देश बदल ली जुग बदल ली...हल्बी गीत-

ग्राम-बासला, पोस्ट-संबलपुर, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर भेलसरिया देवान हल्बी में एक साक्षरता गीत सुना रहे हैं :

देश बदल ली जुग बदल ली- चतुर होतो आये मोचो बाबू रे- पढुक लिखुक सबके जातो आय- मोचो नोनी रे पढुक लिखुक सबके जातो आये- आगे लोग खिडिक रला, हरएक जिव न चलते रला...

Posted on: Nov 02, 2018. Tags: CG JAGESHVAR KANKER SONG VICTIMS REGISTER

गढ़बासला एक ऐतिहासिक स्थल है, जो पहाड़ो और वनों से सुशोभित है..

ग्राम-गढ़बासला, पोस्ट-संबलपुर, तहसील-भानुप्रतापपुर, जिला-कांकेर (छत्तीसगढ़) से जागेश्वर देवान अपने इलाके की ऐतिहासिक जानकारी दे रहे हैं, वे बता रहे हैं, गढ़बासला एक ऐतिहासिक स्थल है, उसके उत्तर पूर्व में साल वृक्षो का घना जंगल है, दक्षिण में विशाल पहाड़ स्थित है, किनारे एक बड़ा तालाब है, जो कमल के फूल और विभिन्न प्रकार की पक्षियों से सुसोभित होता था, अब मछली पालन के कारण स्थिति बदल चुकी है, गाँव में बड़े-बड़े पत्थरो के देवी देवताओं की मूर्ति थी, जिसे मूर्ति संग्रहालय जगदलपुर में रखा गया है, अभी भी वहां पर कई ऐतिहासिक परिदृश्य देखे जा सकते हैं...

Posted on: Nov 02, 2018. Tags: ) CG DEVANGAN JAGESHVAR KANKER SONG VICTIMS REGISTER

ये लो ने निम्मा इंगा निमाली नीमा इंगा नीमा ली...गोंडी विवाह गीत-

ग्राम पंचायत-टाकावाडा, तहसील-छिंदगढ़, जिला-सुकमा (छत्तीसगढ़) से वारे, देवे, बदली और मोतिर एक गोंडी गीत सुना रहे हैं, ये गीत शादी के समय गोटुल में गाते हैं और नाचते हैं :
ये लो ने निम्मा इंगा निमाली नीमा इंगा नीमा ली-
निमायो निमयावे-
निम्मा वैय्या नूनी ली-
निमा वाया नूनी, नी निवायो वैय्या वे-
नूनी यय्यो दंना, नूनी ली, वया दना नूनी...

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG GONDI GOTUL MARRIAGE RANO WADDE SONG SUKMA

कारेला पैसा धारे धार...गोंडी विवाह गीत-

ग्राम-आढापर्ची, पंचायत-लक्ष्मीपुर, तहसील-पखांजूर, जिला-उत्तर बस्तर कांकेर (छत्तीसगढ़) से मानको और मसी एक गोंडी विवाह गीत सुना रहे है:
रेला रे रे ला रेला रे रे ला-
रे रे ला रे रे लोयो रे रे ला-
कारेला पैसा धारे धार-
डिंडा राजू-राजू सालू जूपाय कारेला-
होय जूपाय कारेला-
कारेला जूपाय कारेला-
डिंडा राजू-राजू येलो जूपाय कारेला...

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: CG GONDI KANEKR MARRIAGE PAKHANJUR RANO WADDE SONG

हमने वृद्धावस्था पेंशन के लिये आवेदन किया है लेकिन एक बार भी पेंशन नहीं मिला...मदद की अपील-

ग्राम-धुमाडांड, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से रामभजन, रामसाय और रामखेलावन बता रहे हैं, उन्हें वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिल रहा है, उम्र 60 से ऊपर हो चुकी है आवेदन भरे गए हैं लेकिन अभी तक एक बार भी पेंशन नहीं मिला इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर पेंशन दिलाने में मदद करें : सचिव@9753116487, सरपंच@8959499879. संपर्क नंबर राजेंद्र प्रसाद@6268221970.

Posted on: Sep 27, 2018. Tags: AGE CG OLD PROBLEM RAMBHAJAN SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »