बुढा देवा जय बुढा देवा, गाव सेवा तोर, करो सेवा...बुढा देव गीत-
ग्राम-नीलकंठपुर, पंचायत-गोरगी, पोस्ट-डिज़ावल, तहसील-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से जगदेव प्रसाद पोया एक बुढादेव आरती गीत सुना रहे हैं:
बुढा देवा जय बुढा देवा-
गाव सेवा तोर, करो सेवा-
सुनले अरजी मोर, सुनले बिनती-
सुनले मोर पुकार बड़ा देव, करदे मोर उद्धार...
Posted on: Mar 15, 2019. Tags: CG JAGDEV PRASAD POYA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER
हमारे पारा में पानी की समस्या है, हैण्डपंप का गंदा पानी पीते हैं, कोई सुनवाई नहीं होती...मदद की अपील-
ग्राम-सेमरिया, पंचायत-इकजाम, विकासखण्ड-सोनहर, जिला-कोरिया (छत्तीसगढ़) से भागवत प्रसाद बता रहे हैं, उनके पारा में पानी की समस्या है, वे 1 किलोमीटर दूर हैण्डपंप से पानी लाते हैं| जो गंदा रहता है, लेकिन फिर भी वे मजबूरी में उस पानी का उपयोग करते हैं| पारा में 5 घर हैं जो समस्या से जूझ रहे हैं| समस्या को हल करने के लिये उन्होंने पंचायत में आवेदन किया, लेकिन कोई काम नही हो रहा है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर समस्या का निराकरण कराने में मदद करें: सरपंच@9424195007, सचिव@9424267672. संपर्क नंबर@8461856852.
Posted on: Mar 06, 2019. Tags: BHAGWAT PRASAD CG KORIYA PROBLEM SONG VICTIMS REGISTER WATER
मैदान के सपूतों को निर्दोष जिसने मारा है तो, ऐसे आतंकवादी को खोज आप लाईये...गीत-
ग्राम, पोस्ट-पडरी, तहसील-सिरमौर, जिला-रीवा (मध्यप्रदेश) से गणेश प्रसाद यादव शहीद सैनिको को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं:
पाकिस्तानी भेडियो को राख में मिला दो यार-
एसी दोस्ती से अब बाज आप आइये-
देश के बहादुर जवानों को लुटा दिया है-
पूरे पाकिस्तान को मिटा के आप आईये-
मैदान के सपूतों को निर्दोष जिसने मारा है तो-
ऐसे आतंकवादी को खोज आप लाईये...
Posted on: Mar 05, 2019. Tags: GANESH PRASAD YADAV MP RIWA SONG VICTIMS REGISTER
हमें शौच के लिए खुले में जाना होता है, शौचालय के लिये आवेदन करते हैं लेकिन काम नहीं होता...मदद की अपी
गूंजीकोतरिया बहरा, ग्राम-आमाडांड, पंचायत-धर्सेडी, ब्लाक-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से शिव प्रसाद बता रहे हैं, उनका शौचालय नही बना है, उन्हें शौच करने के लिए बहार खुले में जाना पड़ता है| जिससे दिक्कत होती है| वही गांव के निवासी रामनाथ आयाम का कहना है, ऐसे कई घर हैं, जिनके घर शौचालय नहीं बना है और कई अधूरे पड़े हैं| बहार शौच करने पर 500 रुपये का जुर्वाना लगता है, लेकिन जब शौचालय बना ही नहीं तो कहां शौच करें| उन्होंने इसके लिये गांव के सरपंच, सचिव के पास आवेदन किया| लेकिन कोई काम नहीं हो रहा है| इसलिए वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर बात कर शौचालय बनवाने में मदद करें : कलेक्टर@9826443377, CEO@9926192534, सरपंच@9009701570. संपर्क नंबर@8889388974.
Posted on: Feb 23, 2019. Tags: CG PROBLEM SHIVE PRASAD SONG SURAJPUR TOILET VICTIMS REGISTER
काम किये साल भर हो चुके हैं, लेकिन आज तक काम का पैसा नहीं मिला...मदद की अपील-
ग्राम पंचायत-रामपुर, विकासखण्ड-ओडगी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से लक्षमण प्रसाद, फुलेश्वरी और धनरासो बता रहे हैं, उन्होंने शौचालय निर्माण 24 दिन काम किया है, जिसका पैसा हमें नही मिल रहा है| सचिव, सरपंच के पास आवेदन करते हैं, लेकिन कोई ध्यान नही दे रहे हैं| बैंक अधिकारियों का कहना है, खाते में पैसा नही आया है| काम किये साल भर हो चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नही हो रही है| इसलिये वे सीजीनेट के सांथियो से अपील कर रहे हैं कि दिये गये नंबरों पर अधिकारियों से बात कर समस्या को हल कराने में मदद करें : CEO@9926192534, सरपंच@7697801397, संपर्क नंबर@6268844159.
