पन्ना घाटी के हर मोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढ़े है दुर्घटनाएं होती रहती है कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है...
ग्राम-सुनहरा, पोस्ट-वीरा, तहसील-अजयगढ़ जिला-पन्ना (मध्यप्रदेश) से साधु सिंह लोधी बता रहे हैं उनके जिले के अजयगढ़ से पन्ना की ओर रास्ते में पन्ना घाटी के हर मोड़ पर बड़े-बड़े गड्ढ़े है जिससे आये दिन दुर्घटना होती रहती है लेकिन इस पर स्थानीय अधिकारी, प्रशासन की तरफ से कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है इसलिए साथी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबर पर अधिकारी से बात कर निवेदन करे जिससे रोड़ का सुधार कार्य किया जा सके और लोगो को अनायास होने वाली दुर्घटना से बचाया जा सके, यहां पर कभी भी बड़ी दुर्घटन्ना हो सकती है और बड़े संख्या में जान माल की क्षति हो सकती है : कलेक्टर@07732252003. साधु सिंह लोधी@9617652699.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: SADHU SINGH LODHI SONG VICTIMS REGISTER
आओ मिलकर पेड़ लगाये हरा भरा ये देश बनाये...पर्यावरण गीत
जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से प्रीतमलाल प्रजापति एक कविता सुना रहे है:
आओ मिलकर पेड़ लगाये-
हराभरा ये देश बनाये-
वातावरण को स्वच्छ बनाकर-
इस जीवन को स्वास्थ बनाये-
पेड़ न कोई कटने पायें-
मिलकर हम ये सब कसम खाएं-
पेड़ देते है वायु जीवन इसमें हो दीर्घायु – खुद समझे ओरो को बताये-
आओ मिलकर पेड़ लगाये-
हरा भरा ये देश बनाये...
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: PRITAMLAL PRAJAPATI SONG VICTIMS REGISTER
इसी में जीना यारो इसी में मरना...देश भक्ति गीत -
ग्राम-चिन्नार, तहसील-गीदम, जिला-दन्तेवाड़ा, (छत्तीसगढ़) से गजमती साहनी, बसंती नाग और रामवती भवानी एक देशभक्ति गीत सुना रहे हैं:
इसी में जीना यारो इसी में मरना-
इसी में सब कुछ करना है-
हमको तुमको प्रभु ने बनाया-
प्रभु की महिमा हो-
नदी और झरनों को प्रभु ने बनाया-
आकाश और धरती को प्रभु ने बनाया...
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: GAJMATI SAHANI BASANTI NAG RAMBATI DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
ग्रामीणों के लिए सीजीनेट अपनी भाषा में अपनी बात को कहने का एक अच्छा और सरल माध्यम है...
ग्राम-गमावाड़ा, जिला-दन्तेवाड़ा (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट के सांथी बाबूलाल नेटी बता बता रहे हैं दन्तेवाड़ा जिले के गाँव स्वास्थ्य, शिक्षा, शासन के नियमो और इस तरह की अन्य जरूरी जानकारी से आज भी अनभिज्ञ है जिसके कारण वे अपने बात शासन के सामने नहीं रख पाते ऐसी समस्याओं को देखते हुए एक अच्छा और सरल माध्यम लाया गया है जिसका नाम है सीजीनेट इस माध्यम से लोग अपनी संस्कृति, भाषा, जन समस्या, जड़ीबूटी से संबंधित बातों को अपनी भाषा में रिकॉर्ड कर पूरे देश को सुना सकते हैं इसके लिए 08050068000 इस नंबर पर मिस कॉल कर, इसके निर्देश अनुसार अपने सन्देश को 3 मिनट के अन्दर रिकॉर्ड कर 1 दबा के भेज सकते हैं |बाबूलाल नेटी@9977658387.
Posted on: Nov 09, 2017. Tags: GOPI MARAKAM DANTEWADA SONG VICTIMS REGISTER
हमारे स्कूल में हैण्डपम्प नहीं है, बाहर के हैंडपंप के पानी में आयरन अधिक है, बच्चे परेशान हो रहे है
ग्राम-नेरली (आयतुपारा), जिला-दंतेवाडा (छत्तीसगढ़) से शिक्षिका मंजू बालोद बता रही है कि उनके स्कूल के बाहर हैण्डपम्प है सुबह स्कूल की सहायिका कंटेनर में लाकर रख देती है लेकिन दोपहर तक पानी ख़तम हो जाता है और बच्चो को हैण्डपम्प से पीना पड़ता है हैण्डपम्प में आयरन बहुत ज्यादा है जो पीने लायक नहीं है तो उनका कहना है कि उनके पारा में जो नलजल है उसको पाइप के द्वारा स्कूल में पहुंचा देते तो पानी की व्यवस्था हो सकती है इसलिए वे सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि इन अधिकारियो से बात कर पानी की व्यवस्था करवाने में मदद करें: कलेक्टर@9179530000, हैण्डपम्प मैकनिक@9406469505, सहायक अभियंता P.H.E. विभाग@9406003307. संपर्क मंजू@9424299022.



