जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...हनुमान चालीसा-
ग्राम-धनहा, जिला-सीधी (मध्यप्रदेश) से संदीप कुमार कुसवाहा एक गीत सुना रहे हैं:
जय हनुमान ज्ञान गुन सागर-
जय कपीस तिहुं लोक उजागर-
रामदूत अतुलित बल धामा-
अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा-
महाबीर बिक्रम बजरंगी-
कुमति निवार सुमति के संगी-
कंचन बरन बिराज सुबेसा-
कानन कुंडल कुंचित केसा-
हाथ बज्र औ ध्वजा बिराजै-
कांधे मूंज जनेऊ साजै... (AR)
Posted on: Feb 12, 2021. Tags: BHAJAN SONG VICTIMS REGISTER
स्वास्थ्य स्वर : कन्हेर के औषधीय उपयोग...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल कन्हेर के औषधीय उपयोग बता रहे हैं| सफेद कन्हेर के डाली का दातून करने से दांत मजबूत होता है| दर्द से आराम मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये दिये नंबर पर संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
Posted on: Feb 12, 2021. Tags: HEALTH SONG
पानी नहीं मिलने से परेशान ग्रामवासी...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-कंचनपुर, जिला-डिंडोरी (मध्यप्रदेश) से संतोष अहिरवार गाँव की पानी की समस्या से अवगत करा रहे हैं, निवासी ललित कुमार दुवे और राम सिंह धुर्वे बता रहे हैं कि गाँव में पानी की समस्या है| लोगो को पानी नहीं मिल पा रहा है| निवासी सीजीनेट के साथियों से अपील कर रहे हैं कि दिये नंबरों पर बात कर पानी की समस्या का निराकरण कराने में मदद करें| संपर्क नंबर@8815884345. इजीनियर@9499628782, SDO@7697253828. (AR)
Posted on: Feb 12, 2021. Tags: SONG WATER PROBLEM
बच्चो के लिये जनरल नॉलेज...
जिला-राजनांदगांव राज्य छत्तीसगढ़ से पारस कुमार यादव जनरल नॉलेज बता रहें हैं:
1. भारत में सबसे पहले हवाई जहाज सेवा – 18 फरवरी सन 1911 में हुई-
2. भारत के सर्व प्रथम राष्ट्रपति – डॉ राजेन्द्र प्रसाद शुक्ल जी थे-
3. अमेरिका के सर्व प्रथम राष्ट्रपति – जार्ज वासिम चन्द| (180809)
Posted on: Feb 12, 2021. Tags: EDUCATION SONG
स्वास्थ्य स्वर : शारीरिक कमजोरी दूर करने का घरेलू नुस्खा...
ग्राम-रनई, थाना-पटना, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से वैद्य केदारनाथ पटेल शारीरिक कमजोरी दूर करने के लिये घरेलू नुस्खा बता रहे हैं, गोखुरू, सतावरी, दाल माखन के बीज, करोच बीज, किरेटी के बीज और गंगरेल की जड़ लें| सभी को सामान मात्रा में लेना है, उसके बाद चूर्ण बना लेना है, सुबह शाम गाय के दूध के साथ मिश्री मिलाकर सेवन करना है, इससे लाभ मिल सकता है| संबंधित विषय पर जानकारी के लिये संपर्क कर सकते हैं| संपर्क नंबर@9826040015. (AR)
