वनांचल स्वर : याददाश्त बढ़ाने का घरेलू उपाय
याददाश्त बढाने का घरेलू उपाय: ब्राम्ही का चूर्ण 250 ग्राम, बादाम की गिरी 250 ग्राम, मिश्री 100 ग्राम, सभी को साफकर चूर्ण बनाकर सुरक्षित रख ले, बच्चो को आधी चम्मच आधा पाव गुनगुना दूध के सांथ और बड़े को एक चम्मच एक पाव गुनगुना दूध के सांथ सुबह-शाम दे सकते हैं, इससे याददाश्त बढ़ाने में लाभ मिलेगा और तंदुरस्ती आएगी, दवा का सेवन करने से पहले अच्छे से पेट साफ कर लें इसके लिए एक कप गुनगुने दूध में छोटे बच्चो को आधा चम्मच और बड़े बच्चो को एक चम्मच 3 दिन सुबह-शाम अरंड का तेल पिला सकते हैं इससे पेट साफ होगा उसके बाद दवा का सेवन करें. एच डी गांधी@9111061399
Posted on: Jun 26, 2018. Tags: HD GANDHI HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : शीघ्रपतन का घरेलू उपचार
ग्राम-धुमाडांड़, पोस्ट-गोविंदपुर, थाना-चंदोरा, तहसील-प्रतापपुर जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिवबालक सिह श्यामले शीघ्रपतन बीमारी का घरेलू उपचार बता रहे हैं, जो शीघ्रपतन की बीमारी से पीड़ित हैं वे बतासा के मिठाई को एक नग लें और उसे बीच में टोंक ले और टोंके हुवे जगह में बरगद का दूध तीन बूंद डालकर सुबह खाली पेट सेवन करें, इससे लाभ मिल सकता है. खाने में खटाई, उड़द के दाल, टमाटर, नमक, तेल, शराब अदि का सेवन बिलकुल ना करे. 21 दिन तक इसका सेवन करने समस्या से आराम मिल सकता है. इस दौरान खुद पर संयम रखे. अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं: शिवबालक सिंह@7909492361.
Posted on: Jun 26, 2018. Tags: HEALTH SHIVBALAK SINGH SHYAMLE SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : सूखा रोग का घरेलू उपचार
जिला-जांजगीर-चांपा (छत्तीसगढ़) से वैद्य लोकनाथ लायन सूखा रोग का इलाज बता रहे हैं ये ऐसा रोग है जिसमे शरीर सूखने लगता है, कुपोषण हो जाता है ऐसी स्थिति में मकोय का पत्ता और बंगला पान दोनों को पीसकर सुबह धूप निकलने से पहले बच्चे के उठने से पहले उसके पीठ पर 2-3 मिनट मलना है उससे पूरा कीट हांथ में आ जाता है उसके बाद थोड़ा साफ कर कीटो को नाख़ून से पकड़ कर बिनना है. इस प्रक्रिया को तीन रविवार तक करना है ऐसा करने से पूरा कीड़ा निकल जायेगा और रोगी ठीक होने लगेगा. अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं:
लोकनाथ लायन@9131035213.
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: HEALTH LOKNATH LAYAN SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : अल्सर का घरेलू उपचार
जिला-सागर (मध्यप्रदेश) से वैद्य अनंतराम श्रीमाली आज हम सभी को केला और तुलसी के पत्ते से पेट में होने वाले अल्सर बीमारी का घरेलु उपचार बता रहे हैं. वे बता रहे हैं कि जिन लोगो को अल्सर की बीमारी हो वे भोजन से 15 मिनट पहले एक केला और एक चम्मच देशी घी खाएं,खा ने में तेल, मसाला, खटाई आदि का प्रयोग न करें, लगातार 3 हफ्ते प्रयोग करने से लाभ मिल सकता है, इसके सांथ तुलसी के 3 ग्राम ताजे पत्ते का 1 गोली बनाकर चूसने से भी लाभ मिल सकता है, इसे लगातार एक सप्ताह तक ले सकते हैं, अधिक जानकारी के लिए इस नंबर पर संपर्क कर सकते हैं : वैद्य अनंतराम श्रीमाली@8462970635.
Posted on: Jun 25, 2018. Tags: ANANTRAM SAGAR HEALTH SONG VANANCHAL SWARA VICTIMS REGISTER
वनांचल स्वर : ठण्ड लेकर आने वाले बुखार का घरेलू उपचार
ग्राम-घोंघा, थाना-बोडला, जिला-कबीरधाम (छत्तीसगढ़) से वैद्य भगतराम लांजी आज हम लोगो को ठण्ड लेकर आने वाले बुखार आने पर उसका घरेलू उपचार बता रहे हैं . वे बता रहे हैं कि तुलसी के पत्ता, पुदीना के पत्ता और अदरक तीनो को आधा-आधा तोला मिलाकर काढ़ा बनाकर पीना है. अगर बच्चे है तो आधा चम्मच और जवान है व्यक्ति है तो एक चम्मच दिन में 2-3 बार पिलाना है | उससे जल्दी आराम मिल जाता है| अधिक जानकारी के लिए भगतराम लांजी@7389964276.
