Impact: Got hand pump in our part of village after recording message in CGnet...
भगतपारा, ग्राम पंचायत-धूमाडांड, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से राजपाल मरावी, रामसागर मरावी, प्रेमसाय मरावी और रामबली मरावी बता रहे हैं कि उनके गाँव के वार्ड क्रमांक 6 में हैंडपंप की बहुत आवश्यकता थी, जिसमे लिए उन्होंने कई बार आवेदन दिया था लेकिन कोई ध्यान नही दिया जा रहा था, तब उन्होंने अपनी समस्या को सीजीनेट में रिकॉर्ड किया, जिसके एक महीना बाद हैंडपंप बन चुका है, अब ग्रामीण बहुत खुश हैं, इसलिए सीजीनेट के संथियो और संबंधित अधिकारियों को धन्यवाद दे रहे हैं जिनके मदद से गाँव में अब हैंडपंप लग गया: बाबूलाल मरावी@7771952829.
Posted on: May 09, 2018. Tags: BABULAL MARAVI SONG VICTIMS REGISTER
हम 100 से अधिक लोगों ने वन विभाग के लिए 3 साल पहले काम किया, मजदूरी नहीं मिली...
ग्राम पंचायत-खोंड, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कमलेश्वर सिंह, बता रहे हैं, वन विभाग द्वारा 2015-16 में बडवारी पारा, छतौली, मोर्रा नदी के रोड निर्माण में करीब 100 से अधिक लोगो ने काम किया, जिसका मजदूरी का भुगतान आज तक नही हुआ, उन्होंने कई बार अधिकारियों के पास आवेदन दिया, अधिकारी केवल आश्वासन देते हैं, इसलिए वे सीजीनेट के सभी सुनने वाले साथियों से अपील कर रहे हैं, दिए गये नंबरो पर अधिकारियों से बात कर मजदूरी का पैसा दिलाने में मदद करे: SDO@9425588784, रेंजर@7646948458,कलेक्टर@9826443377,
ठेकेदार@9617369938, CEO@9926192534. संपर्क@7697312227.
Posted on: May 09, 2018. Tags: BABULAL NETI SONG VICTIMS REGISTER
महुवारी में जातेन, महुआ बिनेला महुवारी मा...सरगुजिया महुआ गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
महुवारी में जातेन, महुआ बिनेला महुवारी मा-
कोने हर बिने, एक मोरा दुई मोरा-
कोने हर बिने, मोरा चार महुवारी मा-
महुवारी में जातेन, महुआ बिनेला महुवारी मा-
छोरा हर बिने, एक मोरा दुई मोरा-
छोरी हर बिने, मोरा चार महुवारी मा-
महुवारी में जातेन, महुआ बिनेला महुवारी मा...
Posted on: May 08, 2018. Tags: MEVALAL DEVANGAN SONG VICTIMS REGISTER
भाचा बखानों मैं जय हनुमाना...सरगुजिहा भक्ति गीत
ग्राम- कोटेया, जिला- सरगुजा (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक गीत सुना रहें हैं:
भाचा बखानों मैं जय हनुमाना-
जा भाचा लेआना सजुवन गझा-
सजुवन गझा ला नहीं न पाय-
भाचा बखानों मैं बीरा हनुमाना-
जा भाचा लेआना सजुवन गझा-
सजुवन गझा ला चीन्ही न पाय-
बोटे कर बटा लानि मढ़ायें...
Posted on: May 07, 2018. Tags: MEWALAL DEWANGAN SONG VICTIMS REGISTER
डोंगरी में जाबो बेला रे, टोरे बर बेल पान बेला, डोंगरी में जाबो...सरगुजिया ददरिया गीत
ग्राम-कोट्या, जिला-सरगुजा, (छत्तीसगढ़) से मेवालाल देवांगन एक छत्तीसगढ़ में सरगुजिया ददरिया गीत सुना रहे है:
डोंगरी में जाबो बेला रे, टोरे बर बेल पान बेला, डोंगरी में जाबो-
डोंगरी के खाले-खाले जाबो, ददरिया है गाबो ददरिया-
मगन हो के नाची, काली बदरिया डोंगरी में जाबो-
डोंगरी में जाबो बेला रे, टोरे बर बेल पान बेला, डोंगरी में जाबो...

