पंडो अति पिछड़े आदिवासी समुदाय की महिला सरपंच द्वारा गाँव में सराहनीय कार्य हो रहा...

ग्राम-धरसेड़ी, विकासखण्ड-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से पंचायत की सरपंच सुषमा पंडो बता रही हैं पंचायत में पुलिया, तालाब, कुआं आदि का निर्माण हो चुका है, आगे के काम जिनको करना है, दो और नई पुलिया एवं सड़क का निर्माण कराना है जिसके लिये मांग की गई है, अभी तक मंजूरी नही मिली है. महिला सरपंच होने के नाते गाँव में महिलाओं की समस्या को देखते हुये गाँव में शौचालय निर्माण का कार्य भी हो रहा है, लोग भी सहयोग कर बना रहे है और उसका उपयोग भी कर रहे है| ऐसे ही नेक इरादो के साथ पंचायत के पदाधिकारी मुखिया काम करने का ठान ले तो हर एक गाँव बहुत सारी समस्याओं से मुक्त हो जायेगे.

Posted on: May 07, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

गर्भवती महिलाओं को झोली, खटिया में लेकर पैदल किलोमीटर दूर अस्पताल जाना पड़ता है...

ग्राम-कर्री, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) से प्रेम सुंदर पोर्ते सड़क की समस्या के बारे में बता रहे है, यहाँ पर आसपास के गाँव कर्री, कुप्पी, गंगापुर इनका सड़क से कोई सम्पर्क नही है, जिसके कारण ग्रामीणों को अनेकों समस्याओं का सामना करना पड़ता है, अगर किसी गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाना हो तो, कोई सुविधा नही है, झोली में या खटिया पर पैदल चलकर जाना पड़ता है| जिसके कारण समय पर अस्पताल नही पहुच पाते है, इसके लिए कई बार जनपद, जिला जनदर्शन में आवेदन किया है: कलेक्टर@9826443377, C.E.O@9926192534. सम्पर्क सरपंच@9009841674.

Posted on: May 06, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

शिक्षा के नाम पर सरकार स्कूल बिल्डिंग बनाती है पर शिक्षक ही नहीं हैं, शिक्षको पर ध्यान दें...

ग्राम-कुप्पी, तहसील-ओड़गी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से अध्यापक मरकाम जी आदिवासी समाज में शिक्षा की कमी के बारे में बता रहे है, मूल कारणों पर सरकार को ध्यान देना चाहिए वह पर नही कर रही है| आदिवासी बहुल क्षेत्रों में स्कूल भवन तो बना दिए पर वहा पर पढ़ाने के लिए शिक्षक की कमी है, शिक्षकों की कमी के चलते भी आदिवासी अंचल के बच्चे एवं लोगो का साक्षर नहीं होना बड़ा कारण रहा है| शिक्षकों को बच्चों को पढ़ाने के अलावा शासन के दूसरे काम भी करवाते है, सरकार से अपेक्षा है इस ओर ध्यान देकर खाली पड़े पदों वहा नियुक्ति करे ताकि बेहतर शिक्षा दे सके, जिससे सरकार की मंशा भी बने यह सफल होगी.

Posted on: May 06, 2018. Tags: MOHAN YADAV SONG VICTIMS REGISTER

है प्रीत जहाँ की रीत सदा, मैं गीत वहाँ के गाता हूँ...देशभक्ति गीत

ग्राम -छतरपुर, विकासखंड-घुघरी, जिला-मंडला (मध्यप्रदेश) से मोहन मरावी एक देशभक्ति सुना रहे है:
है प्रीत जहाँ की रीत सदा-
मैं गीत वहाँ के गाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ-
काले-गोरे का भेद नहीं-
हर दिल से हमारा नाता है-
कुछ और न आता हो हमको-
हमें प्यार निभाना आता है-
जिसे मान चुकी सारी दुनिया-
मैं बात वोही दोहराता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ-
जीते हो किसीने देश तो क्या-
हमने तो दिलों को जीता है-
जहाँ राम अभी तक है नर में-
नारी में अभी तक सीता है-
इतने पावन हैं लोग जहाँ-
मैं नित-नित शीश झुकाता हूँ-
भारत का रहने वाला हूँ-
भारत की बात सुनाता हूँ...

Posted on: Feb 18, 2018. Tags: MOHAN MARAVI SONG VICTIMS REGISTER

हमारे आदिवासी गोंड समाज के लोग आज तक भी उनकी संस्कृति के बारे में नहीं जानते है...

ग्राम-नेवरा, अमरकंटक, जिला-अनुपपुर (मध्यप्रदेश) से मोहन सिंह उइके अपने समाज को गोंडी धर्म के देवता शम्भु शेख का सन्देश और लिंगो जी की बानी की बात उनके समाज को कोने-कोने में घूमकर देते है वे बता रहे हैं कि उनके समाज के लोग आज तक उनकी संस्कृति के बारे में नहीं जानते है उनके कुल देवता के बारे में नहीं जानते है और उनके समाज के लोग दूसरे के यहाँ जाते है और उनके समाज के लोग अज्ञान के कारण आपस में लड़ते है और भूखा प्यासा भी रहते है इसलिए वे समाज के लोगो के लिए सोचते है और घूम घूम कर उनको अपनी प्राचीन संस्कृति, ज्ञान और धर्म के रीति रिवाज़ के बारे में बताते हैं...

Posted on: Jan 22, 2018. Tags: MOHAN UIKEY SONG VICTIMS REGISTER

« View Newer Reports

View Older Reports »