चैत में भरथरी आवे रे, कहके ला बांधे पीला सूंत...कर्मा गीत-

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया सरगुजिहा भाषा में एक कर्मा गीत सुना रहे हैं:
चैत में भरथरी आवे रे, कहके ला बांधे पीला सूंत-
काके ला बांधे भाई कारी कारी माला ला-
केला कहे जी लबारी, दगा देहे मैना चैत में भरथरी आहवे-
काके ला बांधे पीला सूंत-
लरिका ला बांधे भाई काला-कल तह्बीज ला-
नौड़ी ला बांधे काला सूंत...

Posted on: Sep 16, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA PRATAPPUR SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

ऐ चोला दगा में बलाया दागा में बलाए...सरगुजिया गीत

ग्राम-देवरी, ब्लाक-प्रतापपुर, जिला-सूरजपुर(छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सरगुजिया गीत सुना रहे है:
ऐ चोला दगा में बलाया दागा में बालाए-
हरा खाटी नेगा संगी भुइंया सुताया-
दागा में बलाय रहा रे-
हे रे जी सोना दगा में बलाया गा-
दागा में बलाया रहा रे-
खिर्खोचिन रात भर चबुवाया-
दागा में बलाला रहा रे...

Posted on: Sep 09, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA PRATAPPUR SARGUJIHA SONG SURAJPUR VICTIMS REGISTER

रे साजन साजन रे कौन साजन लोरा लेखा कमाय...कर्मा गीत

ग्राम-देवरी, पोस्ट-चन्दौरा, जिला-सूरजपुर (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक कर्मा गीत सुना रहे हैं :
रे साजन साजन रे कौन साजन लोरा लेखा कमाय-
छोटे साजन लोरा रे येहली चमेली राजा-
बड़े साजन लोरा रे लेखा कमाय-
राजा साजन रे बड़े साजन लोरले लेखा कमाय-
कौन डोरा लुटय रे येहली चमेली राजा साजन रे-
कोन पाहर राजा येहली चमेली राजा...

Posted on: Sep 07, 2018. Tags: CG KAILASH SINGH POYA KARMA SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

कांहा जग चढ़े बरदई सिघरी मछरिया हा काहां जग चढ़े घरिहारे रे...सरगुजिया करमा गीत

ग्राम-देवरी, जिला-सूरजपुर, (छत्तीसगढ़) से कैलाश सिंह पोया एक सरगुजिया (करमा) गीत सुना रहे हैं:
हय रे हय रे हाय पानी ला दहेला म्हारे-
कंह कति चढ़े घरिहारे रे-
कांहा जग चढ़े बरदई सिघरी मछरिया हा-
काहां जग चढ़े घरिहारे रे-
नदी ढोढा चढ़े सिघरी मछरिया हर-
नदी-नरवा चढ़े घरिहारे हर-
कामे दो मारे सिघरी मछरिया हर-
संगी कामे हे घरीहारे रे...

Posted on: Aug 29, 2018. Tags: CG KAILASH POYA KARMA SONG SURAJPUR SURGUJIHA VICTIMS REGISTER

रक्षाबंधन भाई बहन के बीच भावना का त्यौहार है, इस पर सिर्फ पैसे खर्च करने का औचित्य नहीं है...

कैलाश सिंह पोया रक्षाबंधन त्यौहार के बारे में बात कर रहे हैं उनका कहना है कि भाई बहन बनाना भावना की बात है हम किसी को भाई या बहन मानते हैं तो उस रिश्ते को मानना भावना की बात है पर इस तरह के त्यौहारों में पैसे खर्च करके राखी खरीदना और मिठाई आदि पर अधिक खर्च करने से सेठ साहूकार का ही फायदा होता है उनका कहना है कि हमें इन सब बेकार के खर्च से बचना चाहिए और यह आदिवासी समाज का त्यौहार नहीं है तो इस पर उनका औरों को देख कर अपने पैसे बर्बाद करना सही बात नहीं है पर हमें इस त्यौहार की भावना को समझकर भाई बहन बनाकर उनके साथ रिश्ता बेहतर करने का प्रयास हम सभी को करते रहना चाहिए | कैलाश सिंह पोया@9753553881

Posted on: Aug 26, 2018. Tags: KAILASH SINGH POYA SURAJPUR CG

« View Newer Reports

View Older Reports »