...
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: KANHAIYALAL KEWAT DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
Impact: 1 name added in public distribution system list but 3 still pending...
ग्राम-शंकरपुर, पोस्ट-रघुनाथनगर, तहसील-वाड्रफनगर, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से रामसिंह, इकबाल सेठ, लखनधारी बता रहे हैं कि राशन प्रबंधक फूलसाय द्वारा उनका राशन कार्ड निरस्त कर दिया गया है और कोई उचित कारण नहीं बताया गया, जिसके कारण उनको 12 महीने से राशन नहीं मिल रहा है इसके लिए उन्होंने कई बार शिकायत किया लेकिन इस पर कोई कार्यवाही नहीं हुई, तब उन्होंने अपनी समस्या सीजीनेट में रिकार्ड किया जिससे फूलकुवर का राशन कार्ड में नाम जोड़ दिया गया है लेकिन अभी भी तीन साथियों का नाम नही जोड़ा गया है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर निवेदन करे जिससे उचित कार्यवाही हो सके: कलेक्टर@8462900200, खाद्य शाखा@9424258688, S.D.M@9479089190. जीत सिंह@9713577241.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: JEET SINGH BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER
हमारे दो गाँवों के बीच के वन और श्मशान भूमि को काट कर भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है...
ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश पोया बता रहे हैं कि महुआ पारा देवरी और चंदोरा के बीच रखात है इसे केराझेरिया कहते है ये एक बड़ी भूमि है जिसमे सब को मिट्टी भी दिया जाता है इस जगह पर दूसरे गांव के राजन और जीतू नाम के दो व्यक्ति अवैध कब्जा कर खेती करते हैं और घर बना के रह रहे हैं सांथ ही धीरे-धीरे वनों को काट कर इस जगह पर कब्जा कर रहे हैं इसलिए सांथी सीजीनेट के सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरों पर अधिकायों से बात कर निवेदन करे जिससे वन भूमि पर हो रहे अवैध कब्जे को रोका जा सके : दरोगा@8889472625, CEO@9424238613, कलेक्टर@07075266117. कैलाश पोया@9753553881.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: KAILASH POYA SONG VICTIMS REGISTER
आपका स्वास्थ्य आपके मोबाईल में : जिमीकंद से बबासीर का इलाज -
भोरमदेव वनांचल, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से अमित साहू जिमीकंद के औषधीय उपयोग के बारे में बता रहे हैं वे बता रहे हैं जिमी कंद दो प्रकार का होता है पहला देशी, दूसरा हाइब्रिड। ये पौधा भुरभुरी कन्हार मिट्टी में जैविक खाद से 10 किलो तक होता है. ये कंद पौधा है यह स्वाद में कसेला और खुजली वाला होता है इसलिए इसमें खट्टा डाल के बनाया जाता है जिन व्यक्तियों को बाधी बवासीर हो, मल करने दर्द होता हो वह जिमीकंद को घी में छौक कर उसे चूर्ण बना लें और सुबह शाम सब्जी के रूप या फाकी मार ले सांथ में अव्यारिष्ट का सिरप भी लेना होता है लगातार एक महीना सेवन करने से इस बीमारी में आराम मिल सकता है |
अधिक जानकारी के लिए इनसे से संपर्क करे अमित साहू@8964931287.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: AMIT SAHU SONG VICTIMS REGISTER
जागो जागो जी किसान खेत जाबो काटे धान...छत्तीसगढ़ी खेती गीत -
ग्राम-रक्सा, पोस्ट-फुनगा, विकासखंड-जैतहरी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रेदश) से गणेश सिंह आयाम खेती से संबंधित एक छत्तीसगढ़ी गीत सुना रहे हैं :
जागो जागो जी किसान खेत जाबो काटे धान-
अंगना मा भईया बोलथे चिरैया – उठ के बिहनिया ले करबो काम बूता – दिन निकलत ले भईया तुमन झन सूता – बेरा निकलत ले भईया तुमन झन सूता – नोनी बाबु के अम्मा घलो जाही खेत मा – बासी रोटी धर के आही ओहा लेट मा...


