मैं अकेली हूँ, सूखा राहत का पैसा पिछले साल से नहीं मिला, अधिकारी सिर्फ इधर-उधर घुमाते हैं...
ग्राम-बदरोडी, ब्लाक-मरवाही, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट वोइसबुक यात्रा से गीता टेकाम साथ आज गाँव की बुज़ुर्ग महिला बेलाबाई पति मनमोहन हैं ये बता रहीं हैं कि इन्हें पिछले साल के सूखा राहत का पैसा नहीं दिया गया है सूची में इनका भी नाम है गांव में कुछ लोगो को दिया गया है और कुछ लोगो को नहीं दिया गया, इन्होने इसके लिए पंचायत में शिकायत भी किया पर अभी तक कोई कार्यवाही नही हुई है| इसलिए साथी सीजीनेट सुनने वाले साथियों से मदद की अपील कर रहे है इन अधिकारियों को फोन करके दबाव बनाये ताकि इनका सूखा राहत का पैसा मिल सके| पटवारी@9009156876, तहसीलदार@9425874056. गीता टेकाम@9575881759.
Posted on: Jun 15, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
सुना-सुना दीदी हो, सुना-सुना भईया गा...पेड़ो को बचाने के लिए जागरूकता गीत
ग्राम पंचायत-उमरखोही, ब्लाक-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से सीजीनेट यात्रा से सुमित्रा से पेड़ो को बचाने के लिए एक गीत सुना रही है :
सुना-सुना दीदी हो, सुना-सुना भईया गा-
पेड़-पौधा ला झन काटा न-
वही हमर जिंदगानी है, वही हमर जीवन है-
वही से पानी बरसती है, सुना-सुना दीदी हो...
Posted on: Jun 10, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
जीते लकड़ी मारन कबीरा ये जग वासा लकड़ी का...जीवन गीत
ग्राम-छुल्कारी, जिला-अनूपपुर (मध्यप्रदेश) से कन्हैयालाल केवट एक कविता सुना रहे है :
जीते लकड़ी मरन कबीरा ये जग वासा लकड़ी का-
सुनो-सुनो तू हाय रे भईया खेल बना है लकड़ी का-
जिस दिन तेरा जनम हुआ था पलंग बना था लकड़ी का-
तेरे पालने को बनवाया एक पालना लकड़ी का-
दिया मन तेरे बहलावन को एक खिलौना लकड़ी का-
गली में जब तू खेलन निकला गिल्ली-डंडा लकड़ी का-
पढने गया स्कूल में जब तू तख्ता लकड़ी का-
मास्टर ने भी दर दिखलाया लेकर डंडा लकड़ी का-
जीते लकड़ी मारन कबीरा...
Posted on: Jun 10, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
हाय रे बलिहारी के दाना...छत्तीसगढ़ी कर्मा गीत
ग्राम-खट्टापारा, पंचायत-जोगिसार, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) से दादूराम पैतरा और रतन सिंह भानु एक कर्मा गीत सुना रहे है :
हाय रे बलिहारी के दाना-
दिन बूडगे रात के चलाना-
ऐसे हो बलिहारी के दाना-
नहीं तो दिशे रूक राइ-
नई तो दीशे गाँव – नई तो दीशे संग-
सहेली का कर से जावं-
हाय रे बलिहारी के दाना...
Posted on: Jun 07, 2017. Tags: GEETA TEKAM SONG VICTIMS REGISTER
2015 में मनरेगा के तहत काम किये थे उसका कुछ पैसा अभी तक नहीं मिला, मांगने पर नहीं देते...
सीजीनेट जनपत्रकारिता यात्रा आज पारा कठौतिया ग्राम-ठेंगाडांड, विकासखंड-गौरेला, जिला-बिलासपुर (छत्तीसगढ़) पहुँची है वहां से गीता टेकाम के साथ हैं गाँव के साथी प्रताप सिंह और रतन सिंह जो बता रहे है कि नवम्बर-दिसंबर 2015 में रोजगार गारंटी के तहत भूमि समतलीकरण के काम में लगभग 70 मजदूरो ने काम किया था, उसमें से 4-5 हितग्राहियो का 1-1 हफ्ते का पैसा नहीं मिला है इसके लिए इन्होने ग्रामसभा एवं जनपद पंचायत में C.E.O. के पास 3-4 बार आवेदन दिया है लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई है इसलिए वे सीजीनेट सुनने साथियों से मदद की अपील कर रहे है कि कृपया इन अधिकारियों पर फोन कर दबाव डालें: C.E.O.@7387673744, कलेक्टर@9425268102.





