4 महीने से हमारे मोहल्ले का हैंडपंप ख़राब है, अधिकारी ध्यान नहीं देते, कृपया मदद करे...

बैगापारा, ग्राम पंचायत-भेडागढ़, विकासखंड-पंडरिया, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से सोना बाई और पुलिया बाई बता रही हैं कि उनके मोहल्ले का हैंडपंप 4 महीने से ख़राब है जिसको बनावाने के उन्होंने सरपंच सचिव के पास आवेदन किया, लेकिन अधिकारी ध्यान नही देते, वर्तमान में वे कुंए से पानी लाते है, उनका अनुरोध है नल सुधार दें जिससे पानी की समस्या हल हो जाए, इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिए गए नंबरो पर अधिकारियों से बात कर नल की समस्या निराकरण करने में मदद करें : सरपंच@7898959990, सचिव@7898056037, P.H.E.@9893883154. संपर्क नंबर@8964973228.

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: MITHLESH MANIKPURI SONG VICTIMS REGISTER

वायकी-वायकी सिलेदार सीजी नेटवर्क ते...गोंडी सीजीनेट गीत

ग्राम-आलोर, पोस्ट-आलोर, तहसील-परसगाँव, जिला-कोंडागाँव (छत्तीसगढ़) से लालजी कोराम सीजीनेट पर एक गोंडी गीत सुना रहे है:
रे रे लोयो रे रेला रा रे रे रेला-
वायकी-वायकी सिलेदार सीजी नेटवर्क ते-
निया मावा पलो आयल मोबाइल फ़ोन ते-
चीचक गबा पयाना वली दायना-
सीजीनेट ते मावा समस्या वेहाना-
रे रे लोयो रे रेला रा रे रे रेला...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: LALJI KORAM KONDAGAON GONDI

Impact: Got my due Govt support money for making house after CGnet report...

ग्राम-रिमारी, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से लालजी वैद्य बता रहे है कि उनका सरकार के तरफ से आवास मिला था जिसका पैसा लगभग डेढ़ साल से नही मिल रहा था ग्राम के सरपंच, सचिव को कई बार आवेदन देने से भी कोई सुनवाई नही हो रही थी, वे झूठा आश्वासन दे रहे थे और इधर उधर दौड़ा रहे थे तो उन्होंने उसके बाद सीजीनेट में एक सन्देश रिकॉर्ड किया, रिकॉर्ड करने के दो महीने बाद उनका पैसा मिल गया अब वे बहुत खुश है| इसलिए सम्बंधित अधिकारियो को और सीजीनेट के साथियों को जिन्होंने अधिकारियों को फोन कर उनकी मदद की उनको धन्यवाद दे रहे है| लालजी वैद्य@7869106886.

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: LALJI VAIDYA SONG VICTIMS REGISTER

Today's news from newspapers in Gondi : 24th June 2018 -

स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 के रैकिंग की घोषणा
प्रदेश में शिक्षा सत्र के शुरू होते ही स्कूलों से शिक्षकों की नदारद रहने की शिकायतें सामने आ रही हैं। पेंड्रा इलाके में स्कूल से नदारद 14 शिक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।-
रायपुर। महासमुंद के विधायक डॉ विमल चोपड़ा पर हुए लाठीचार्ज मामले में नया मोड़ आता नजर आ रहा है। महासमुंद के दलित परिवार के लोग आज मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह से मिलने पहुंचे।-

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: GONDI GONDI NEWS RAMESH KUNJAM NEWS

एगो आमा दुगो चानी टिकरा में घिचा तानी...डोमकच गीत-

पोस्ट-कालाबरती, थाना-चलगली, जिला-बलरामपुर (छत्तीसगढ़) से चंदर साय एक डोमकच गीत सुना रहे हैं :
एगो आमा दुगो चानी टिकरा में घिचा तानी-
घीचा तानी लोलो रे पियाबो ठंडा पानी-
तोर तो बोली हा रानी गुड मिठाई चीनी पानी-
जब ले जवानी रे मुंह में आ गए पानी-
गुड चीनी पानी चढ़ले जवानी रे मुह में आथे पानी-
जब नवा सडकिया में बडकी फुरुरा मारे...

Posted on: Jun 24, 2018. Tags: CHANDARSAI BALRAMPUR SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »